Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201303

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी और लूट करने वाले गैंग क

Mar 30, 2026 12:21:10
Noida, Uttar Pradesh
नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है… कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी और लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों—शिवम झा, सागर ठाकुर और कमल को सेक्टर-76 से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन, एक बलेनो कार, सोने जैसी पीली धातु की चैन और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे, फिर मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें कार में बैठाकर डराते-धमकाते और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे ठग लेते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 👉 नोएडा से ये बड़ी कार्रवाई साइबर और फिजिकल क्राइम के खतरनाक गठजोड़ को उजागर करती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 30, 2026 13:37:43
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 30, 2026 13:37:32
Jaipur, Rajasthan:जयपुर युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘नशा मुक्त विद्यालय क्षेत्र’ का दायरा बढ़ाने की योजना तैयार की है। अब तक शिक्षण संस्थानों के 100 गज दायरे में तंबाकू व नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक थी, जिसे बढ़ाकर 500 मीटर करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में 2026 से 2029 तक की विस्तृत कार्ययोजना सभी राज्यों को भेजी गई है और इसे मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों और किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को गंभीर सामाजिक चुनौती मानते हुए स्कूलों को इस अभियान में प्रमुख भूमिका दी गई है। जिला और राज्य स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही 2029 तक का रोडमैप तैयार कर समयबद्ध समीक्षा तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं नई व्यवस्था के तहत स्कूलों के 500 मीटर के दायरे को ‘नशा मुक्त क्षेत्र’ घोषित किया जाएगा। यदि इस क्षेत्र में तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री होती है, तो स्कूल प्रबंधन और नोडल अधिकारी पुलिस को रिपोर्ट करेंगे, जिस पर कार्रवाई अनिवार्य होगी। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। तीन साल में ‘नशा मुक्त विद्यालय क्षेत्र’ बनाने का लक्ष्य, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर रोक, अभी तक 100 गज सीमा, अब दायरा बढ़ाने की तैयारी, 2026–2029 तक मिशन मोड में लागू होगी योजना, नियम तोड़ने पर स्कूल प्रशासन करेगा पुलिस को रिपोर्ट, छात्रों में जागरूकता के लिए रैली, शपथ और काउंसलिंग अभियान पहले चरण में 8,500 स्कूलों में अभियान, 1.5 लाख युवा जुड़े, अभियान के तहत नेशे के खिलाफ जागरूकता पर विशेष जोर रहेगा। स्कूलों में प्रार्थना सभाओं, रैलियों, शपथ कार्यक्रमों और साइन बोर्ड के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों और प्रबंधन को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में काउंसलिंग, डॉक्टरों की सहायता और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में प्रदेश के करीब साढ़े आठ हजार स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है और 1.5 लाख से अधिक युवाओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई जा चुकी है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 30, 2026 13:37:18
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां पुलिस कस्टडी से एक कैदी के फरार होने की खबर ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने काको मंडल कारा ले जाने के दौरान पुलिस की आंखों में धूल झोंक दी और हथकड़ी सरकाकर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। घटना काको थाना के काको बाजार का है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने काको थाना में फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। दरअसल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शराब लदे एक ट्रक के साथ चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस अभिरक्षा में दो शराब तस्करों समेत कुल चार कैदियों को मंडल कारा (जेल) भेजा जा रहा था। जैसे ही पुलिस की गाड़ी काको बाजार पहुँची, वहां ट्रैफिक जाम के कारण वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों शराब तस्करों ने चालाकी से हथकड़ी सरका ली और पुलिस वैन से नीचे कूदकर भागने लगे। कैदियों को भागता देख वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोकी और पीछा करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक कैदी को तो दबोच लिया, लेकिन दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इधर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि शनिवार को नगर थाने की पुलिस ने एक ट्रक से 511 कार्टून बीयर के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजने के क्रम में बीच रास्ते में ही एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी कर्णाव कुमार है जो मुजफ्फपुर का रहने वाला है और ट्रक का उपचालक है। कैदी के फरार होने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार तस्कर कर्णाव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है। वही बीच बाजार से कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। वहरहाल पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैदी ने हथकड़ी कैसे सरका ली? इस घटना से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है。
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 13:37:09
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के गांव सोखना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज शिक्षा चौपाल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्रीवास्तव एव अतिथियों सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत किए गए, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों जिसने सभी का मन मोह लिया। सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्री वास्तव कहा कि नवरम्भ उत्सव बच्चों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है, जिससे वे पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आलोक अग्रवाल, उमेश सक्सेना, अजय सिंह, मंजू शर्मा, विमल शर्मा, रिंकू सिंह, अजय गुप्ता, डॉली चौधरी, राखी सिंह, तेज कुमारी, अशोक कुमार, राहुल कुमार, धीरज मंगल, गुमिला सिंह, ललित अग्रवाल, पप्पू कुमार, जितेन्द्र कुमार, किशन गोपाल कुशवाहा, नेहा सक्सेना, प्रवीण पाठक, चन्द्रवीर सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 30, 2026 13:37:01
