245101
हापुड़ में धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव परपा में धान के खेत में पानी के अंदर एक मगरमच्छ देखा गया है। आपको बता दें इसी गांव में कुछ दिन पहले भी मगरमच्छ देखा गया था जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने पहुंची थी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली थी। आज फिर एक बार धान के खेत में मगरमच्छ देखा गया है जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग के अधिकारी मौके पर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू नगर निकाय मतदान उत्साह: महिलाओं की भागीदारी के साथ 60% तक पहुंचे वोट, प्रत्याशी confident
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू मतदान के लिए उमड़ा शहर... बूथों पर दिखी लोकतंत्र की रंगत, दोपहर तीन बजे तक कई वार्डों में करीब 60 प्रतिशत मतदान, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी, चूरू। नगर निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर बुधवार को शहर में लोकतंत्र का उत्सव नजर आया। सुबह से ही शहर के विभिन्न वार्डों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। दोपहर तीन बजे तक शहर के अधिकतर वार्डों में करीब 60 प्रतिशत मतदान होने से प्रत्याशी के चेहरे पर भी उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के साथ पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी उत्साह के साथ पहुंचे。 महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान, मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली। कई बूथों पर महिलाएं समूह में मतदान करने पहुंचीं। वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। दोपहर बाद मतदान का प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद जताई गई。 60 वार्डों में जीत के दावे, बूथों पर डटे समर्थक नगर निकाय के 60 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। मतदान के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक बूथों के आसपास सक्रिय नजर आए। मतदान समाप्ति से पहले ही सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बताते हुए जीत के दावे किए। हालांकि मतदाताओं का फैसला अब परिणाम के साथ ही सामने आएगा। पेट्रोलिंग टीमों ने संभाला मोर्चा... चुनाव के दौरान शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार सक्रिय रहीं। संवेदनशील और प्रमुख मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस टीमों ने लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। विधायक ने लिया बूथों का जायजा, विधायक हरलाल सहारण ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली。 फर्जी मतदान को लेकर आमने सामने हुए पार्टी के पदाधिकारी.... शहर के वार्ड 35 में फर्जी मतदान की बात को लेकर दोनों पार्टी के पदाधिकारी आपस में उलझ गये। जिससे एक बार तो माहौल गर्मा गया। मगर पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। वहीं दोनों पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। मतदान केन्द्र में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण करीब 10 से 15 मिनट तक मतदान रोका गया। मगर बाद में पुलिस की समझाइश के बाद मतदान फिर से शुरू करवाया गया। जिले की पांच निकाय में प्रथम चरण मतदान में शाम 6 बजे तक हुए मतदान में, ... चूरू नगरपरिषद—कुल मतदान — 70469 मतदान प्रतिशत —72.81, सुजानगढ़ नगरपरिषद —कुल मतदान — 57549,मतदान प्रतिशत —68.91, राजगढ़ नगरपालिका —कुल मतदान — 36481,मतदान प्रतिशत — 77.98, रतननगर नगरपालिका —कुल मतदान — 8319,मतदान प्रतिशत —75.99, छापर नगरपालिका —कुल मतदान — 13186,मतदान प्रतिशत —75.04 रहा मतदान.. बाइट _हरलाल सहारण, विधायक चूरू. बाइट _पायल सैनी, निवर्तमान चेयरमैन चूरू. बाइट دو टुकड़ों में( सफेद दुपट्टा) बाइट _ रेहाना रियाज, सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...(ब्लू ड्रेस) नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-94147760720
0
Report
मानसरोवर में फ्लैग मार्च से निकाय चुनाव में भयमुक्त मतदान की अपील
Jaipur, Rajasthan:मानसरोवर में पुलिस का फ्लैग मार्च, निकाय चुनाव में भय मुक्त होकर वोट करने की अपील शहर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है... 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव के दौरान मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें, इसके लिए पुलिस ने मानसरोवर सर्किल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला... इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया... निकाय चुनाव को लेकर जयपुर दक्षिण पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है... चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में विश्वास कायम करने के लिए पुलिस बल ने मानसरोवर सर्किल इलाके में फ्लैग मार्च किया... पुलिस ने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की फ्लैग मार्च के दौरान DCP साउथ राजर्षिराज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त हेमेन्द्र शर्मा और मानसरोवर थानाधिकारी सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा... पुलिस अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस बल, मोबाइल पार्टियों और सुपरविजन अधिकारियों को ब्रीफ किया. पुलिस टीम ने जयपुर दक्षिण में स्थित पोलिंग बूथों, क्रिटिकल बूथों और स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया... तैनात जाप्ते को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए... पुलिस का फोकस शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने पर है.. फिलहाल पुलिस ने चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं... संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है... ताकि 11 सितंबर को निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
