Back
अब पशुओं के उपचार के लिए 200 दवाइयां नि:शुल्क मिलेंगी—जानें पूरी खबर
KCKashiram Choudhary
Feb 05, 2026 08:03:14
Jaipur, Rajasthan
अब पशुओं के लिए मिलेंगी 200 दवाएं! 62 नई दवाओं के खरीद आदेश जारी पहले 138 दवाइयां मिलती थी नि:शुल्क पशुपालकों को दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं होगी राज्य सरकार ने बजट में की थी घोषणा पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा के निर्देशों में कवायद राज्य में पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ने जा रही है। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा उप केंद्रों से लेकर पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालयों में 62 नई दवाइयां मिल सकेंगी। आपको बता दें कि अभी तक पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालयों में 138 दवाइयां और टीके नि:शुल्क श्रेणी में मिलते थे। अब 62 और दवाएं जुड़ने से पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपचार के लिए कुल 200 दवाएं व टीके मिल सकेंगी। इसकी घोषणा राज्य सरकार ने बजट में की थी। बजट में कहा गया था कि 62 नई दवाइयों को जोड़ा जाएगा। इसकी खरीद के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था। बजट घोषणा की अनुपालना में पशुपालन सचिव डॉ. समित शर्मा के निर्देशों में दवाइयों की खरीद की कवायद की गई है। नई दवाइयों में कई महत्वपूर्ण एनाल्जेसिक, डिवर्मर, एंटी एलर्जिक, एंटी प्रोटोजॉल, एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक, एनेस्थीसिया और एंटी कैंसर तक की महंगी व उपयोगी दवाइयां शामिल की गई हैं। अभी तक कई बार पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाइयां नहीं मिलने से पशुपालकों को दवाइयां खरीदनी पड़ती थी। लेकिन अब पशुपालकों को इसकी जरूरत नहीं रहेगी। ये उपयोगी दवाइयां अब नि:शुल्क मिलेंगी। कई दवाइयों की पशुओं में रजिस्टेंस पैदा हुई, अब नई श्रेणी की दवाइयां शामिल की गईं। पशुओं में पेट में कीड़े मारने की रिफोक्सेनाइड, रिकोबैंडाजोल दवाएं शामिल की गईं। अभी तक पशुओं के कैंसर की दवाएं उपलब्ध नहीं होती थीं, अब एंटी कैंसर दवा विनक्रिस्टीन नि:शुल्क दवाओं में शामिल की गई। पशुओं की शल्य चिकित्सा में उपयोगी एनेस्थीसिया, ऑपरेशन की दवाइयां मिलेंगी। अभी तक पशुओं की आई ड्रॉप नहीं मिलती थी, अब शामिल की गईं। श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए नई दवाइयां शामिल की गईं। डायरीफाइलिन, एवीनेफ्रिन, लिवोसिट्रेजिन आदि दवाइयां शामिल की गईं। कुल मिलाकर पशुपालकों को अब बाहरी जगह से दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। विभाग की पशु चिकित्सा संस्थाओं में ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मिल सकेंगी। विभाग को उम्मीद है कि मार्च माह के पहले सप्ताह तक ये सभी नई श्रेणी की दवाइयां पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपचार के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 05, 2026 09:19:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 09:16:02Noida, Uttar Pradesh:टेढ़ी-मेढ़ी पहाड़ी पर खतरनाक रास्ता
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 05, 2026 09:15:480
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 05, 2026 09:15:340
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 05, 2026 09:15:140
Report
0
Report
0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 05, 2026 09:04:050
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 05, 2026 09:03:530
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 05, 2026 09:03:420
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 05, 2026 09:02:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 09:01:570
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 05, 2026 09:01:280
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 05, 2026 09:00:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 05, 2026 09:00:320
Report