Back
शहडोल के चौपाटी तालाब में मछलियों की मौत, दूषित पानी की आशंका
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 04, 2026 10:23:16
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल मुख्यालय से इस वक्त एक चिंताजनक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के झूला पुल क्षेत्र में स्थित चौपाटी के पीछे वाले तालाब में अचानक सैकड़ों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई है। तालाब में मरी पड़ी मच्छलियों को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि आस-पास के बिरयानी सेंटरों और चौपाटी व प्राइवेट हॉस्पिटल से फेंका जा रहा दूषित कचरा और गंदा पानी इस हादसे की बड़ी वजह हो सकता है।
वीओ01-आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह तालाब के किनारे और पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती नजर आ रही हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से चौपाटी और बिरयानी सेंटरों का दूषित पानी और कचरा सीधे तालाब में डाला जा रहा है,जिससे तालाब का पानी जहरीला होता जा रहा था।
आशंका यह भी जताई जा रही है कि पानी में किसी जहरीले तत्व की मिलावट हुई है,हालांकि अब तक मछलियों की मौत के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीओ02-हैरानी की बात यह है कि मछलियों की मौत के बाद मौके पर लूट जैसी स्थिति बन गई,और कई लोग मरी हुई मछलियों को उठाकर घर ले जाते हुए दिखाई दिए।विशेषज्ञों का कहना है कि मरी हुई मछलियों का सेवन गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकता है, लेकिन इसके बावजूद लोग बिना किसी डर के इन्हें ले जाते रहे।
वीओ03-इस पूरे मामले में मत्स्य विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब की सफाई और निगरानी की जाती, तो इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत रोकी जा सकती थी।
वीओ04-फिलहाल तालाब में मछलियों की मौत के कारणों को लेकर स्थिति अब भी रहस्य बनी हुई है,लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या खुलासा होता है और जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVishal Kumar
FollowFeb 04, 2026 11:45:350
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 04, 2026 11:45:180
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 11:38:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 04, 2026 11:38:150
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 04, 2026 11:37:520
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 11:37:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 11:37:090
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 04, 2026 11:35:450
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 04, 2026 11:35:250
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 04, 2026 11:34:530
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 11:34:350
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 04, 2026 11:34:130
Report