भूली में 23 वर्षीय महिला ने 10 महीने के बच्चे के साथ आग लगा दी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 वर्षीय महिला सहाना खातून ने अपने 10 महीने के बेटे फैजान के साथ कथित तौर पर आग लगा ली। इसके बाद वह बच्चे को लेकर छत से नीचे कूद गई और बगल स्थित अधिवक्ता श्रीकांत वर्मा के कार्यालय में जा गिरी। हादसे में महिला और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं; दोनों का इलाज अशर्फी अस्पताल में चल रहा है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है। बताया गया कि घटना के समय पति शाहनवाज अंसारी उर्फ राजा और उसकी मां घर पर मौजूद थे या नहीं, इस पर विवाद बना हुआ है। पुलिस और डॉक्टरों की टीम दोनों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामलों की सच्चाई जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। बयानों में बाइट दिए गए लोगों के नाम भी बताए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर हत्याकांड: वैज्ञानिक साक्ष्यों से तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के रवि उर्फ भूरा हत्याकांड में एक ऐसा फैसला आया है, जहां फरियादी अपने बयान से मुकर गया, चश्मदीद गवाहों ने भी आरोपियो को पहचानने से इनकार कर दिया, लेकिन बंदूक से निकली गोली और घटनास्थल पर मिले बंदूक के खोखों की वैज्ञानिक जांच ने आरोपियों को आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कोर्ट ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास यानी उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि दो आरोपी सबूत के अभाव में बरी हो गए। दिलचस्प मामला 27 दिसंबर 2021 का है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली में रवि उर्फ भूरा अपने साथियों के साथ शीतला माता मंदिर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे रोककर फायरिंग की गई और उसकी हत्या कर दी गई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान रवि उर्फ भूरा की हत्या के मामले में फरियादी संजीव उर्फ छोटू शर्मा समेत चश्मदीद गवाह अदालत में अपने पुराने बयानों से मुकर गए। ऐसे में अभियोजन पक्ष के सामने हत्या साबित करना बड़ी चुनौती बन गया। लेकिन इस केस में वैज्ञानिक साक्ष्य सबसे मजबूत साबित हुए। घटनास्थल से मिले 12 खोखों की जांच में खुलासा हुआ कि 6 खोखे विजय प्रताप उर्फ सोनू, 4 खोखे विनय प्रताप उर्फ मोनू और 2 खोखे संजय उर्फ लल्लू के हथियारों से चले थे। इतना ही नहीं, मृतक के शव से निकली दो गोलियों की भी जांच की गई। एक गोली विनय प्रताप उर्फ मोनू और दूसरी गोली संजय उर्फ लल्लू के हथियार से चली थी। यानी गवाह भले ही मुकर गए, लेकिन बंदूक से निकली गोलियां आरोपियों के खिलाफ गवाही दे गईं। ऐसे में कोर्ट ने इस हत्या को “जघन्य सनसनीखेज अपराध” माना, साथ ही कोर्ट ने हत्या के तरीके को बेहद "वीभत्स" बताते हुए कहा कि दोषियों को केवल न्यूनतम सजा देना न्याय के उद्देश्य को पूरा नहीं करेगा। लिहाजा वैज्ञानिक जांच के इन पुख्ता सबूतों के आधार पर कोर्ट ने विजय प्रताप उर्फ सोनू, विनय प्रताप उर्फ मोनू और संजय उर्फ लल्लू को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, प्रह्लाद भदौरिया और मोन्टी भदौरिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। इस मामले में फरियादी मुकरा, गवाह मुकर गए, लेकिन हथियार, खोखे और गोलियों की वैज्ञानिक जांच ने हत्या की कहानी खोल दी और आखिरकार बंदूक से निकली गोली ही आरोपियों को उम्रकैद की सजा तक ले गई।0
0
Report
डिंडोरी में हॉस्टल अधीक्षक के बीपीएल राशन घोटाले पर कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में एक बार फिर zee मीडिया की खबर का असर हुआ है।अझवार गांव में पदस्थ हॉस्टल अधीक्षक पर बीपीएल कार्ड से सरकारी राशन लेने के मामले कलेक्टर ने जनजातीय कल्याण विभाग और खाद्य विभाग को फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए।सहायक आयुक्त ने हॉस्टल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जबाब तलब किया है।आपको बता दें कि जिस राशन पर गरीब परिवारों का हक है, वही राशन बीपीएल कार्ड पर अझवार गांव में हॉस्टल के अधीक्षक ले रहे थे। कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने मामला सामने आने के बाद हॉस्टल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं。0
0
Report
सबलगढ़ में दिनदहाड़े नकदी भरा बैग लेकर बदमाश फरार; CCTV में कैद
Morena, Madhya Pradesh:सबलगढ़ में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों की नकदी से भरा बैग पार मुरैना के सबलगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट की बताई जा रही है। महालक्ष्मी एजेंसी, मुरैना से चिंटू सक्सेना दवाइयों का पेमेंट लेने सबलगढ़ आए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया。 बताया जा रहा है कि बैग में करीब 2 से ढाई लाख रुपये की नकदी थी, हालांकि रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है。 घटना के बाद मेडिकल कारोबारियों में नाराजगी है। सबलगढ़ मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो मुरैना जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है。 फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। व्यापारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और रकम बरामद करने के साथ बाजार में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है0
0
Report
Advertisement
