Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

सोनू सूद ने गाजियाबाद घटना पर गहरी चिंता जताई, बच्चों के लिए बैन

SKSantosh Kumar
Feb 05, 2026 06:50:42
Noida, Uttar Pradesh
गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने की घटना पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गहरी चिंता जाहिर की है। सोनू सूद ने कहा- "16 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगे"
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 05, 2026 08:15:40
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिला ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि संकल्प, समर्पण और सामूहिक प्रयास से असंभव को भी संभव बना सका है। बिहार शिक्षा परियोजना अंतर्गत आयोजित पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) रैकिंग में मधेपुरा जिला ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 38वें स्थान से सीधे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह गौरवशाली सफलता जिले के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, संकुल प्रधानों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षा प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। PTM के दौरान अभिभावकों के साथ विद्यालयों में संचालित PBL (Project Based Learning), FLN (Foundational Literacy & Numeracy) जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होती है। इन पहलों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इस शानदार उपलब्धि पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, प्राइमरी शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बिहार की प्रमुख अधिकारी मृदुला कुमारी ने पूरी टीम को बधाई दी और इसे जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए गर्व का क्षण बताया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मधेपुरा पहले से ही PBL जैसे नवाचारी कार्यक्रमों में राज्य स्तर पर मजबूत स्थिति में रहा है, और अब PTM रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले की प्रतिबद्धता और भी सुदृढ़ हुई है। इस संबंध में डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान अभिषेक कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि इस बात का सशक्त प्रमाण है कि जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रहता। मधेपुरा जिला आज पूरे बिहार के लिए प्रेरणा और उदाहरण बन चुका है—और यह यात्रा यहीं नहीं रुकेगी, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों की ओर आगे बढ़ती रहेगी। निश्चित ही मधेपुरा के लिए ये गौरव की बात है जहां शिक्षक अभिभावक मीटिंग में मधेपुरा राज्य भर में प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाया है। बाइट : अभिषेक कुमार, डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान, मधेपुरा
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 05, 2026 08:10:00
0
comment0
Report
AAafssar alaam
Feb 05, 2026 08:09:43
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 05, 2026 08:09:16
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में संत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दीप प्रज्वलन कर सीएम धामी ने किया शुभारंभ. संतों के आशीर्वाद से सम्मेलन का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी को संतों ने दी “धर्म रक्षक” की उपाधि. संतों ने सीएम धामी को बताया देवभूमि का सच्चा रक्षक, धर्म और संस्कृति की रक्षा में सीएम धामी को संतों का आशीर्वाद. ऑपरेशन कालनेमि से देवभूमि की अस्मिता की रक्षा, लैंड जिहाद पर कड़ा प्रहार, सीएम धामी का सख्त संदेश. अवैध मदरसों पर कार्रवाई, देवभूमि में कानून सर्वोपरि, संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी. धर्म, संस्कृति और अस्मिता की सुरक्षा में सीएम धामी. संत समाज के विश्वास पर खरे उतरे मुख्यमंत्री धामी
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Feb 05, 2026 08:08:59
Srinagar, :10 residential houses were gutted in a massive fire that broke out in the early hours of Thursday at Bhagyas area of Chattabal in Srinagar, officials said. Srinagar: According to Fire and Emergency Services, a distress call was received by the State Fire Control Room, Batamaloo, at around 6:31 am. Within a minute, the first fire tender was dispatched from Fire and Emergency Services Safakadal to the spot. Given the congested layout of the locality, additional fire tenders were pressed into service from Fire and Emergency Services Headquarters, Syed Hameed Pora, Maharaj Gunj and Babdemb to contain the rapidly spreading flames. Firefighters found three to four residential houses already engulfed in flames upon arrival. The situation escalated