Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर के भाग्यास क्षेत्र चट्टाबाल में आग, 10 मकान जलकर राख
SBShowket Beigh
Feb 05, 2026 08:08:59
Srinagar,
10 residential houses were gutted in a massive fire that broke out in the early hours of Thursday at Bhagyas area of Chattabal in Srinagar, officials said. Srinagar: According to Fire and Emergency Services, a distress call was received by the State Fire Control Room, Batamaloo, at around 6:31 am. Within a minute, the first fire tender was dispatched from Fire and Emergency Services Safakadal to the spot. Given the congested layout of the locality, additional fire tenders were pressed into service from Fire and Emergency Services Headquarters, Syed Hameed Pora, Maharaj Gunj and Babdemb to contain the rapidly spreading flames. Firefighters found three to four residential houses already engulfed in flames upon arrival. The situation escalated after two to three LPG cylinders exploded, causing the fire to spread swiftly to adjacent houses that were annexed with one another. In total, around 10 residential houses were completely gutted in the incident. After sustained efforts, firefighting teams managed to bring the blaze under control, while cooling operations were underway to rule out any possibility of re-ignition. The firefighting operation was led by Incharge Fire Station Safakadal Aadil Zargar in coordination with concerned divisional fire officers, under the guidance of Deputy Director Fire and Emergency Services Dr Mir Aqib Hussain and Mobilising Officer Aijaz Ahmad Shah. Meanwhile, ADGP Fire and Emergency Services Alok Kumar appealed to the public to exercise caution, particularly during night hours, and advised against leaving electrical equipment unattended as a preventive safety measure. The cause of the fire was not immediately known and is under investigation. No injuries or casualties were reported till the filing of this report.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMohd Mubashshir
Feb 05, 2026 09:33:12
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 05, 2026 09:32:56
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर खेजड़ी बचाओ आंदोलन, बीजेपी उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने मंच से कहा - सीएम मामले को लेकर संवेदनशील, इसी बजट सत्र में कानून ला रहे, संतों से किए गए वादा करेंगे सीएम पूरा बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा - घरना रखे जारी लेकिन अनशन खत्म करने की अपील करता हूँ, आज शाम पाँच बजे सीएम इसको लेकर विधानसभा में रखेंगे बात, जसवंत सिंह बिश्नोई बोले - अनशन खत्म करे, कानून बना रहे, थोड़ा समय लगेगा, लेकिन सीएम बहुत संवेदनशील मामले को लेकर किसी की तबीयत खराब हो तकलीफ़ हो ये अच्छा नहीं मंत्री केके बिश्नोई ने कहा - लिखित में देंगे पूरी बात, संतों की रखेंगे पूरी बात मंत्री विश्नोई ने कहा लिखित में देंगे आश्वासन, मंच से मंत्री के के विश्नोई की मच से बड़ी घोषणा, मंत्री के के विश्नोई ने कहा कि वर्तमान केंद्र से प्रदेश तक की सरकार मां अमृता देवी को याद करती है
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 05, 2026 09:32:42
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है, जहां कुत्तों के हमले में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव की है, जहां घर के सामने खेल रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने दोनों बच्चों को काट-काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का कहना है कि जब तक वे बच्चों को बचाने के लिए पहुंचे, तब तक कुत्ता दोनों बच्चों को लहूलुहान कर चुका था। आनन-फानन में दोनों घायल मासूमों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हमलोग जब तक पहुंचे, तब तक कुत्ता बच्चों को बुरी तरह काट चुका था। घटना के बाद से पूरे गांव में Fear और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी भी देखने को मिल रही है और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की जा रही है। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि यह घटना एक बार फिर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सवाल खड़े कर रही है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 05, 2026 09:32:08
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं DGP का पुतला. रामनगर. गुरुवार को रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का पुतला दहन किया. युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े गुंजन नाम की युवती की सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है जिसके कारण लगातार प्रदेश के कई इलाकों में अपराधी अपराधिक घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं जिस कारण आए दिन महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं घट रही है जिससे अब महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्होंने बदहाल कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया है उन्होंने गुंजन के हत्यारे को फांसी देने के साथ ही उसके परिवार को न्याय देने की गुहार लगाई है तथा चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो युवा कांग्रेस केकार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 09:31:52
