201014
गाजियाबाद इंदिरापुरम में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से बनी दुकानों और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त करने का कार्य किया गया है। जीडीए के पीले पंजे ने जैसे ही ध्वस्ती करण का कार्य शुरू किया लोगों द्वारा उसका विरोध किया गया । हालांकि जीडीए के पुलिस बल द्वारा सभी को खदेड़ कर अवैध निर्माण और अवैध रूप से अतिक्रमण को मुक्त करने का कार्य भी किया है । जीडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद में सुशासन तिहार के दौरान पेड़ गिरा, 7 घायल; बच्चों समेत
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद सुशासन तिहार के दौरान बड़ा हादसा, हादसे के बाद कलेक्टर ने किया शिविर स्थगित. खरहरी में सुशासन तिहार के दौरान कार्यक्रम स्थल के पास गिरा विशालकाय पेड़. शिविर कार्यक्रम देखने पेड़ पर चढ़े 7 लोग घायल हो गए जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए गरियाबंद जिला चिकित्सालय लाया गया है. पेड़ गिरने के दौरान मौके पर खड़ा एक छोटा हाथी वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. सुशासन शिविर में घटना के दौरान गरियाबंद जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.0
0
Report
दयाल का नांगल ने बजरंगबली क्रिकेट खिताब जीता, पुरस्कार 51 हजार घोषित
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के दयाल का नांगल में बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता समिति के सदस्य प्रमोद लाठर ने बताया कि फाइनल मैच में दयाल का नांगल टीम ने राजनगर नीमकाथाना को 18 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम दयाल का नांगल को 51,000 रुपये नकद व मोमेंटो, जबकि उपविजेता टीम राजनगर नीमकाथाना को 21,000 रुपये नकद व मोमेंटो प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मलपुरा (कोटपुतली-बहरोड़) के देशराज मीणा को दिया गया, बेस्ट बॉलर का अवार्ड सुमित राजनगर नीमकाथाना को दिया गया, वहीं फाइनल का मैन ऑफ द मैच दयाल का नांगल के मनीष गठाला को घोषित किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ओंकारदास महाराज रहे। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में माल्टा 11 DKN ने दयाल का नांगल सीनियर को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजनगर नीमकाथाना ने मलपुर (कोटपुतली-बहरोड़) को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सभी मैचों का लाइव प्रसारण राज क्रिकेट फीवर यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया।0
0
Report
सड़क पर नहीं होगी नमाज राज्यमंत्री सजंय सिंह गंगवार का बयान
Pilibhit, Uttar Pradesh:लगातार विवादित बयान बाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले योगी के मंत्री का इन दिनों फिर एक बयान सोशल मीडियां पर वायरल है। जिसमे मंत्री ने भरे मंच से कह दिया हमारे उत्तर प्रदेश में सडको पर नमाज नही पढ़ी जाती है। वही बात बंगाल में मुझसे लोगो ने पूछा तो मैंने उनसे कहा कि यूपी में कानून का राज है सड़क नमाज पढ़ने की जगह जड़क चलने के लिए बनी है। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने जो गाइड लाइन जारी की है उससे पूरे यूपी की 25 करोड़ जनता सहमत है, सड़के नमाज पढ़ने के लिए ये आम जनता के लिए है, स्कूल के बच्चों के लिए ये सब समाजवादी पार्टी की सरकार में होता था कि मुस्लिम में एक प्रवत्ति बन गई थी कि न सड़क देखी न पार्क देखा और लग गए गमछा डाल कर नमाज पढ़ने के लिए ये देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा । बरेली में एक मौलाना ये हरकत की थी, सड़क पर नमाज पढ़ने की गलती की थी तो उसे उल्टा लटकाने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। सड़क पर कोई कुर्बानी देता पाया गया तो कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
आंधी-तूफान से 32 वर्षीय महिला की मौत, पति घायल, कासिम बाजार में हड़कंप
Munger, Bihar:कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चूआबाग स्थित नया टोला वार्ड संख्या 41 में मंगलवार की देर रात आई बेसन आंधी तूफान की चपेट में आने से एक 32 वर्ष की महिला की मौत हो गई। जबकि इस घटना में महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसका किसी निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मृतिका की पहचान फूलन देवी के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में उसके पति 40 वर्षीय पप्पू मलिक गंभीर अवस्था में घायल है जिसका निजी अस्पताल में इलाज परियों द्वारा कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल तथा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच करने