Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
यूपी में मुस्लिम वोट बैंक पर बीजेपी की रणनीति से सपा चिंतित
VSVISHAL SINGH
Oct 25, 2025 03:18:12
Noida, Uttar Pradesh
यूपी में मुस्लिम वोट बैंक को लेकर भाजपा की सेंधमारी से सपा परेशान यूपी में भाजपा के अल्पसंख्यक वर्ग को भी चुनावों में भागीदारी देने की योजना ने सपा को चिंतित कर दिया है ऐसे में उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी नए सिरे से मंथन कर रही है. अखिलेश यादव ने अपने कोर मुस्लिम वोट बैंक को सहेजने के लिए खास प्लान बनाया है। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की आधारशिला बना दिया है। बीजेपी ने इस बार मुसलमानों को साधने के लिए एक बड़ा सियासी दांव खेला है। मुस्लिम समुदाय, जो अब तक सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता रहा है, अब बीजेपी के फोकस में आ गया है। पंचायत चुनाव के बहाने पार्टी ने मुसलमानों के बीच सीधी पैठ बनाने की रणनीति अपनाई है।बीजेपी ने इस बार यूपी पंचायत चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला लिया है। कुंवर बासित अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा यूपी भाजपा उत्तर प्रदेश में 2024 के उपचुनाव में रामपुर और कुंदरकी जैसी परंपरागत मुस्लिम बहुल सीटों पर हार का सामना करने के बाद सपा के सामने अब भाजपा की इस योजना से नई चुनौती पैदा हो गयी है।पंचायत चुनाव भले ही पार्टी चिन्ह पर न लड़े जाते हों, लेकिन गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधे जुड़ने का यह बड़ा अवसर है। ऐसे में भाजपा के इस दांव से सपा में चिंता बढ़ गयी है ऐसे में सपा ने भी अल्पसंख्यक वर्ग के बीच जाकर भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों को उजागर करने की योजना बना ली है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYeswent Sinha
Oct 25, 2025 05:47:56
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 25, 2025 05:47:45
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए ट्रेन परिचालन की घोषणा को लेकर केंद्र सरकार पर ततंज कसा.... केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों का आंकड़ा रखते हुए तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री पर निशाना साधा... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि अश्विनी वैष्णव ने कहा था 12, हज़ार ट्रेन बिहार वासियों के लिए बिहार के लोगों के लिए चलाई जाएगी... छठ में सुविधा प्रदान करने के लिए दी जाएगी.... देश में 1300 ट्रेन चलती है उसमें 12, हज़ार ट्रेन बिहार को देने की बात करके जुमलेबाजी की गई थी... 12 ट्रेन भी दे दिए होते तो परेशानी में कुछ कमी होती... केंद्र सरकार के रेल मंत्री जिस तरीक़े की बात करते हैं बिहार वासियों के साथ मजाक किया था छलावा किया था वह स्पष्ट रूप से दिख रहा hai... रेल मंत्री बताए है कि बिहार वासियों के साथ ऐसा भद्दा मजाक क्यों किया गया.. केंद्र सरकार ने फै़क्टरी तो नहीं दिया लेकिन जुमला बाज़ी किया... Byte: एजाज अहमद राजद प्रवक्ता... वही जनता दल यूनाइटेड ने कहा की तेजस्वी यादव NDA से बदला लेने की बात करते हैं उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है इतने वर्षों से बिहार की जनता उनसे बदला ले रही है... एक बार सत्ता में आने का मौक़ा मिला तो बिहार का बेड़ा ग़र्क़ कर दिया... लालू जी भी घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं... ट्रेनों के माध्यम से बिहार आने वाले लोगों की चिंता कर रहे हैं आपने क्या किया IRCTC घोटाला लैंड फॉर जॉब घोटाला सब आपके राजनैतिक करियर को सुसज्जित करता है इसलिए यह झूठी सहानुभूति अपने पास ही रखे है तो अच्छा होगा... Byte : अभिषेक झा JDU प्रवक्ता.... कांग्रेस ने कहा की जिस प्रकार से छठ में भेड़ बकरियों की तरह लोग बिहार पहुँच रहे हैं... प्रधानमंत्री जी और उनका पूरा कैबिनेट जुमला करने में लगा हुआ था उन्होंने वादा किया था 12, हज़ार ट्रेन बिहार के लिए जाएगी... उनके वादों का क्या हुआ सब को पता है बिहार पलायन का दंश झेल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री जब बिहार आते हैं तो 5 किलो अनाज की बात करते हैं यही प्रधानमंत्री कहीं और जाते हैं तो फ़ैक्ट्री लगाने की बात करते.... byte : शिशिर कौण्डिल्य, प्रवक्ता कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद जी टिन का चश्मा उतारिए और देखिए कितने लोग बिहार आ रहे हैं रेल मंत्री तो आप भी थे आप बताइए कितने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आपने किया... ट्रेनों में लोग ठूस कर आते थे परिवार के आधे सदस्य स्टेशन पर ही छूट जाते थे वैसी स्थिति अब नहीं है AC रूम से निकल कर देखिए NDA सरकार की व्यवस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं....