after two to three LPG cylinders exploded, causing the fire to spread swiftly to adjacent houses that were annexed with one another. In total, around 10 residential houses were completely gutted in the incident. After sustained efforts, firefighting teams managed to bring the blaze under control, while cooling operations were underway to rule out any possibility of re-ignition. The firefighting operation was led by Incharge Fire Station Safakadal Aadil Zargar in coordination with concerned divisional fire officers, under the guidance of Deputy Director Fire and Emergency Services Dr Mir Aqib Hussain and Mobilising Officer Aijaz Ahmad Shah. Meanwhile, ADGP Fire and Emergency Services Alok Kumar appealed to the public to exercise caution, particularly during night hours, and advised against leaving electrical equipment unattended as a preventive safety measure. The cause of the fire was not immediately known and is under investigation. No injuries or casualties were reported till the filing of this report.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 05, 2026 08:08:38
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में 4 फरवरी को दिनदहाड़े महिला की चाकू से हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में नाराज युवक ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद ने दी जानकारी अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला रूबी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी 22 वर्षीय धीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। खबर विस्तार से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोकरा में 4 फरवरी को हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बयान जारी करते हुए बताया कि मृतक महिला का गांव के ही 22 वर्षीय युवक धीरज से प्रेम प्रसंग था। बीते कई महीनों से महिला धीरज से नहीं मिल रही थी, जिससे वह नाराज चल रहा था। आरोपी ने महिला से मिलने और बात करने के कई प्रयास किए, लेकिन जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 4 फरवरी को जब विवाहिता महिला धीरज के घर के आगे से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया और ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Feb 05, 2026 08:06:23
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 05, 2026 08:05:50
Raisen, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ रायसेन-सोम शराब फैक्ट्री पर हुई बड़ी कार्रवाई। सोम शराब फैक्ट्री का लाइसेंस हुआ निरस्त। आबकारी आयुक्त ग्वालियर ने की ये बड़ी कार्रवाई। लाइसेंस नम्बर 35/2025/0032 को किया गया निरस्त। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई। आबकारी अधिनियम की धारा 31 ( 1 ) के तहत लाइसेंस किया गया निरस्त। इस फैक्ट्री के मालिकों ने मिलकर परमिट क्रमांक 10363 और ट्रक क्रमांक MP09-HF 5158 की बिल्टी पर अनेकों परमिट कूटरचित करने का दोषी पाया गया। इससे पहले भी कई बार सिर फैक्ट्री का लाइसेंस हो चुका है निरस्त। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल द्वारा की गई लाइसेंस निरस्त की यह बड़ी कार्रवाई।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 05, 2026 08:05:33
Damoh, Madhya Pradesh:किसानों को खाद के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, ई टोकन व्यवस्था अगले महीने होगी शुरू, प्रशिक्षण संपन्न.. एंकर/ एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी है और अब किसानों को खाद यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, और न ही खाद वितरण केंद्रों में कतार में खड़ा होना पड़ेगा बल्कि अब उन्हें आसानी से ये सारी सुविधाएं मिलेंगी जिसके लिए राज्य सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है और इस पोर्टल के जरिए किसानों को ई टोकन जारी होंगे और इस टोकन के जरिए वो कहीं से मतलब किसी भी खाद वितरण केंद्र से खाद और यूरिया ले सकता है। सूबे के दमोह में इस व्यवस्था को लेकर किसानों और जनप्रतिनिधियों की एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें इस व्यवस्था को लेकर बारीकी से जानकारी भी दी गई। जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक ये व्यवस्था मार्च माह में शुरू हो जाएगी और किसानों को इसका बेहद फायदा मिलेगा। कोचर ने बताया कि इस ई टोकन व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कैसे किसानों को ई टोकन प्राप्त करना है और किस तरह से उन्हें खाद मिलेगा , इसके अलावा नरवारी को लेकर भी किसानों को जानकारी दी गई। दमोह जिले में 7 फरवरी से गेहूं खरीदी शुरू होगी और इसे लेकर भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है और परम्परागत खरीदी केंद्रों के अलावा इस बार केंद्रों की तादात भी बढ़ाई गई है.