में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के संबंध में मृतिका के देवर सूरज कुमार ने बताया कि भाई पप्पू मलिक और भाभी फूलन देवी अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। तभी मंगलवार की रात लगभग 2 बजे अचानक तेज आंधी तूफान आने की वजह से पप्पू मंडल के घर की कच्ची दीवार गिर गया और इस दौरान ऊपर अल्बेस्टर जो छप्पर पर दिया गया था वह भी टूट कर दंपति के शरीर पर गिर गया। जबकि इस घटना में उसके चार बच्चे बाल बाल बच गए। वही इस घटना के बाद घायल दंपति को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद घायल फूलन देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसके पति पप्पू मलिक गंभीर अवस्था में घायल थे जिस कारण चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया जहां परिजनों द्वारा घायल पप्पू मलिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है परिजनों के मुताबिक उसकी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों द्वारा बताया गया कि पप्पू मलिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।0
0
Report
नालंदा राजगीर मलमास मेले में शाही स्नान में लाखों श्रद्धालु जुटे
Pariaunna, Bihar:विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले में आज पहला शाही स्नान है। मलमास मेले में शाही स्नान की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। हर अखाड़े के साथ एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। अनुमान के मुताबिक, शाही स्नान में अलग-अलग अखाड़ों, श्रद्धालुओं समेत करीब 1 लाख लोगों के आने की संभावना है। शाही स्नान को लेकर साधु-संतों समेत श्रद्धालुओं का आना जारी है। श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर पवित्र कुंड तक पहुंचाया जा रहा है। मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए जिला और मेला प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद तैयारियां की हैं। शाही स्नान की विधिवत शुरुआत उदासीन अखाड़े से हुई। इसके बाद विभिन्न अखाड़ों और संप्रदायों के साधु-संतों का जत्था स्नान के लिए निकलेगा। इस भव्य शाही स्नान में मुख्य रूप से खाक चौक, बड़ी संगत, धनियां पहाड़ी संगत, रजौली संगत, कैलाश आश्रम, कबीर पंथी, फलाहारी बाबा और सखी संप्रदाय के झुनकिया बाबा सहित विभिन्न अखाड़ों के महंत और साधु-संत शामिल होंगे। साधु संतों शाही स्नान के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं के खूब सराहना की। पूरा कुंड क्षेत्र में शाही स्नान के मद्देनजर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। देर शाम तक लाखों श्रद्धालुओं का राजगीर कुंड में शाही स्नान करने की संभावना जताई गई हैं। दोपहर के बाद इसके आंकड़े जारी किए जाएंगे।0
0
Report
کوयलों के कंटेनर में आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कोयलों के कट्टो से भरे कंटेनर में अचानक लगी आग,ड्राइवर की सजगता से टला बड़ा हादसा,अचानक केबिन में धुआं आता देखकर कंटेनर को सड़क से हटाकर खुले में किया खड़ा,कंटेनर का गेट खोलकर देखा तो आ रही थी जमकर धुआं, आस पास के लोगों की सूचना पर पहुँची फायर बिग्रेड,आस पास के लोगों व फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू, जेतारण्ह से दिल्ली जा रहा था कोयलें का कंटेनर,मूंड़रु बस स्टेंड का है मामला जानकारी के अनुसार जेतारण से दिल्ली जा रहा कंटेनर अजितगढ़-श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान कंटेनर के केबिन में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत कंटेनर को सड़क किनारे खुले स्थान पर खड़ा कर दिया। इसके बाद कंटेनर का गेट खोलकर देखा गया तो अंदर से तेज धुआं निकल रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में सोने की ठगी: फर्जी पेमेंट से लाखों के नुकसान, जालसाज़ फरार
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की ठगी - सोने की चेन खरीद फर्जी पेमेंट दिखाकर जालसाज फरार - फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए लाखों का भुगतान दिखाकर दिया चकमा - घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी - खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा नगर का मामला。0
0
Report
हरियाणा में नौतपा के बीच भीषण गर्मी, सिरसा में तापमान 46°C के करीब
