Back
यूपी-गुजरात ATS की संयुक्त टीम ने फैजान सलमानी पर जांच तेज की
DKDeepesh Kumar
Feb 04, 2026 16:15:35
Noida, Uttar Pradesh
रामपुर: आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों के बाद फैजान सलमानी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है और इसी क्रम में यह प्रकरण अब क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, बुधवार को यूपी एटीएस और गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम ने रामपुर के स्वार क्षेत्र में पहुंचकर फैजान सलमानी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की, गुजरात एटीएस की टीम सबसे पहले स्वार कोतवाली पहुंची, जहां कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक के साथ काफी देर तक मंथन किया गया, इसके बाद कोतवाल प्रदीप मलिक के साथ एटीएस टीम नगर पंचायत नरपतनगर स्थित फैजान सलमानी के घर पहुंची, यहां टीम ने फैजान के परिजनों से विस्तार से पूछताछ की, पूछताछ के दौरान फैजान के पारिवारिक हालात, बड़े बेटे से लेकर छोटे बेटे तक की उम्र, पारिवारिक गतिविधियां और रोजमर्रा की दिनचर्या से जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं, इसके बाद एटीएस टीम नगर पंचायत में स्थित एक इस्लामिक मदरसे में पहुंची, जहां मौलाना कारी इकबाल अहमद से फैजान सलमानी के धार्मिक अध्ययन, मदरसे के दौरान उसके व्यवहार और गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गई, मौलाना से यह जानने का भी प्रयास किया गया कि फैजान का झुकाव किन विचारधाराओं की ओर था और क्या कभी उसके व्यवहार में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों के संकेत दिखाई दिए थे, एटीएस टीम ने इसके बाद स्वार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर संचालक अख्तर से फैजान की पढ़ाई-लिखाई, उपस्थिति, मित्रों और उसके सामान्य व्यवहार के बारे में जानकारी जुटाई, कोचिंग संचालक से फैजान के शैक्षिक रिकॉर्ड और उसके संपर्कों को लेकर भी विस्तार से सवाल-जवाब किए गए, जांच के क्रम में नगर पंचायत चेयरमैन खालिद अली से भी फैजान सलमानी के परिवार की सामाजिक गतिविधियों, स्थानीय संपर्कों और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर पूछताछ की गई, एटीएस टीम ने अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारियों का आपस में मिलान करते हुए आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया, पूरे दिन चली इस गहन जांच-पड़ताल के बाद एटीएस टीम देर शाम आवश्यक दस्तावेज और सूचनाएं एकत्र कर वापस गुजरात लौट गई, फिलहाल फैजान सलमानी से जुड़ा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हुई हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 07, 2026 12:48:120
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 07, 2026 12:48:030
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 12:47:470
Report
ARAmit Raj
FollowFeb 07, 2026 12:47:300
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 12:47:220
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 07, 2026 12:47:120
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 07, 2026 12:46:570
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 07, 2026 12:46:420
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 07, 2026 12:46:330
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 07, 2026 12:46:220
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 07, 2026 12:45:580
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 12:45:090
Report