शिंदे की छावनी के पेट्रोल पंप में आग, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक लगी आग पेट्रोल पंप के टैंक में अचानक लगी आग घटना के दौरान गाड़ी में पेट्रोल भर रहा एक व्यक्ति आग की चपेट में आया आग से गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में कराया भर्ती पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद अग्नि सुरक्षा उपकरणों से आग पर समय रहते पाया कबू बड़ा हादसा होते टला आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई0
0
Report
मधुबनी में रंगदारी मांगने पर व्यापारी के घर ताला, तीन गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर उनके आवास में ताला जड़ा। घटना जयनगर थाना के बाजार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर त्रिY मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं अन्य फरार अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया प्रमोद अग्रवाल के घर के लोग बाहर नौकरी करते हैं और सभी लोग बाहर रह रहे हैं। इसी दौरान भूमाफिया और अपराधियों ने फर्जी कागजात बनाकर इनके आवास पर ताला जड़ दिया। प्रमोद अग्रवाल अपने घर पहुंचे तो बदमाशों ने ताला हटाने के एवज में 50 लाख रुपया रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने थाना को सूचना दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजनगर थाना के कोइलख गांव निवासी रवि राम, लदनियां थाना के पदमा गांव निवासी उमाकांत यादव और जयनगर थाना के बेलही गांव निवासी रंजन यादव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा गिरफ्तार अपराधियों का ताल्लुक बड़े गिरोह से है। मामले की छानबीन के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने कई और अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।0
0
Report
झरिया में जर्जर सड़कों के विरोध से नगर निगम के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के झरिया में जर्जर सड़कों के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सड़क पर धान रोपणी कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पूर्व बनी सड़क अब बदहाल हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव और गंदगी से राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर “नगर निगम मुर्दाबाद”, “जर्जर सड़क की मरम्मत करो” और “धन रोपणी योग्य सड़क पर नगर निगम शर्म करो” जैसे नारे लगाए। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी मुख्य सड़क जल्द ही जर्जर हो गई है। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच, संबंधित अभियंता पर मामला दर्ज कर निलंबन तथा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की माँग की। साथ ही तत्काल मशीन से सड़क को समतल कराने की माँग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के खिलाफ झरिया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद क्षेत्राधिकारी के रूप में संतोष सिंह ने चार्ज ग्रहण किया
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद के नवागत क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को 12:00 बजे पदभार ग्रहण कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को दोपहर 3:00 बजे क्षेत्राधिकारी कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण शाहाबाद क्षेत्राधिकारी के रूप में कार्य देख रहे थे। उनको शाहाबाद से हटा कर लाइन पर प्रभारी और अपर पुलिस अधीक्षक का कार्य सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद सर्कल के थाना प्रभारियों की क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।0
0
Report
₹10,783 करोड़ की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी, छत्तीसगढ़ को लाभ
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹10,783 करोड़ की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन हमारे प्रदेश के विकास की दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। इन परियोजनाओं से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी और उद्योग-व्यापार के लिए माल परिवहन अधिक सुगम होगा और यात्री सुविधाएं बढ़ेगी。 विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति देने वाले इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार।0
0
Report
गौरिहार में घर के अंदर हत्या: आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बलरामपुर गांव में एक सनकी युवक ने घर के अंदर काम कर रही 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार पर लाठी से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर गांव में ही घूमता रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डॉग स्क्वायड और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
नगर निकाय चुनाव के बाद गोविंद राम मेघवाल ने कांग्रेस की जीत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के बाद दावेपूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने किया दावा प्रदेश में कांग्रेस की जीत का किया दावा0
0
Report
सायला नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण, 66.78% मतदान के साथ नतीजे का इंतजार
Jaipur, Rajasthan:सायला सायला में नगरपालिका के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कुल 66.78% हुआ मतदान 14,975 में से 10,000 मतदाताओं ने डाला वोट मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान मतदान केंद्रों पर प्रशासन की रही पैनी नजर अब 25 वार्डों के नतीजों का इंतजार सायला नगरपालिका चुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का ताज?0
0
Report
वाल्मीकि शक्ति कांति सेना पंजाब कल जालंधर बंद का आह्वान करेगी
Jalandhar, Punjab:भगवान वाल्मीकि शक्ति कांति सेना पंजाब द्वारा कल जालंधर बंद बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले को लेकर कल जालंधर किया जाएगा बंद0
0
Report
Advertisement