Hisar, Haryana:हरियाणा में नौतपा के दौरान पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले में इस साल भीषण गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। खासकर सिरसा, हिसार में गर्मी के आंकड़े 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकते हैं। वैसे भी राजस्थान के साथ सटे होने के कारण यहां पर गर्मी ज्यादा देखने को मिलती है। उधर, लोगों का भी कहना है कि किसान, दुकानदार और आमजन इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के वक्त तो काम बिल्कुल नहीं होता। दूसरी तरफ, जिस तरह से इस बार गर्मी पड़ रही है, आम लोगों को भी बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल 29 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हल्की राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।0
0
Report
झाँसी जिला अस्पताल में मरीज बेहाल, नेत्र विभाग की ओपीडी के एसी खराब — 44 डिग्री गर्मी में
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीजों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में लगे एसी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे 44 डिग्री तापमान में मरीज और उनके परिजन बेहाल हैं।मरीजों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद एसी ठीक नहीं कराए गए। ओपीडी में केवल पंखों की साधारण हवा के सहारे मरीजों का इलाज चल रहा है। गर्मी के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और आंखों के मरीज सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए।लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द एसी ठीक कराने और मरीजों को राहत दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर बैंक लूट: बाइक डिग्गी से 5 लाख गायब, CCTV से जांच शुरू
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक की बाइक की डिग्गी से पैसे चोरी हो गये, जिसके बाद परेशान पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुवन चौराहे के पास की है। पीड़ित युवक द्वारा बताया गया कि उसने सेंट्रल बैंक से 5 लाख रुपये निकाले थे और बाइक की डिग्गी में पैसे रखकर वापस घर लौट रहा था। तभी तुवन चौराहे के पास उसने अपनी बाइक का पंचर सुधरवाने के लिये बाइक को रोका, जहां से उसकी बाइक की डिग्गी से संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लाख रुपये गायब हो गये, फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
ब्रेकिंग सूरजपुर: आमरण अनशन के बाद FIR, दो और मांगों पर मुहर की तैयारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर, टी एस सिंह देव और दीपक बैज के आमरण अनशन पर बैठने का मामला, तीन मांग में से एक मांग हुई पूरी भाजयुमो जिला मंत्री मित्तल पांडे और प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो मुकेश साहू पर दर्ज हुई FIR, धरना स्थल पर SDM शिवानी जायसवाल से घंटों चर्चा के बाद दर्ज हुआ FIR, दो और मांग पर सुबह लग सकती है मुहर, 33 घंटे बाद एक मांग हुई पूरी, आर्म्स एक्ट हटाने सहित थाना प्रभारी पर कार्रवाई मांग बची, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच हुई थी हार जीत को लेकर विवाद, बिश्रामपुर थाने का मामला0
0
Report
कानपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण से ITC घोटाला: करोड़ों का फ्रॉड सामने
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण, बोगस फर्मों और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। राज्य कर विभाग की जांच के बाद स्वरूप नगर और बेकनगंज थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गरीब और अनजान लोगों के आधार तथा पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी फर्मों के नाम पर जीएसटी पंजीकरण कराए। इसके बाद बिना किसी वास्तविक खरीद-बिक्री के फर्जी ई-वे बिल और इनवॉइस जारी कर करोड़ों रुपये की सप्लाई दर्शाई गई और भारी मात्रा में आईटीसी का दावा किया गया राज्य कर विभाग की जांच में “अतुल ट्रेडर्स” नाम की फर्म विशेष रूप से सामने आई, जिसने सितंबर 2025 में जीएसटी पंजीकरण कराया था। जांच में पता चला कि फर्म द्वारा लाल जी रोलिंग मिल्स, जेएस स्टील ट्रेडर्स और कृष्णा एचडी सेल्स के नाम पर फर्जी बिल जारी किए गए, जबकि जीएसटी पोर्टल पर खरीद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। विभागीय टीम जब फर्म के पंजीकृत पते पर पहुंची तो वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं मिली। इस फर्जी बिलिंग के जरिए करीब 37 करोड़ रुपये का आईटीसी हड़पने का आरोप है। इसी तरह “कार्तिक क्रेडिट ट्रेडर्स” और “कार्तिक ट्रेडर्स” के नाम से भी 20 से 47 तक बोगस बिल जारी कर करोड़ों रुपये की सप्लाई दिखाई गई। आवेदन में फर्म का पता चित्रकूट दर्शाया गया था, जबकि किरायानामा जबलपुर (मध्यप्रदेश) का लगाया गया था, जिससे विभाग को संदेह हुआ। दूसरी ओर, स्वरूप नगर थाने में “पीके इंटरप्राइजेज” के संचालक अनिल कुमार समेत कई ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और जीएसटी कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में यह भी पाया गया कि कई फर्में केवल कागजों पर संचालित हो रही थीं और उनके जरिए सरकारी राजस्व को 5 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया। फिलहाल राज्य कर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, दस्तावेजों और जीएसटी पोर्टल के रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। विभाग की सख्ती के बाद कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और जीएसटी के सभी मामलों की जांच SIT को दी गई है ताकि पूरे मामले की जांच हो सके0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी से बहरी विद्युत सबस्टेशन में तापमान 70°C, बिजली आपूर्ति पर बड़ा खतरा
