Back
बिहार में निवेश नीति से उद्योग जगत को जल्द मिलेगा बड़ा फायदा, मंत्री दावा
SSSwapnil Sonal
Feb 04, 2026 10:25:21
Patna, Bihar
पटना।
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह उनका आत्मविश्वास है कि जिस भी विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिलती है, वहां उन्हें रिजल्ट चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे केवल परिणामों पर विश्वास करते हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने वर्ष 2025 के लिए निवेशकों को आकर्षित करने हेतु जो नई औद्योगिक नीति लाई है, वह एक तरह से रेड कारपेट है। इस रेड कारपेट पर उद्योगों का जाल बिछाना सरकार का पहला कर्तव्य है।
उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश देते हुए कहा कि जो भी निवेशक बिहार आते हैं, उनकी समस्याओं की पहचान कर उन्हें तत्काल समाधान दिया जाए। निवेशकों को जिन सुविधाओं की आवश्यकता हो, वे बिना देरी उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार के भविष्य के साथ किसी भी हाल में खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में राज्य में उद्योगों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जाएगा और सदन के अंदर गर्व के साथ कहा जा सकेगा कि बिहार में उद्योग तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए सबसे पहली आवश्यकता जमीन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में लैंड बैंक की व्यवस्था शुरू की गई है और सभी जिलों में लैंड बैंक बनाए जा रहे हैं। सदन में यह भी बताया गया है कि किस जिले में कितनी जमीन अधिग्रहण की जा रही है। जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही निवेशकों के लिए बिहार में निवेश करना आसान हो जाएगा।
दूसरा महत्वपूर्ण विषय सड़क और बुनियादी ढांचा है। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिहार अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होता जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। औरंगाबाद में एनटीपीसी का पावर प्लांट निर्माणाधीन है, ताकि बिजली की कोई समस्या न हो।
NEET छात्रा मामले को लेकर विपक्ष के हमले पर उद्योग मंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि छात्रा को न्याय मिले और अपराधियों को सजा मिले, यही सरकार की पहली प्राथमिकता है। बिहार में कानून का राज है।
उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहा था और अब बिहार सरकार ने जांच के लिए पूरी तरह सहमति दे दी है। अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी और दोषियों को एक-एक कर सजा दिलाई जाएगी। ऐसे मामलों में राजनीति करना किसी भी तरह से उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता ने इसका जवाब दे दिया है। जनता ने एनडीए सरकार बनाकर ऐसे सवालों पर विराम लगा दिया है। इस तरह की चर्चाओं में कोई दम नहीं है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
जखनियां में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
0
Report
0
Report
0
Report
महाहर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तकरीबन 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग पर...
0
Report
0
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 17:32:190
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 15, 2026 17:32:130
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:140
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 17:30:371
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 15, 2026 17:30:160
Report
0
Report