201009
बिहार - प्रशांत किशोर और BPSC छात्रों के बीच बहस का वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:प्रशांत किशोर की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है,जिसमें वो आंदोलन कर रहे छात्रों से बहस करते नज़र आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि रात में धरनास्थल पर पहुँच उन्होंने छात्रों को धमकाया है,वीडियो में ये भी देखने को मिल रहा है कि आंदोलन कर रहे छात्रों को प्रशांत किशोर नया-नया नेता बोल रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रखर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता ने 9.30 PM बयान जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता 9.30 PM0
0
Report
महिला ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत निधि में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग
Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra जिले की एक महिला ग्राम प्रधान ने अपने ही पति, पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर ग्राम पंचायत निधि में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला प्रधान ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की है। मीरा देवी का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से उनकी जानकारी, अनुमति और हस्ताक्षर के बिना ग्राम पंचायत के खाते से विभिन्न मदों में भुगतान किया गया। उनका कहना है कि फर्जी हस्ताक्षर कर अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का भुगतान कराया गया और पंचायत निधि का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजिटल माध्यम और डोंगल का गलत इस्तेमाल कर भुगतान किए गए. साथ ही ग्राम पंचायत की बैठकों और विकास कार्यों से उन्हें दूर रखा गया, जिससे उन्हें पंचायत के वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने शिकायत पत्र में मनरेगा के कार्यों, फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर हुए भुगतानों, विभिन्न फर्मों को किए गए भुगतान तथा प्राथमिक विद्यालयों में कथित रूप से फर्जी उपस्थिति दर्ज कर धन निकासी जैसे मामलों की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। महिला प्रधान ने जिलाधिकारी से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। फिलहाल शिकायत के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
गांव में घुसा तेंदुआ: वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा
Shravasti, Uttar Pradesh:슬ग - गाँव में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ा。 एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में सिरसिया थाना क्षेत्र के गुरुआ गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को सुरक्षित पकड़ लिया। श्रावस्ती जिले के गुरुआ गांव में घर के अंदर तेंदुआ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित सोहेलवा जंगल में छोड़ दिया है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील कर रहा है। सिरसिया थाना क्षेत्र के गुरुआ गांव में समय रहते वन विभाग की टीम की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टل गया。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में संदिग्ध मौत: पत्नी व रिश्तेदार हिरासत में, हत्या का आरोप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी और रिश्तेदार हिरासत में; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जौनपुर बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी चंद्रदीप गौतम का शव घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही बदलाापूर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रेम प्रसंग के चलते चंद्रदीप की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे मामा पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडे के अनुसार, दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बलिया में हाई-वोल्टेज हादसे ने परिवार को तोड़ा, बेटी ने दिखाई अविश्वसनीय साहस
Naugarh, Uttar Pradesh:बलिया में हाई वोल्टेज करंट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं...पिता और बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है... एक तरफ हादसे का गहरा दर्द... दूसरी तरफ बेटी का अद्भुत साहस...यह घटना परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि मुश्किल घड़ी में जिम्मेदारी निभाने वाली एक बेटी के हौसले की मिसाल भी बन गई है...0
0
Report
मालदा में BSF हवलदार अजय कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Chapra, Bihar:नम आंखों से दी गई बीएसएफ हवलदार अजय कुमार सिंह को अंतिम विदाई, मालदा में साथी जवान की गोली से हुई शहादत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार । पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में फायरिंग की घटना में शहीद हुए सारण जिले के मांझी नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी बीएसएफ हवलदार अजय कुमार सिंह (51 वर्ष) का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और गांव में मातम पसर गया। विधायक रणधीर सिंह ने परिजनों को ढाढस बधया, जानकारी के अनुसार, मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में क्वार्टर गार्ड की सजा से नाराज जवान शिवम कुमार मिश्रा ने अपने तीन साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दर्दनाक घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें मांझी निवासी हवलदार अजय कुमार सिंह भी शामिल थे। अजय कुमार सिंह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दूसरे भाई अभय सिंह आईटीबीपी में डीएसपी हैं, तीसरे भाई अमर सिंह मुजफ्फरपुर में कल्याण पदाधिकारी हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अमन सिंह भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी और एक अविवाहित पुत्री हैं। करीब 15 वर्ष पहले उनके पिता एवं भूतपूर्व सैनिक मदन सिंह का निधन एक दुर्घटना में हो गया था। अब बेटे की शहादत ने परिवार को एक और गहरा सदमा दे दिया है। मांझी घाट पर पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ हवलदार अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को अंतिम सलामी दी। मांझी थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित सेना और सुरक्षा बल के कई अधिकारी एवं जवान अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम विदाई के समय पूरा मांझी घाट भारत माता की जय और अजय कुमार सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नम आंखों और भारी मन से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शहीद हवलदार अजय कुमार सिंह की शहादत ने पूरे सारण जिले को गमगीन कर दिया है। गांव के लोगों ने कहा कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और उनका यह त्याग हमेशा याद रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर पाई नियंत्रण, कई घायल
Siwan, Bihar:बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जबकि भीड़ की ओर से फायरिंग होने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 6 से 8 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में कुछ प्रदर्शनकारियों को गोली लगने से घायल होने की सूचना मिल रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताए जा रहे है। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि प्रदर्शनकारियों को लगी गोली किसके द्वारा चलाई गई थी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में लगभग 30 पुलिसकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। उपद्रव और कानून- व्यवस्था भंग करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शहर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में बताई जा रही है। साथ ही सीवान पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।0
0
Report
झालावाड़ के मंडिया गांव में 7 साल के बच्चे को सांप के डसने से मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के सीमावर्ती मंडिया गांव में शनिवार सुबह एक 7 वर्षीय बच्चे की सांप के डसने से मौत हो गई। मंडिया गांव के रहने वाले ललित का पुत्र विदित सुबह अपने घर के बाहर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान करीब 6 फीट लंबे एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजनों ने सांप को हटाने का प्रयास किया, तो उसने विदित को एक के बाद एक चार बार डसा। सांप के कई बार डसने से विदित की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। विदित अपने पिता ललित का इकलौता पुत्र था।0
0
Report
रोहट में मुसलाधार बारिश से कस्बा पानी-पानी, खेत जलमग्न
Pali, Rajasthan:रोहट ( पाली ) कस्बे सहित क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, आधे घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश से कस्बा हुआ पानी - पानी, बारिश से खेत हुए जलमग्न, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले, खरीफ की फसलों को बारिश से मिला जीवनदान, तालाबों व नाडियों में पानी की हुई आवक, तहसील कार्यालय अनुसार रोहट में 21 MM बारिश हुई दर्ज,0
0
Report
Advertisement
बैतूल में जगन्नाथ यात्रा ने आस्था-भक्ति का अद्भुत संगम दिखाया
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का उल्लास अब बैतूल में भी देखने को मिल रहा है। इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ,उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए रथ पहले ही बैतूल पहुंच चुका था और इस्कॉन इंदौर की वरिष्ठ टीम ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शहर में रथयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने और उनके दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होना और रथ खींचना बेहद पुण्यदायक होता है। यही वजह रही कि बैतूलवासियों ने पूरे श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग लिया। रथयात्रा माता मंदिर,बैतूल गंज से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामकृष्ण बगिया पहुंची। जहां समापन स्थल पर इस्कॉन इंदौर से आए संतजनों ने प्रवचन दिए,आरती-पूजन किया और महाप्रसाद का वितरण हुआ。 इस भव्य आयोजन में शहर के समाजसेवियों,श्रद्धालुओं और इस्कॉन रथ यात्रा समिति बैतूल ने अहम भूमिका निभाई और पूरे आयोजन की बागडोर संभालते हुए इसे ऐतिहासिक बना दिया। कुल मिलाकर बैतूल में निकली यह रथयात्रा आस्था,भक्ति और एकता का अद्भुत संगम बनकर सामने आई।0
0
Report
वंदे मातरम् अपमान पर सजा: क्या बीजेपी राष्ट्रवाद से विपक्ष पर भारी पड़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- बीजेपी संशोधन बिल लाई है जिसमें प्रावधान है की वंदे मातरम् के अपमान पर सजा मिलेगी, सवाल क्या बीजेपी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़कर विपक्ष को हरा पाएगी0
