201204
जीजा ने धारदार हथियार से किया पत्नी की बहन पर हमला, घटना का वीडियो वायरल
Modinagar, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र में एक जीजा ने घर के अंदर घुसकर अपनी पत्नी की बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोपी जीजा घर से फरार हो गया और जहां घटना की तस्वीर इलाके में लगे CCTV में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुलगाम में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा बलों का मॉक ड्रिल सफल
Kulgam, As part of the security preparations for the upcoming Shri Amarnath Ji Yatra, Kulgam Police along with other security agencies conducted a mock drill on the Jammu-Srinagar National Highway at Turka Tachloo crossing in Kulgam district. The exercise was aimed at testing the preparedness and coordinated response of various security forces in handling emergency situations during the annual pilgrimage. The mock drill simulated different contingencies and helped assess the effectiveness of security protocols and inter-agency coordination.0
0
Report
गर्मी के कारण स्कूल खोलने पर कांग्रेस की आपत्ति, 1 जुलाई से खोलने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:गर्मी की छुट्टी के बाद छत्तीसगढ़ में कल से स्कूलें खुल रही है. सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जाहिर की है. कांग्रेस ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की है. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि अभी भी प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में अभी स्कूल खोलना समझ से परे है, सरकार को 1 जुलाई से स्कूल खोलनी चाहिए वहीं रायगढ़ केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी के मौत मामले में गठित कांग्रेस की 6 सदस्यीय समिति को लेकर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में पार्टी स्तर पर जांच के लिए की समिति गठित. 6 सदस्यीय समिति गठित की है. समिति की संयोजक सरायपाली विधायक चातुरी नंद बनाई गईं है. आरोप है कि पुलिस ने बर्बरता से पिटाई की, जिसके बाद जेल दाखिल करने के बाद मौत हुई0
0
Report
तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और बच्चे को टक्कर दी; मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर दो की मौत एक गंभीर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे पति-पत्नी और मासूम बच्चा तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से मारी टक्कर पति और मासूम बालक की मौत गौर चौकी ने हाईवा को जप्त चालक मौके से हुआ फरार मोटरसाइकिल में लग गई थी आग0
0
Report
Advertisement
लखनऊ पुलिसकर्मियों के अवकाश 30 जून तक स्थगित: त्योहारों के मद्देनजर आदेश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कर्मियों का अवकाश स्थगित 30 जून तक लखनऊ पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश विषम परिस्थितियों को छोड़कर अन्य अवकाश स्थगित आगामी त्यौहारों और कार्यक्रमों को देखते हुए जेसीपी लखनऊ ने जारी किया आदेश0
0
Report
विधान भवन के कमरे में AC शॉर्ट सर्किट से आग, कर्मचारियों ने बुझाई
Noida, Uttar Pradesh:विधान भवन यानी विधानसभा के प्रथम तल पर मौजूद कमरे के AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया0
0
Report
चूरू में धूल भरे तूफान ने जनजीवन प्रभावित किया; तेज हवा और बारिश से राहत
Churu, Rajasthan:चूरू में फिर आया सेंड स्ट्रोम, जिले के कई हिस्सों में आय धूल भरा बवंडर उत्तर दिशा से उठा रेतीला तूफान, काली पीली आंधी से दिन में हुआ अंधेरा, 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, वाहनों को दिन में जलानी लड़ी लाइट, रेतीली आंधी के बाद हुई हल्की बारिश, बारिश से मौसम हुआ सुहावना, चूरू। जिले में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरे तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। उत्तर दिशा से उठे रेतीले बवंडर ने देखते ही देखते पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। रतनगढ़, तारानगर, रतननगर, भानीपुरा, सरदारशहर सहित जिले के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और तूफान का असर देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ आई काली-पीली आंधी के कारण दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। धूल के घने गुबार से दृश्यता काफी कम हो गई और सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को दिन में ही अपनी हेडलाइटें जलानी पड़ीं। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को घरों और दुकानों में शरण लेने पर मजबूर कर दिया। तूफान के दौरान चारों ओर धूल का गुबार छा गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के बाद जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई, जिससे वातावरण में फैली धूल बैठ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन आंधी और बारिश के इस दौर ने गर्मी की तपिश पर काफी हद तक लगाम लगा दी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर हादसे में डंपर ने बस इंतजार करती वद्धा को कुचला, चालक फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर गोगुंदा से खबर, बरोडिया पेट्रोल पंप के बाहर हुआ हादसा, बस का इंतजार कर रही वद्धा को डंपर ने कुचला, हादसे में पडावली निवासी टमु कुंवर की मौके पर हुई मौत, घटना के बाद डम्पर चालक मौके से हुआ फरार, समाजसेवी बालू भील की सूचना पर बड़गांव पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा, पुलिस ने शव को रखवाया एमबी अस्पताल की मोर्चरी में, पुलिस की सूचना पर परिजन में ग्रामीण जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे, पुलिस ने डंपर को जप्त कर थाने पर खड़ा करवाया, पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू की, अस्पताल में भर्ती भतीजी से मिलकर वापस लौट रही थी टमू कुंवर अपने घर,0
0
Report
भिवाड़ी निर्माणाधीन फैक्ट्री में पानी के टैंक से दीवार गिरने से मीना मौत
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी निर्माणाधीन फैक्ट्री में पानी के टैंक से दीवार गिरने से मीना मौत हो गई; आधा दर्जन लोग दबे हैं, दो बच्चों को दिल्ली रेफर किया गया; बाकी लोगों का भिवाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज जारी है. जैगवार फेक्ट्री की थी निर्माणाधीन फैक्ट्री; मौके पर भारी पुलिस जाप्ता मौजूद था.0
0
Report
सिकंदराबाद चोरी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार; फैक्ट्री से लाखों की चोरी का खुलासा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस ने नए ढंग से चोरी करने वाले चोर गिरोह के 3 सदस्य किये गिरफ्तार। दाना फैक्टरी में फ़र्ज़ी नाम से नौकरी पर आकर रात को पूरी फैक्टरी साफ कर गए थे शातिर। पूर्व में भी एक अन्य फैक्टरी में फ़र्ज़ी नाम/पते पर चोरी की फ़िराक में नौकरी कर चुके हैं शातिर। पकड़े गए आरोपियों से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना, 1 इलेक्ट्रिक पैनल, लोहे की 7 जाली बरामद। एक चैनपुलि, 1 कटर मशीन, एक पैनल और मोटर, वेल्डिंग मशीन 5 स्टाटर, एक गाड़ी भी बरामद। सिकंदराबाद जयराम प्लास्टिक कंपनी में क़रीब 6 लाख रुपये की चोरी को दिया गया था अंजाम। अमेठी, अयोध्या और गाज़ियाबाद के निवासी हैं आरोपी, पुलिस ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: शिकारपुर में अवैध तमंचे के साथ गोकश गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ एक गोकश को किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर 10 से अधिक मुकद्दमे बताये जा रहे हैं दर्ज गिरफ्तार किया गया गोकश शिकारपुर थाने का बताया जा रहा है हिस्ट्रीसीटर शिकारपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल0
0
Report
नोएडा में अचानक बदला मौसम: धूल भरी आंधी, काले बादल, गर्मी से राहत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में अचानक बदला मौसम नोएडा में शुरू हुई धूल भरी आंधी आसमान में छाए काले बादल भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत आंधी के बाद मौसम हुआ सुहाना0
0
Report
गाजियाबाद के केला भट्टा इलाके के अपराधियों को शपथ दिलाकर अपराध छोड़ने का संदेश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अपराध छोड़ने के लिए अपराधियों को शपथ दिलाई गई है। यह शपथ गाजियाबाद के केला भट्टा इलाके में दिलाई गई। इस शपथ के तहत अपराधियों ने पुलिस से वादा किया कि वह दोबारा से अपराध नहीं करेंगे। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि गाजियाबाद में ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है। अगर कोई अपराधी फिर भी अपराध करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पूर्वी दिल्ली में कूड़े-मलबे का मुद्दा: अस्पताल के पास बदबू से मरीज परेशान
