Back
दीपावली की रात पति के विवाद के बाद युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली
PGPiyush Gaur
Oct 22, 2025 08:56:35
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद में दीपावली की रात नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पत्नी से नाराज एक युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। पूरी दर्दनाक वारदात नूरनगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें युवक खुद पर डीजल डालते और आग लगाते हुए नजर आ रहा है। जलते हुए वह सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई देता है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कपड़े और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। A ACP Nandgram Upasana Pandey ने बताया कि मृतक की पहचान Tinku Kumar के रूप में हुई है, जो मेरठ जिले के Sardhana थाना क्षेत्र के गांव Bahadurpur का निवासी था। वह मजदूरी करता था और कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नंदग्राम थाना क्षेत्र के Noor Nagar में शिव डेयरी के पास किराये पर रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि पिछले डेढ़ महीने से टिंकू और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह अधिकतर समय घर से बाहर ही रहता था और कभी-कभी ही घर आता था। दीपावली की रात करीब दो बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। गुस्से में टिंकू ने पत्नी को धमकी दी कि अगर दरवाजा नहीं खोला तो वह खुद को आग लगा लेगा। वह अपने साथ एक बोतल में डीजल भी लेकर आया था। जब पत्नी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया तो उसने बोतल में रखा डीजल अपने ऊपर उंडेल लिया और माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली। सीसीटीवी फुटेज में टिंकू को डीजल डालते और फिर खुद में आग लगाते साफ देखा जा सकता है। फुटेज में वह जलती अवस्था में सड़क पर भागता हुआ नजर आता है। आग की लपटों में घिरा टिंकू पड़ोसियों के दरवाजे पीटता और जान बचाने की गुहार लगाता रहा। आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर निकले और किसी तरह कपड़े व मिट्टी डालकर आग बुझाई। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में टिंकू को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मंगलवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। A ACP Upasana Pandey ने बताया कि जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि टिंकू ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाई थी। वहीं, DC P City Dhanay Ja eswal ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। युवक ने पत्नी से विवाद के चलते खुदकुशी जैसा कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LSLaxmi Sharma
FollowOct 22, 2025 11:15:170
Report
Hapur, Uttar Pradesh:
हापुड़ जिला के समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष श्री पदम सिंह की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा, भैया दूज और गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं
0
Report
0
Report
उत्तर प्रदेश की जनपद फिरोजाबाद में हजरत दिलेर शाह रहमतुल्ला अलैह का आज 537 व सालाना उर्स बड़ी धूमधाम
3
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 22, 2025 10:31:582
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 22, 2025 10:31:432
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowOct 22, 2025 10:31:330
Report
KCKumar Chandan
FollowOct 22, 2025 10:31:130
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 22, 2025 10:30:590
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 22, 2025 10:30:320
Report
SSsubhash saheb
FollowOct 22, 2025 10:30:190
Report
DVDavit Verma
FollowOct 22, 2025 10:21:441
Report
DVDavit Verma
FollowOct 22, 2025 10:21:38Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਖਰੜ ਚ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰਾਂ ਦੀ ਕਾਲਾ ਬਾਜ਼ਾਰੀ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰਾਂ ਚ ਮਿਲ ਕਹੀ ਸੀ ਗੈਸ ਘੱਟ ਮੋਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਫੂਡਸਪਲਾਈ ਅਫਸਰ ਨੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਕੀਤੇ ਚੈੱਕ
1
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 10:21:300
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 10:21:210
Report