Dharmauli, Uttar Pradesh:महराजगंज। कमिश्नर अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने गुरुवार को परतावल ब्लॉक में चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी दोपहर करीब 12:30 बजे ब्लॉक पहुंचे और अभिलेखों की गहन जांच कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में वास्तविक तथ्यों का समावेश अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत सूचना पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली और लंबित बिंदुओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में गुणवत्ता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, खंड विकास अधिकारी संतोष यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने सभी को निर्देशित किया कि एसआईआर से संबंधित रिपोर्ट समय से शासन को प्रेषित की जाए, ताकि आगे की कार्यवाही में किसी प्रकार का विलंब न हो। अधिकारियों के इस निरीक्षण से एसआईआर प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Feb 05, 2026 09:30:33
New Delhi, Delhi:Zee Media की खबर का असर ज़ी मीडिया लगातार अतिक्रमण को लेकर खबर चला रहा था ज़ी मीडिया की खबर का असर आज पुरानी दिल्ली के पीली कोठी से लेकर मिठाई पुल पर अतिक्रमण को लेकर निगम की कार्यवाही जारी है अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्यवाही आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी अतिक्रमण का मुद्दा अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है एक तरफ पुरानी दिल्ली में अतिक्रमण को लेकर जहां व्यापारी संगठन पूरी तरह से लामबंद है वहीं पर अब दिल्ली नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है आज सिटी सदर पहाड़गंज जोन के द्वारा पुरानी दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग मिठाई पुल पीली कोठी पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पीला पंजा चला दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का साफ कहना है कि अतिक्रमण को लेकर वह लगातार आप करवाई करते रहेंगे राजेश मंगल लाइसेंस इंस्पेक्टर सिटी सदर पहाड़गंज जोन वही सिटी सदर पहाड़गंज जोन की तरफ से चले पीले पंजे और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है उनका कहना है कि हम पिछले कई सालों से यहां पर रहते आए हैं जबकि हमसे एक आ गया था जहां झुग्गी वहीं मकान लेकिन अब हमारी झुग्गी को तोड़ी जा रही है हम जाएं कहां हम यही मरेंगे यही जिएंगे हम यहाँ से नहीं जायेंगे
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 09:29:05
48
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 05, 2026 09:25:44
Panipat, Haryana:मोमोज बेचने वाले 2 भाइयों पर किया लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल मोमोज के पैसों को लेकर एक दिन पहले हुआ था विवाद, थाने में केस दर्ज हरिनगर कच्ची फाटक के पास मोमोज खाने के बाद पैसे को लेकर चार युवकों और रेहड़ी संचालक में झगड़ा हो गया। आरोप है कि अगले दिन चारों आरोपी अपने 20 अन्य साथियों के साथ आया और रेहड़ी संचालक और उसके भाई पर हमला कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह गंगाराम कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने भाई दिनेश के साथ कच्ची फाटक के पास मोमोज की स्टॉल लगाता है। सोमवार को वह रेहड़ी पर था। इसी बीच 4 युवक आए और मोमोज खाने के बाद कम रुपए देने लगे। उसने कारण पूछा तो युवक बोले कि मोमोज खराब थे। झगड़ा करके वे बिना पैसे दिए ही चले गए। मंगलवार को गोल्डी, गौरव साहिल व अन्य 20-30 युवक लाठी-डंडे, तलवार व गंडासी लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके की वीडियो भी कब्जे में ले ली है जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट--सतीश वत्स , डीएसपी हेडक्वार्टर
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 05, 2026 09:24:39
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज को न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटीज के लिए डॉक्टर मिलना चाहिए था, पर मंजूरी के बावजूद आज तक कोई सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. नहीं मिला है, जिसका असर अस्पताल के रेफर और मरीज पलायन पर पड़ा है। 8 साल पूर्व खुलने के बाद सुविधाएं बढ़ी हैं, और जिला अस्पताल में इन विभागों के पद स्वीकृत कर दिए गए हैं, पर इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्तियाँ हो नहीं पाईं। प्रदेश के 7 मेडिकल कॉलेजों में भी स्पेशलिटी डिपार्टमेंट खाली पड़े हैं। मरीजों को हार्ट, पेट, किडनी और मस्तिष्क जैसी बीमारियों के इलाज के लिए गुजरात या उदयपुर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। चिकित्सा विभागों की मंजूरी मिलने के बाद भी डॉक्टरों के न आने से शुरुआत नहीं हो पाई है। कार्डियोलॉजी, गैस्ट्र्रोएंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी के लिए आवश्यक उपकरण भी मंगवाने की तैयारी है, ताकि सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं शुरू हो सकें। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ रूपेश कुमार के अनुसार चारों विभागों के डॉक्टर आ जाने पर यूनिट शुरू हो जाएगी। इस समय भी आधारभूत ढांचा मौजूद है, पर नियुक्तियों की देरी के कारण सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 05, 2026 09:24:00
Indore, Madhya Pradesh:एंकर इंदौर में फिर एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक अधिवक्ता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपीयों की तलाश में जुटी है। दरअसल एक महिला पहले खुद को पीड़ित बताकर अधिवक्ता के पास क्लाइंट बनकर पहुंची। सहानुभूति और भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने धीरे-धीरे परिचय बढ़ाया और फिर अपने गिरोह के साथ मिलकर अधिवक्ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने अधिवक्ता से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। जब अधिवक्ता ने रकम देने से साफ इनकार किया, तो आरोपियों ने दबाव बढ़ाते हुए धमकियां देना शुरू कर दीं। हद तब पार हो गई जब गिरोह ने झूठे आरोपों में फंसाने की चेतावनी दी। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित अधिवक्ता ने आखिरकार बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि संगठित गिरोह की सुनियोजित साजिश हो सकती है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब कानून के जानकार भी इस जाल से नहीं बच पा रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top