0
Report
रोहतास में उपद्रव: डीएम-एसपी ने मोर्चा संभालकर 10+ बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में आज हुए उपद्रव में 10 से अधिक उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जो छात्र के भीड़ में घुसकर हंगामा कर रहे थे। पकड़े गए कोई उपद्रवी छात्र नहीं है। यह लोग छात्र के भीड़ में घुसकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पर बवाल हंगामा करने लगे। इसके बाद रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा तथा एसपी रौशन कुमार खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान माइक से बार-बार अनुरोध किया गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ उपद्रवी भी घुस गए हैं। ऐसे में जो रियल छात्र हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।रोहतास के डीएम तथा एसपी ने बताया कि पूरे प्रदर्शन और उपद्रव की वीडियोग्राफी कराई गई है। ड्रोन कैमरा से भी फोटो लिया गया है। साथ ही कई उपद्रवी को चिन्हित किया गया है। इन सब पर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन के दौरान बेरीकेटिंग तोड़ने, सड़क का डिवाइड तोड़ने, ट्रैफिक पोस्ट को क्षतिग्रस्त करने जैसे काम किए गए हैं। वहीं पुलिस पर पथराव करने की कोशिश करने वालों को भी दबोचा गया है। डीएम तथा एसपी बाइक पर सवार होकर विभिन्न चौक चौराहा पर गस्त भी किया। बाइट -- रौशन कुमार (एसपी) रोहतास। बाइट -- दीपक कुमार मिश्रा (जिलाधिकारी) रोहतास।0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर में नक्सलियों के छुपाए हथियार बरामद, सर्च अभियान जारी
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के उद्देश्य से संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं। थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप पदमेटा से पदगुंडा–करसेनार की ओर 44वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कैंप पदमेटा से उत्तर दिशा स्थित ग्राम पदगुंडा - करसेनार में जंगल पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया। बरामद सामग्री में शामिल है— * 01 नग 12 बोर रायफल * 55 नग 12 बोर कारतूस * 04 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल * 25 नग लोहे के भाले * 01 नग बैटरी * 01 नग स्टील कंटेनर * 01 नग भाकपा (माओवादी) का झंडा बरामद समस्त सामग्री को नियमानुसार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नक्सל गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इसके उपरांत भी संयुक्त सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि की पुनरावृत्ति को रोकने, छिपाकर रखे गए हथियारों तथा विस्फोटक सामग्री की बरामदगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन सर्च अभियान निरंतर संचालित कर रहे हैं। नारायणपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा नक्सल संबंधी सूचना की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
डिंडोरी- मंडला मार्ग पर कचनारी के पास भीषण हादसा: तीन युवकों की मौत
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी–मंडला मार्ग पर कचनारी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और घायल बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की कार्रवाई जारी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
राष्ट्रीय राजमार्ग जाम के आरोपियों के लाइसेंस भी रद्द होंगे: भिंड पुलिस का सख्त कदम
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-हाईवे जाम अब पड़ेगा भारी,भिंड पुलिस का बड़ा एक्शन, सड़क रोकने वालों पर FIR के साथ आर्म्स लाइसेंस भी होंगे रद्द。 एंकर-वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर आए दिन मांगों को लेकर घंटों तक जाम लगाने की बढ़ती घटनाओं पर अब भिंड पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानून हाथ में लेकर आवागमन बाधित करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ न केवल आपराधिक प्रकरण दर्ज होंगे, बल्कि यदि उनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं तो उन्हें निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी。 ताजा मामला मालनपुर थाना क्षेत्र के हरिराम की कुइया गांव का है, जहां 37 वर्षीय देवेंद्र जाटव द्वारा अपने घर के अंदर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे-719 पर रखकर करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए और हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा。 परिजनों का आरोप था कि गांव के दो युवकों की प्रताड़ना से परेशान होकर देवेंद्र ने आत्महत्या की। इसी आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया。 घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शन और हाईवे बाधित करने के मामले में राहुल वर्मा, प्रशांत जाटव, अजय जाटव, नवाब जाटव सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 341 और 8-बी के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों के शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। यदि उनके नाम पर लाइसेंस पाए जाते हैं तो उन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी。 पुलिस का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों तक जाम कर आमजन की आवाजाही बाधित करना कानूनन अपराध है और भविष्य में ऐसे मामलों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
