Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

लाहौर हाई कोर्ट में वकीलों का भिड़ंत वायरल, सोशल मीडिया पर हंगामा

NSNivedita Shukla
Mar 03, 2026 08:47:36
Noida, Uttar Pradesh
Lawyers’ fight at Lahore High Court goes viral A heated altercation between two lawyers at the Lahore High Court has gone viral, drawing widespread attention and debate online. The incident occurred during the first days of Ramzan, a period when social conduct is expected to be calm and respectful. A video circulating on social media shows a female lawyer and a male lawyer arguing inside the court premises. During the confrontation, the female lawyer allegedly struck the male lawyer, who then retaliated physically, escalating the argument into a full-blown fight. Subsequent footage appears to show other lawyers joining the fray, hitting the male lawyer after he had assaulted the female lawyer. The videos have sparked intense discussion among viewers, with opinions divided over who was at fault. Some social media users argued that the female lawyer initiated the violence and should not have struck first. Others contended that regardless of provocation, the male lawyer should have exercised restraint and avoided retaliating physically. The viral incident has drawn criticism for occurring during Ramzan, a time traditionally associated with peace and restraint. Many expressed disappointment, noting that daily disputes among the public and professionals continue to be widely shared online, reflecting poorly on social norms. Online commentators also debated the role of bystanders, questioning why other men present did not intervene to stop the fight. Many stressed that maintaining composure and grace should have been a priority for both parties, especially in a professional and religious context.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPankaj Kumar
Mar 03, 2026 10:19:22
Motihari, Bihar:नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। प्रशासनिक निर्देश के अनुसार 2 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 5 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे तक रक्सौल बॉर्डर पर आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। इसके कारण 3 मार्च की सुबह से सीमा पार आवागमन एवं वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया है। एसएसबी के जवान बॉर्डर पर बॉर्डर सील होने की जानकरी माइकिंग के साथ लागतार कर रहे है। पहली बार वोट देने वाले वोटरों में काफी उत्साह नजर आ रहा है , नेपाल के नागरिक अपना काम छोड़ कर अपने मताधिकार के उपयोग के लिए नेपाल पहुंच रहे है। होली के ठीक एक दिन पहले बॉर्डर सील होने से पर्यटकों को थोड़ा परेशानी बढ़ी है। लेकिन दूतावास से परमिट लेकर नेपाल से भारत आ जा रहे है। रक्सौल बॉर्डर पर कुछ नेपाली फंसे नजर आ रहे है जिनके पास नेपाल के नागरिकता नही है। वैसे नागरिक सुरक्षा एजेंसियों से वोट देने जाने देने के लिए गुहार लगा रहे है। बॉर्डर सील होने पर एम्बुलेंस, मेडिकल कर्मचारी, दूध की गाड़ी, शव वाहन, एवं सब्जियों की गाड़ियों को छूट मिला है। नेपाली प्रशासन ने बताया कि चुनाव सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 6 मार्च की सुबह से सीमा पर आवागमन और वाहनों का प्रवेश पूर्व की तरह बहाल कर दिया जाएगा। बाईट- सुनीता गुप्ता - नेपाली नागरिक बाईट- मुकेश कुमार - भारतीय पर्यटक
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 03, 2026 10:19:09
Dhanbad, Jharkhand:होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के उपद्रव से निपटने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य त्योहार के दौरान संभावित भीड़ नियंत्रण, उपद्रव और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति को परखना और पुलिस बल को तैयार करना था। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के एक दल को आम नागरिकों की भूमिका में रखा गया, जबकि दूसरे दल को सुरक्षा बल के रूप में तैनात किया गया। अभ्यास के तहत यह दिखाया गया कि यदि भीड़ अनियंत्रित हो जाए या किसी तरह का विवाद उत्पन्न हो तो पुलिस किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से स्थिति को नियंत्रित करेगी। पुलिस बल ने लाठी चार्ज के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। साथ ही आंसू गैस के गोलों का प्रयोग कर यह प्रदर्शित किया गया कि उपद्रव की स्थिति में किस प्रकार न्यूनतम बल का उपयोग करते हुए हालात पर काबू पाया जा सकता है। अधिकारियों ने जवानों को भीड़ के मनोविज्ञान, अफवाहों पर नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में संयम बरतने के विशेष निर्देश दिए। प्रशिक्षु IPS अंकित सिन्हा ने बताया कि होली जैसे त्योहारों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 03, 2026 10:18:45
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी. सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में 60 नई सड़क बनाई जा रही है जो की 752 लाख रुपए कीमत से बनेगी. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि PWD विभाग के द्वारा अब 5 साल में नई सड़के बनाई जाएगी। जिनकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी. उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार के आदेश के बाद हर 5 साल में नई सड़के बनाई जाएंगे. इससे पहले 7 साल के बाद नई साल के बनाने का प्रावधान था。
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 03, 2026 10:15:51
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल होली के बाद होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम को लेकर मंथन तेज है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने की तैयारी चल रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिलों में बांट रखा है। अब तक 94 जिलों में नए अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन जिला इकाइयों का गठन अभी नहीं हुआ है। बहुत से नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इसी कारण नई टीम का गठन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि व्यापक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। नई टीम की जिम्मेदारी होगी बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना नए मतदाताओं तक पहुंच बनाना सामाजिक समूहों के बीच संवाद बढ़ाना सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चुनावी प्रबंधन को तकनीकी रूप से मजबूत करना अंदरूनी समन्वय बनाए रखने की कोशिश उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों की अहम भूमिका को देखते हुए भाजपा नेतृत्व नई टीम में जातीय संतुलन को प्राथमिकता दे रहा है। पिछड़ा वर्ग, दलित, सवर्ण, महिला और युवा प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों का चयन किए जाने की चर्चा है। साथ ही पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र से संतुलित भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि संगठन पूरे प्रदेश में समान रूप से मजबूत दिखाई दे। नई टीम की जिम्मेदारी होगी बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना नए मतदाताओं तक पहुंच बनाना सामाजिक समूहों के बीच संवाद बढ़ाना सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चुनावी प्रबंधन को तकनीकी रूप से मजबूत करना अंदरूनी समन्वय बनाए रखने की कोशिश
