हापुड़ में बरसात का पानी भरने से बाइक सवार बाइक सहित नाले में जा गिरा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में तेज बारिश के कारण हुए जलभराव में एक बाइक सवार बाइक समेत खुले नाले में गिर गया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौराहे के पास की है। बाइक सवार युवक को नाले में गिरते देख राहगीर मौके पर रुक गए और रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत कर युवक और उसकी बाइक को बाहर निकाला। हादसे में युवक चोटिल हो गया है। तस्वीरों में राहगीरों का बाइक सवार का रेस्क्यू करते हुए दृश्य साफ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद संबंधित विभाग की लापरवाही सामने आई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