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली मे सडक किनारे लगने वाले कूड़े और मलबे के ढेर से दिल्ली की जनता परेशा न है कजस तौर से पुर्वी दिल्ली के कई इलाको मे सडक किनारे मलबे के ढेर लगे हुए है जिसने लोगो कि परेशानी बढ़ाई हुई है पुर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की धर्मशीला अस्पताल के पास सडक पर महीनों से कूड़ा पड़ा हुआ यहाँ भाजपा की स्थानीय पार्षद ने जुर्माने का बोर्ड bhi लगाया हुआ है बावजूद इसके ना तो लोग मानते है और ना ही ट्रॉली मे अवैध मलबा डालने वाले माफिया मानते है सडक पर 300 मीटर से ज्यादा दूरी पर मलबा और कूड़ा पड़ा है है जिससे पास के स्थानीय निवासी और साथ मे बने अस्पताल के मरीज बदबू के कारण परेशान रहते है0
0
Report
करनाल डीसी ऑफिस में असला लाइसेंस के नाम पर रिश्वत लेने वाला क्लर्क गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल डीसी ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा प्रहार: असला लाइसेंस के नाम पर रिश्वत लेने वाला क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार。 करनाल: हरियाणा स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए करनाल के डीसी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। असला (हथियार) लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की डील करने के आरोपों के बीच हुई इस कार्रवाई ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिश्वत लेते ही दबोचा गया कर्मचारी : एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने डीसी ऑफिस की आरके शाखा में कार्यरत असिस्टेंट (क्लर्क) अनिल कुमार को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पहले भी ले चुका था ₹10 हजार : एसीबी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से असला लाइसेंस बनवाने के लिए शुरुआत में ₹20,000 की मांग की थी। शिकायतकर्ता से वह ₹10,000 पहले ही ले चुका था, जबकि शेष ₹10,000 लेते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को एसीबी की ट्रैप टीम ने पूरी सतर्कता और गोपनीयता के साथ अंजाम दिया। लाइसेंस के लिए 3.5 लाख रुपये की डील : जांच के दौरान सामने आया कि असला लाइसेंस जारी करवाने के लिए कुल ₹3 लाख 50 हजार में सौदा तय किया गया था। एसीबी अब इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले ने लाइसेंस प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। शिकायतकर्ता की पहचान रखी गई गोपनीय : एसीबी अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को हर संभव संरक्षण दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति : एसीबी करनाल टीम के प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से सहयोग की अपील : सुल्तान सिंह ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी सरकारी विभाग में रिश्वत मांगी जाती है या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट : सुल्तान सिंह — प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल0
0
Report
लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग को लेकर गोगुंदा थाने में सौंपा ज्ञापन
Awarda, Rajasthan:ग्राम पंचायत छाली के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव भेवडिया, कड़ेवावास एवं उण्डीथल में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरों एवं मकानों को निशाना बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने गोगुंदा थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 5 से 10 दिनों के दौरान क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। राजस्व गांव भेवडिया स्थित महादेव मंदिर, आशापुरा मंदिर तथा रतन सिंह पुत्र तख्त सिंह के मकान में चोरी की वारदात हुई। इसी प्रकार कड़ेवावास में आशापुरा माताजी मंदिर एवं मांगीलाल पुत्र केशुलाल सेन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वहीं उण्डीथल गांव के आमलिया भेरूजी मंदिर में भी चोरी की घटना हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सभी घटनाओं की रिपोर्ट गोगुंदा थाने में दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्रामीणों ने स्वयं भी चोरों को पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान चोर अपनी नई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। बावजूद इसके अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे तथा आमजन का जीवन प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मांग की है कि अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके द्वारा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।0
0
Report
Advertisement