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 25, 2025 05:47:11
Jamui, Bihar:जमुई जिले के एक पंचायत में मनरेगा की राशि से निर्मित अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) कचरे के निस्तारण की बजाय बच्चों की क्लासरूम बन गई है। पिछले दो से तीन महीनों से इस भवन में न तो कचरा प्रबंधन हो रहा है और न ही स्वच्छता मिशन का पालन, बल्कि यहाँ छोटे-छोटे बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों खर्च कर कचरा प्रबंधन के नाम पर बनाए गए इस केंद्र में न तो कचरा छंटाई मशीनें हैं और न ही कोई पर्यवेक्षण कर्मचारी। चारदीवारी पर स्वच्छता के नारे जरूर लिखे हैं, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही अव्यवस्था और सरकारी लापरवाही की सच्चाई सामने आ जाती है। कचरा प्रसंस्करण के लिए बने डंपिंग कम्पार्टमेंट अब बच्चों की कक्षा में बदल चुके हैं। गांव के कुछ लोगों ने बच्चों की पढ़ाई की सुविधा के अभाव में यहाँ कोचिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति सरकार और स्थानीय प्रशासन की विफलता को उजागर करती है। बच्चों को जिस वातावरण में पढ़ाया जा रहा है, वह न तो सुरक्षित है और न ही स्वास्थ्य के लिहाज से उपयुक्त। आसपास फैली गंदगी, कचरे की दुर्गंध और खुले विद्युत तार हादसे की संभावना बढ़ाते हैं। मनरेगा की राशि का इस तरह से दुरुपयोग स्थानीय शासन की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सवाल यह भी उठता है कि जांच और निगरानी के नाम पर बजट क्यों खर्च होता है, जब योजनाएं कागज पर ही पूरी हो जाती हैं। वही क्लास चला रहे शिक्षक इम्तियाज ने कहा कि पढ़ाने का उचित जगह नहीं था इसीलिए कुछ दिन से बच्चे को यहां पढ़ा रहे हैं। वहीं छात्रा सोनम पूनम सहित ने बताया कि हम लोग पिछले 6 माह से यहां पर ट्यूशन पढ़ रहे हैं शिक्षक के द्वारा यहां पर ही क्लास लिया जाता है। यह कौन सा भवन है यहां पर क्यों पढ़ाया जाता है इसकी जानकारी फिलहाल मुझे नहीं है। इसी मुद्दे पर खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शेखर सुमन ने कहा कि—“मामले को संज्ञान में लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस भवन का दुरुपयोग रोका जाएगा और इसे जल्द इसके मूल उद्देश्य से जोड़ा जाएगा।” ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि मनरेगा राशि का सही उपयोग हो सके और गांवों में स्वच्छता अभियान की साख बहाल की जा सके।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 25, 2025 05:46:59
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयान लालटेन नहीं एलइडी का जमाना है इस पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को पता है कंप्यूटर देश में किसने लाया 1985 में राजीव गांधी के समय में नरेंद्र मोदी कहां थे अमेरिका से लड़कर राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर लाया देश के youth रेल युवा बना रहे हैं और पैसा अमेरिका दे रहा है भारत कुछ नहीं यह सिर्फ झूठ बोलते हैं राजीव गांधी ने कंप्यूटर से लेकर बिजली तक राजीव गांधी लाई है कांग्रेस की देन है चिराग पासवान को कुछ पता नहीं है इसलिए बयान बाजी करते हैं इस देश में पहला दलित मुख्यमंत्री भोला प्रसाद शास्त्री कांग्रेस ने बनाया अब्दुल कपूर को मुख्यमंत्री बनाया राजीव गांधी ने कांग्रेस दलित और अल्पसंख्यक से डिप्टी सीएम होंगे इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है बाइट : पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया
0
comment0
Report
SMSubhasis Mandal
Oct 25, 2025 05:45:16