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 03, 2026 10:15:38
Madhepura, Bihar:मधेपुरा- जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल से सुपौल की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान भागवत चौक से पश्चिम एचपी गैस एजेंसी के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ओम प्रकाश यादव के पुत्र अभिषेक कुमार (उम्र 25 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक कप्तान कुमार, पिता रविंद्र यादव, निवासी परमानपुर थाना क्षेत्र के चित्ती गांव, का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 03, 2026 10:15:28
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - बाईक व ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़ंत, तीन की मौत (अपडेट)। खूंटी में ट्रक व बाईकी जबरजस्त सीधी भीड़ंत से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रनिया थाना क्षेत्र के तुरीगड़ा में घटी है। जहाँ एक अज्ञात ट्रक और बाईक की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें तीनों लोगों की मौत पर शवों की पहचान हो गयी है। जिन मृतकों में दो लोग खूँटी थाना क्षेत्र के खूंटी थाना के लटरजंग निवासी सनिका मुंडा और तुरी मुंडा और तीसरा गुदड़ी थाना उड़रिंग गाँव निवासी मानु बरजो के रुप में हुई है। जो गुदड़ी में हो रहे ठीकेदारी कार्य में जेसीबी चलाने का काम करते थे। वहीं गुदड़ी से रनिया आये थे फिर पल्सर बाइक से ही मरचा की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन वितरित दिशा से आ रहे ट्रक को टक्कर मारी दिया। इससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी। पुलिस तीनों के शवों को रनिया थाना ले गयी थी। जिसका आज अंत्यपरीक्षण कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुदड़ी थाना क्षेत्र में ठीकेदारी का काम चल रहा है। उसमें एक जेसी चलाता है। और दो लोग हेल्पर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कि तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया इसपर जानकारी मिला । तभी रनिया थाना जाकर देखे कि उसके ही भाई हैं तो फिर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को लाए हैं。
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 03, 2026 10:15:13
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक。 एमसीबी जिले के पसौरी की घटना को लेकर बोले मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल.... घटना की जानकारी मुझे मिली हैं पुलिस अधीक्षक मौक़े पर मौजूद हैं मैंने साफ शब्दों में कहा है इस घटना में कोई भी शामिल हो उसे बक्शा नहीं जाएगा फिर चाहे वह पुलिस के अधिकारी हो या फिर मध्य प्रदेश या अन्य विभाग के अधिकारी हो उनको बक्शा नहीं जाएगा.. एमपी जिले सीजी सीमा के पसोरी इलाके में बरने नदी रेत उत्खनन के दौरान मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना के चौकी दरसिला पुलिस के पिटाई के बाद एक युवक की हुई मौत.. इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा और सख्त बयान सामने आया है.... मंत्री जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा चाहे कोई भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वह किसी भी ओहदे पर क्यों न बैठा हो... मंत्री ने आगे कहा कि सरकार पहले भी इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने बलरामपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां एसडीएम और उनके अन्य साथियों को जेल भेजा गया है, और इस मामले में भी दोषियों पर वैसी ही सख्त कार्रवाई होगी...
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 10:09:21
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में लोहट बाजार में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने 36 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष और सोनू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लोहट बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। पुलिस के अनुसार, मनीष और सोनू ने लोहट बाजार में सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल की दुकान पर फायरिंग की थी। यह घटना 1 मार्च 2026 को हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फायरिंग करने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मनीष के खिलाफ पहले से ही 2 मामले दर्ज हैं, जबकि सोनू के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 03, 2026 10:06:59
Gonda, Uttar Pradesh:होली/रंगोत्सव एवं रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा शहर क्षेत्र में किया भ्रमण, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु दिए गए कड़े निर्देश गोण्डा। होली पर्व/रंगोत्सव एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल, द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों तथा मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बनाए रखें, किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक स्टंट, छेड़छाड़ अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पीआरवी, मोबाइल पुलिस टीम एवं पैदल गश्त निरंतर सक्रिय रहे तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि होली/रंगोत्सव एवं रमजान माह के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान की भावना के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दें। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी, यातायात व्यवस्था का सुदृढ़ प्रबंधन एवं निरंतर गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद पुलिस सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने, भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साइबर सेल एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को विशेष रूप से सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 03, 2026 10:05:44
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त जमादार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लालेेश्वर सिंह (63) है। उसे हीरापुर स्थित उसके आवासीय कॉलोनी से एसीबी ने दबोचा है। यह कार्रवाई एसीबी ने देर रात की है। उसे बीपी और शुगर की शिकायत थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लालेेश्वर सिंह ने अपनी सेवा अवधि के दौरान ज्ञात आय स्रोतों से अधिक करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई। शिकायत मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले की पड़ताल वर्ष 2016 से चल रही थी। फरवरी 2019 में प्रारम्भिक जांच दर्ज की गई और सितंबर 2020 में जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी गई। बाद में जनवरी 2023 में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी टीम ने आरोपी के आवास पर छापेमारी की और आवश्यक दस्तावेज जुटाने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया। फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा की सुरक्षा गार्ड के रूप में भी तैनात रह चुका है। इस कारण यह मामला और भी चर्चाओं में है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top