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 30, 2026 13:36:51
Rampur, Uttar Pradesh:रामपूर पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, टूर्नामेंट में बढ़ाई खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, शहीद-ए-आज़म स्टेडियम में रामपुर कप का आगाज़, बड़े चेहरे रहे मौजूद, आईपीएस डीएस चौहान और विधायक आकाश सक्सेना संग कार्यक्रम में मौजूद, रामपुर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, रामपुर के शहीद-ए-आज़म स्टेडियम में आयोजित रामपुर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज उत्साह का माहौल बन गया जब बीसीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यक्रम में पहुंचे, आयोजकों और खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया, उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ डी एस चौहान और भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना भी मौजूद रहे, सभी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया, राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया, आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी लगातार कराए जाएंगे
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 30, 2026 13:36:20
Ramgarh, Alwar, Rajasthan:अलवर के बगड़ राजपूत में पशु स्वास्थ्य केंद्र बना लापरवाही का अड्डा! नशे में धुत कर्मचारी ने किसान को दुत्कारा, दवा देने से किया इनकार अलवर जिले के बगड़ राजपूत स्थित पशु उप स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया एक वीडियो प्रशासनिक लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की पोल खोल रहा है। आरोप है कि लाइव स्टोर इंस्पेक्टर (एलएसए) लोकेश कुमार चौधरी शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी पर पहुंचे और इलाज के लिए आए किसान के साथ अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में कर्मचारी न सिर्फ लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है, बल्कि किसान से बहस करते हुए अपनी जिम्मेदारी से भी साफ मुकरता दिख रहा है। पीड़ित किसान रोहिताश जाटव के अनुसार, वह अपनी बकरी और भैंस के पाड़े के लिए दस्त की दवा लेने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। उसने नियमानुसार ओपीडी पर्ची बनवाकर दवा देने की मांग की, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारी ने पर्ची बनाने से ही इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, किसान का आरोप है कि कर्मचारी ने गाली-गलौच की और नशे की हालत में ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था। बाइट:रोहिताश , स्थानीय वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिम्मेदार पद पर तैनात कर्मचारी नशे में इस कदर है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पशुओं के इलाज के लिए बनाए गए केंद्रों पर ही इस तरह का रवैया रहेगा, तो किसानों को राहत कहां से मिलेगी। यह मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 30, 2026 13:36:01
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की ओर से 7 दिवसीय महिला कौशल प्रशिक्षण एवं साइबर अपराध जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वे डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल मौजूद रहे, जबकि सीआई संतोष ढाका और पार्षद अंजना जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। वहीं शिविर के दौरान महिला पुलिस मास्टर ट्रेनर छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण भी देंगी।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 30, 2026 13:35:41
Noida, Uttar Pradesh:संघर्ष से सफलता तक का सफर, सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं BDO, 26वीं रैंक से बढ़ाया जिले का मान. सोनभद्र से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो हर उस युवा के लिए मिसाल है जो कठिन हालातों में भी अपने सपनों को जिंदा रखता है. राबर्ट्सगंज मेन मार्केट की रहने वाली खुशबू सोनी ने यूपी पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए बीडीओ पद पर 26वीं रैंक प्राप्त की है. यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि संघर्ष, हौसला और परिवार के समर्थन की जीत है. पिता के निधन जैसी बड़ी चुनौती के बावजूद खुशबू ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ती रहीं, जिसका परिणाम आज पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है. खुशबू सोनी की यह सफलता किसी एक दिन की मेहनत का नतीजा नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और दृढ़ संकल्प की कहानी है. खुशबू की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सोनभद्र से ही हुई और उन्होंने 2018 में राजकीय महाविद्यालय ओबरा से गणित विषय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत में जुट गईं. यह सफर आसान नहीं था; कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन खुशबू ने कभी हार नहीं मानी. वर्ष 2022 में उनके पिता का निधन हो गया, जो उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था. उस समय खुशबू प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहीं थीं. इस घटना ने उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ सकी. मां रंजू सोनी ने उनका साथ नहीं छोड़ा, बल्कि एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी रहीं. मां के हौसले और प्रेरणा ने खुशबू को आगे बढ़ने की ताकत दी. परिवार की इस मजबूती और खुद की मेहनत का ही नतीजा है कि आज खुशबू ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल कर बीडीओ का पद प्राप्त किया है. खुशबू के परिवार में उनकी मां के अलावा एक बड़े भाई और दो छोटे भाई हैं. बड़े भाई राबर्ट्सगंज में बर्तन और ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं, जबकि दोनों छोटे भाई उच्च शिक्षित हैं और अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत हैं. पूरा परिवार आज खुशबू की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है. जैसे ही खुशबू की सफलता की खबर सामने आई, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. इलाके में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहा है. खुशबू सोनी की यह कहानी न सिर्फ सोनभद्र बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है, जो यह बताती है कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top