Howrah, West Bengal:লরি সহ ৪৪ লক্ষ টাকার চুরি যাওয়া রেলওয়ে সামগ্রী উদ্ধার করল হাওড়া গ্রামীণ জেলা পুলিশের বাগনান থানা গত তারিখ ২৫.০৯.২০২৫ ভোররাতে একটি দশ চাকার লরি যাতে South Central Railways-এর ২৫০০টি Elastomeric Pad (মূল্য প্রায় ₹৪৪ লক্ষ) বোঝাই ছিল, তা বাগনান থানা এলাকার NH16 এলাকার চন্দ্রপুরে গাড়িটি পার্কিং ছিল জানা যায। ঐ দিন রাতে লরিটি দুষ্কৃতীরা চুরি করে নিয়ে চলে যায়। লরির মালিক শ–তনু রায়ের অভিযোগের ভিত্তিতে বাগনান থানায় মামলা রুজু করা হয়। সিসিটিভি ফুটেজ, টেকনিক্যাল অ্যানালাইসিস ও সোর্স ইনফরমেশনের ভিত্তিতে, তদন্তে নামেন হাওড়া গ্রামীণ পুলিশ ও বাগনান থানা সেখানে সাঁকারাইল থানা এলাকার আন্দুল থেকে মহিত সিং নামে এক দুষ্কৃতীকে গ্রেপ্তার করা হয়। তাকে জিজ্ঞাসাবাদের পর পুলিশের দল হাওড়ার সাঁকারাইল ও ধুলাগড় থেকে চুরি যাওয়া লরি এবং তাতে থাকা সমস্ত ২৫০০টি Elastomeric Pad উদ্ধার করতে সক্ষম হয়, যার বাজারমূল্য প্রায় ₹৪৪ লক্ষ। মাত্র এক মাসের মধ্যেই মামলা রুজুর পর সম্পূর্ণ লরি সহ মাল উদ্ধার করা সম্ভব হয়েছে। উদ্ধারের সময় দেখা যায়, অভিযুক্তরা লরিটির রং পরিবর্তন করে এবং মূল নাম্বার প্লেট বদলে দেয়, যাতে তার পরিচয় গোপন রাখা যায়। জিজ্ঞাসাবাদের সময় গ্রেপ্তার হওয়া অভিযুক্ত অন্য এক সহযোগীর নামও স্বীকার করেছে। তার খোঁজ চলছে। 2510ZG_ULU_LORI_R1234
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Oct 25, 2025 05:40:53
Nawada, Bihar:नवादा पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब निर्माण कर रहे माफियाओं पर की गई कार्रवाई कई शराब की भट्टी ध्वस्त विधानसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं पर नवादा पुलिस की बड़ी कारवाई की गई है। दरअसल चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर रजौली थाना क्षेत्र के महावरा पहाड़ पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस इस दौरान 4 शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। छापेमारी के दौरान 7000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को जप्त कर विनष्ट कर दिया।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 25, 2025 05:40:27
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में चुनाव के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सासाराम के राजद के प्रत्याशी सतेंद्र साह की झारखंड के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद अब उनकी बुजुर्ग माता एवं उनकी पत्नी ने चुनाव प्रचार के अभियान को थाम लिया है। सास-बहू दोनों साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए निकल रही है। सास बहू जब चुनाव प्रचार में निकल रही है तो मार्मिक दृश्य देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग माता अपने बेटे के लिए वोट मांग रही है, तो पत्नी अपने जेल में बंद पति के लिए वोट मांग रही हैं। बच्चों के आंख में भी आंसू है। बेटा भी रो रो कर अपने पिता के लिए वोट मांग रहा है। यह दृश्य काफी मांर्मिक है। सास बहू को लेकर चुकी हमारे समाज में तरह-तरह की कहानी है। लेकिन राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद उनकी माता राधा केसरी देवी तथा उनकी पत्नी तारा देवी कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में निकल रही है। बता दे कि झारखंड के गढ़वा में 24 साल पुराने एक बैंक डकैती के मामले में राजद के प्रत्याशी सतेंद्र साह की गिरफ्तारी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उनके प्रचार अभियान की कमान सास बहू ने थाम रखा है। दोनों सुबह-सुबह चुनाव प्रचार में निकल जाती है तथा शाम तक लोगों से वोट मांगती है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 25, 2025 05:40:15
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग थाना लोधा इलाके के बुलाकी गड़ी गांव सहित कई गांवों के मंदिरों पर लिखा गया I Love Muhammad, माहौल बिगड़ने के उद्देश्य से मंदिरों पर लिखा गया I Love Muhammad, शरारती तत्वों के द्वारा मंदिरों पर लिखा गया I Love Muhammad, मंदिरों पर I Love Muhammad लिखने की सूचना पर गांव में पहुंचे करणी सैनिक, आरोपियों के खिलाफ सख्त और कठोर कार्रवाई करने की करनी सैनिक कर रहे हैं मांग, पुलिस पर मंदिर पर लिखे गए I Love Muhammad को मिटाने का आरोप, करणी सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में पहुंचे बड़ी तादात में करनी सैनिक, बुलाकी गड़ी गांव में पुलिस स्थानीय लोगों को समझने का कर रही है प्रयास, अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के बुला की गड़ी गांव की घटना।
0
comment0
Report
ASAnmol Singh Warring
Oct 25, 2025 05:39:47