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 05, 2026 08:05:17
Srinagar, :7 फरवरी को गृह मंत्री के श्रीनगर दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। 7 फरवरी को गृह मंत्री के श्रीनगर दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के लाल चौक और अन्य संवेदनशील इलाकों में तलाशी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा अभ्यास के तहत दुकानों, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की जा रही है। CRPF की महिला कर्मियों को भी कई जगहों पर तैनात किया गया है। वे महिला यात्रियों की जांच कर रही हैं, उनके पहचान पत्रों की पुष्टि कर रही हैं और श्रीनगर के लाल चौक और उसके आसपास बैग और सामान की तलाशी ले रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये कदम एक सुचारू और बिना किसी घटना के दौरे को सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं。
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Feb 05, 2026 08:05:00
Raipur, Chhattisgarh:गुरु खुशवंत की बाइट धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बयान छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं सरकार किसानों को धान का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य दे रही है। धान खरीदी अच्छे से हो, इसके लिए लगातार कोशिश जारी है। 2 दिन और धान खरीदी होगी, ताकि किसान संतुष्ट रहें खपरी और नवागांव में NRDA कार्रवाई पर बयान गांव के लिए आबादी जमीन की व्यवस्था होती है। सरपंच और कलेक्टर के माध्यम से आबादी जमीन घोषित की जाती है。 उसी में ग्रामीणों को घर बनाने का प्रस्ताव दिया जाता है। नजूल/सरकारी जमीन पर घर बनाना अनुचित है。 निश्चित रूप से पहले नोटिस दिया गया होगा, उसके बाद कार्रवाई हुई होगी。 कवासी लखमा की रिहाई पर गुरु खुशवंत साहेब का बयान कांग्रेस पार्टी हमेशा से एसटी-एससी विरोधी रही है。 अनुसूचित जाति-जनजाति का विकास कांग्रेस को पचता नहीं है。 उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जबरदस्ती फंसाया गया, जबरदस्ती साइन करवाया गया होगा。 jail जाने के बाद कांग्रेस ने न तो पूछताछ की, न सहयोग किया और न ही कोई सुध ली।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Feb 05, 2026 08:03:35
Jaipur, Rajasthan:अब पशुओं के लिए मिलेंगी 200 दवाएं! - 62 नई दवाओं के खरीद आदेश जारी, पहले 138 दवाइयां मिलती थी नि:शुल्क - पशुपालकों को दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं होगी - पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा के निर्देशन में कवायद राज्य में पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ने जा रही है। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा उप केन्द्रों से लेकर पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालयों में 62 नई तरह की दवाइयां मिल सकेंगी। आपको बता दें कि अभी तक पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालयों में 138 दवाइयां और टीके नि:शुल्क श्रेणी में मिलते हैं। अब 62 और दवाएं जुड़ने से पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपचार के लिए कुल 200 दवाएं व टीके मिल सकेंगी। इसकी घोषणा राज्य सरकार ने बजट में की थी। बजट में कहा गया था कि 62 नई दवाइयां जोड़ी जाएंगी। इसकी खरीद के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था। बजट घोषणा की अनुपालना में पशुपालन सचिव डॉ. समित शर्मा के निर्देशन में दवाइयों की खरीद की कवायद की गई है। नई दवाइयों में कई महत्वपूर्ण एनाल्जेसिक, डिवर्मर, एंटी एलर्जिक, एंटी प्रोटोजॉल, एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक, एनेस्थीसिया और एंटी कैंसर तक की महंगी व उपयोगी दवाइयां शामिल की गई हैं। अभी तक कई बार पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयां नहीं मिलने से पशुपालकों को दवाइयां खरीदनी पड़ती थी। लेकिन अब पशुपालकों को इसकी जरूरत नहीं रहेगी। ये उपयोगी दवाइयां अब नि:शुल्क मिलेंगी - कई दवाइयों की पशुओं में रजिस्टेंस पैदा हुई, अब नई श्रेणी की दवाइयां शामिल की - पशुओं में पेट में कीड़े मारने की रिफोक्सेनाइड, रिकोबैंडाजोल दवाएं शामिल की - अभी तक पशुओं के कैंसर की दवाएं उपलब्ध नहीं होती थी - अब एंटी कैंसर दवा विनक्रिस्टीन नि:शुल्क दवाओं में शामिल की गई - पशुओं की शल्य चिकित्सा में उपयोगी एनेस्थीसिया, ऑपरेशन की दवाइयां मिलेंगी - अभी तक पशुओं की आई ड्रॉप नहीं मिलती थी, अब शामिल की गई - श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए नई दवाइयां शामिल की गई - डायरीफाइलिन, एवीनेफ्रिन, लिवोसिट्रेजिन आदि दवाइयां शामिल की गई 32 करोड़ के खरीद आदेश जारी आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बजट में 62 नई दवाओं के लिए 40 करोड़ के बजट का अतिरिक्त प्रावधान किया था। इनमें से पशुपालन विभाग ने 32 करोड़ की दवा खरीद के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। पशुपालन निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने बताया कि पहले से खरीदी जाती रही दवाओं के लिए भी करीब 90 करोड़ के खरीद आदेश किए गए हैं। पशुपालन विभाग द्वारा दवाइयों के साथ ही टीके भी खरीदे गए हैं। कुलमिलाकर पशुपालकों को अब बाहरी जगह से दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। विभाग की पशु चिकित्सा संस्थाओं में ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मिल सकेंगी। विभाग को उम्मीद है कि मार्च माह के पहले सप्ताह तक ये सभी नई श्रेणी की दवाइयां पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपचार के लिए उपलब्ध हो सकेंगी। ये दवाइयां भी अब नि:शुल्क मिल सकेंगी - कई नई श्रेणी की एंटी बायोटिक दवाइयां नि:शुल्क दवाओं की श्रेणी में जोड़ी गई - मार्वोफ्लोक्सेसिन, टिल्वीकोसिन, मार्कोपेनम आदि एंटीबायोटिक दवाएं जोड़ी गई - चर्म रोग से सम्बंधित फ्लोकोनाजोल, विरकोनाजोन आदि दवाइयां मिल सकेंगी - ऊंटों में खुजली की रोकथान के लिए इंजेक्शन डोरामैक्टिन उपलब्ध हो सकेगा - पशुओं के लिए कैनाइन वैक्सीन भी नि:शुल्क दवा श्रेणी में शामिल की गई
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Feb 05, 2026 08:03:14
Jaipur, Rajasthan:अब पशुओं के लिए मिलेंगी 200 दवाएं! 62 नई दवाओं के खरीद आदेश जारी पहले 138 दवाइयां मिलती थी नि:शुल्क पशुपालकों को दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं होगी राज्य सरकार ने बजट में की थी घोषणा पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा के निर्देशों में कवायद राज्‍य में पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ने जा रही है। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा उप केंद्रों से लेकर पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालयों में 62 नई दवाइयां मिल सकेंगी। आपको बता दें कि अभी तक पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालयों में 138 दवाइयां और टीके नि:शुल्क श्रेणी में मिलते थे। अब 62 और दवाएं जुड़ने से पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपचार के लिए कुल 200 दवाएं व टीके मिल सकेंगी। इसकी घोषणा राज्य सरकार ने बजट में की थी। बजट में कहा गया था कि 62 नई दवाइयों को जोड़ा जाएगा। इसकी खरीद के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था। बजट घोषणा की अनुपालना में पशुपालन सचिव डॉ. समित शर्मा के निर्देशों में दवाइयों की खरीद की कवायद की गई है। नई दवाइयों में कई महत्वपूर्ण एनाल्जेसिक, डिवर्मर, एंटी एलर्जिक, एंटी प्रोटोजॉल, एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक, एनेस्थीसिया और एंटी कैंसर तक की महंगी व उपयोगी दवाइयां शामिल की गई हैं। अभी तक कई बार पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयां नहीं मिलने से पशुपालकों को दवाइयां खरीदनी पड़ती थी। लेकिन अब पशुपालकों को इसकी जरूरत नहीं रहेगी। ये उपयोगी दवाइयां अब नि:शुल्क मिलेंगी। कई दवाइयों की पशुओं में रजिस्टेंस पैदा हुई, अब नई श्रेणी की दवाइयां शामिल की गईं। पशुओं में पेट में कीड़े मारने की रिफोक्सेनाइड, रिकोबैंडाजोल दवाएं शामिल की गईं। अभी तक पशुओं के कैंसर की दवाएं उपलब्ध नहीं होती थीं, अब एंटी कैंसर दवा विनक्रिस्टीन नि:शुल्क दवाओं में शामिल की गई। पशुओं की शल्य चिकित्सा में उपयोगी एनेस्थीसिया, ऑपरेशन की दवाइयां मिलेंगी। अभी तक पशुओं की आई ड्रॉप नहीं मिलती थी, अब शामिल की गईं। श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए नई दवाइयां शामिल की गईं। डायरीफाइलिन, एवीनेफ्रिन, लिवोसिट्रेजिन आदि दवाइयां शामिल की गईं। कुल मिलाकर पशुपालकों को अब बाहरी जगह से दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। विभाग की पशु चिकित्सा संस्थाओं में ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मिल सकेंगी। विभाग को उम्मीद है कि मार्च माह के पहले सप्ताह तक ये सभी नई श्रेणी की दवाइयां पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपचार के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top