Sidhi, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी से तप रहा बहरी विद्युत सब स्टेशन, 70 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान सीधी जिले के बहरी विद्युत सब स्टेशन में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की बढ़ती मांग के चलते ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत उपकरण ओवरहीट होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार सब स्टेशन में तापमान करीब 64 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि पिछले एक सप्ताह के दौरान यह 70 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है।स्थिति को नियंत्रित करने और बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार ट्रांसफॉर्मरों पर पानी डालकर उन्हें ठंडा करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही कूलर और बटर कैन जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग कर उपकरणों का तापमान कम करने का प्रयास किया जा रहा है।बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग अचानक बढ़ जाने से पावर ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। ऐसे में उपकरणों के गर्म होने और तकनीकी खराबी की आशंका लगातार बनी हुई है। विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार की बड़ी खराबी या व्यापक बिजली बाधित होने की स्थिति न बने। मुख्य अधीक्षण अभियंता पंचाराज तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे विद्युत सिस्टम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पावर ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित रखने के लिए कूलर एवं पानी के माध्यम से लगातार ठंडा किया जा रहा है, ताकि मझौली, बहरी, रामपुर नैकिन सहित शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ते लोड के कारण कई बार अनशेड्यूल कटौती करनी पड़ रही है। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के चलते कंपनी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार लोड संतुलन बनाए रखने के लिए अस्थायी कटौती की जाती है। विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य भी लगातार किया जा रहा है और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन की स्थिति सामान्य हो जाएगी।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में दूषित पानी के खिलाफ धरना: कांग्रेस पार्षद कृतिका रवि जैन
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ में गंदे पानी को लेकर हंगामा, पानी टंकी के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद कृतिका रवि जैन. मनेंद्रगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के कई वार्डों में गंदे और पीले पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षद कृतिका रवि जैन पानी टंकी के सामने धरने पर बैठ गए.. नगर पालिका क्षेत्र में लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।0
0
Report
बंदूक की नोक पर बदमाशों ने शराब से भरी पिकअप लूटी; पुलिस ने रात दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बंदूक की नोक पर बदमाशों ने शराब से भरी पिकअप लूटी 222 पेटी बियर ले गए बदमाश पुलिस ने रात में ही दबोचा देर रात बड़वानी थाना क्षेत्र के बावनगजा के पास शराब से भरे वाहन को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया दुकानदार के अनुसार वाहन डिपो से बियर भरकर निकला था जिसमें चालक के साथ हेल्पर भी रात 12 के आस पास बड़वानी से ही बदमाश वाहन के पीछे लग गए और बावनगजा के पास बंदूक दिखा कर वाहन को खड़ा करवा लिया फिर हेल्पर और चालक को जंगल में ले जाकर बांध दिया और उनके साथ मारपीट भी की इस दौरान पिकअप वाहन को अन्य जगह ले जाक उसमें भरी 222 पेटी बियर उतार ली और खाली वाहन लेकर वापस आये हेल्पर और चालक को आमलियापानी के पास वाहन में छोड़ कर भाग गए दुकानदार के अनुसार पुलिस ने ततपरता दिखाते है देर रात ही बदमाशों को ट्रेस कर कुछ को दबोचा है फिलहाल पुलिस बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