Sri Muktsar Sahib, Punjab:2510ZP_MKT_FIGHT_R1 मुक्तसर के बठिंडा रोड पर दो गुटों में हुई घमासान लड़ाई दौरान हुए दो नोंजवान बुरी तरह से घायल। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती। मौके पर पहुंची बस स्टैंड चौकी पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच पड़ताल। घायलों नौजवानों की पहचान हीरा सिंह और आकाश के तौर पर हुई हैं। श्री मुक्तसर साहिब के बठिंडा रोड स्थित गुरुद्वारा तरन तारन साहिब के पास कुछ नौजवानों द्वारा के ग्रुप की ओर से 2 नौजवान के ऊपर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उन दोनों जवानों को बुरी तरह से घायल कर दिया जिनको प्राथमिक का इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल श्री मुक्तसर साहिब में ले जाया गया और जहां से डॉक्टर की तरफ से उनका इलाज कर उन्हें फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया जिसके बाद उन नौजवानों को श्री मुक्तसर साहिब के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा सिंह और आकाश सिंह बठिंडा रोड स्थित एक दुकान से गेट लेने के लिए गए हुए थे और दूसरी तरफ से कुछ नौजवानों के ग्रुप ने उन दोनों के ऊपर बहुत बुरी तरह से तेज धार हथियारों के साथ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया नौजवानों की पहचान हीरा सिंह और आकाश वाशी गोनियाना रोड श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है उक्त नौजवानों के ग्रुप की तरफ से उन दोनों घायल नौजवानों के सिर टांगों और बाजुओं को बुरी तरह से घायल कर दिया गया है और इन दोनों नौजवानों को इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उन दोनों नौजवानों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस घटना को लेकर घायलों के परिजनों का कहना है कि पहले भी उन नौजवानों के ग्रुप ने उनके बच्चों का किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो चुका है जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की थी और इसी बात की रंजिश रखते हुए उन नौजवानों के ग्रुप की तरफ से उनके लड़कों के ऊपर तेज धार हथियारों से हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है उन नौजवानों की तरफ से पहले उनके घर में तोड़फोड़ की गई और उन नौजवानों के पिता पर भी हमला कर उन्हें घायल किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज भी इस मामले को लेकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मीडिया के साथ किसी तरह भी की कोई जानकारी सांझी नहीं की गई।
1
comment0
Report
MSManish Shanker
Oct 25, 2025 05:39:38
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ ਉਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਉਲੜਬਾਜ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ ਨਾ ਕੋਈ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਡਰ ਨਾ ਕੋਈ ਚਲਾਨ ਦਾ ਡਰ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਏਅਰਪੋਰਟ ਰੋਡ ਸੈਕਟਰ 82 ਦੀ ਹੈ ਅਸੀਂ ਜਿੱਥੇ ਜਾਵਾਂਗੇ ਗੱਡੀ ਮੋੜਾਂਗੇ ਸਾਰੇ ਦੀ ਸਾਰੇ ਸਿਗਨਲ ਤੋੜਾਂਗੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸੱਚ ਕਰ ਵਿਖਾਇਆ ਇਨਾ ਨੌਸਰ ਬਾਜਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਮਾਮਾ ਡੀਸੀ ਹੈ ਜੀ ਚਲਾਨ ਸਾਰੇ ਭਰੇ ਜਾਣਗੇ ਸਭ ਫੜੇ ਜਾਣਗੇ ਜੀ ਸਭ ਫੜੇ ਜਾਣਗੇ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕੀ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਸੀਸੀ ਟੀਵੀ ਦੇ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਇਸ ਕਾਰ ਦੀ ਨੰਬਰ ਟੇਰਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੱਟਣਗੇ ਜਾਂ ਇਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਗੀ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਕਰਨ ਔਜਲੇ ਨੇ ਵੀ ਇਸੇ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਹੀ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ ਉੱਡਾਈਆਂ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੌਸਰ ਬਾਜਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀ ਕਾਰਵਾਈ ਮੁਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਕਰਦੀ ਹੈ ਹੈ。
2
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top