244251
नौगांवा सादात मे अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ और एसडीएम ने मोहर्रम रूटो का किया निरीक्षण
Mithanpurkala, Uttar Pradesh:मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण नौगांवा सादात (अमरोहा)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात कस्बे तथा बीलना गांव में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधमान सिंह भदौरिया तथा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुनीता सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मोहर्रम जुलूस मार्ग का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का बारीकी से अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। जनपद पुलिस एवं प्रशासन का उद्देश्य पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं, सीओ अवधमान सिंह भदौरिया ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम सुनीता सिंह ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों से भी संवाद स्थापित किया गया और उनसे मोहर्रम को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला। मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्व परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।0
0
Report
244251
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर मे अवैध खनन का खेल जारी,प्रशासन बना अंजान
Khera, Uttar Pradesh:स्लग - नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर मे अवैध खनन का खेल जारी ऐंकर - उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में अवैध खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सुबह होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और दिन निकलते ही जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी तथा रेत का अवैध खनन शुरू कर दिया जाता है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन खनन माफियाओं में पुलिस और प्रशासन का कोई भय नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब होती जा रही है, वहीं खेतों और आसपास की जमीन को भी नुकसान पहुंच रहा है। सुबह-सुबह भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। धूल-मिट्टी के गुबार से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं हो रही है तो इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।0
0
Report
No more articles to load
