Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

संभल की यू-ट्यूबर बहनें महक-परि का नया वीडियो: मौलानाओं को धमकी

SKSantosh Kumar
Nov 06, 2025 05:19:21
Noida, Uttar Pradesh
संभल की यू-ट्यूबर बहनों महक और परी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों बहनें 2 मौलानाओं को धमकी दे रही हैं। वीडियो में महक और परी कह रही हैं- 2 हाफिज कुछ ज्यादा ही भौंक रहे हैं.....। मौलाना का काम मस्जिद में नमाज पढ़ाना है। उसे इंस्टाग्राम से भला क्या मतलब है? लड़कियों को देखने के लिए इंस्टाग्राम पर आता है। बदतमीज है। अगर ज्यादा बकवास की तो ऑटो वाले की तरह पिट जाओगे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore
Nov 06, 2025 07:19:47
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Nov 06, 2025 07:19:16
Jehanabad, Bihar:चुनावी माहौल के बीच जहानाबाद से बड़ी खबर है। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आए एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया, डॉक्टरों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित कर शांत कराया गया। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई, जो लाइब्रेरी चलाते थे। गुरुवार की सुबह अचानक पेट दर्द हुआ था और वे सदर अस्पताल में भर्ती हुए। परिजनों ने कहा कि पहले डॉक्टर ने हार्ट और पल्स सहित कई जाँच कर इंजेक्शन देकर सलाइन चढ़ाया। बीच में वह बाथरूम गया और वहीं मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि वे पहले से स्वस्थ थे। इलाज में लापरवाही बताई गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव बना रहा। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल कर निष्पक्ष जाँच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर इलाज में लापरवाही साबित हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अस्पताल प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच की बात कही है। यह घटना जिले में चुनावी माहौल के बीच सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 06, 2025 07:18:42
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में सुसाइड कर लिया। उसका शव रूम में फंदे से लटकता मिला। युवक ने मंगलवार की रात चार दोस्तों के साथ रूम में पार्टी की। वह तीन दिन से OYO होटल में रुका हुआ था। स्टाफ कर्मी से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अब, पुलिस जानने में जुटी है कि युवक से होटल में कौन-कौन मिलने आया? मेरठ का रहने वाला युवक नोएडा में नौकरी करता था। उसके चाचा इंद्रपाल सिंह ने बताया ने पुलिस को बताया कि एक लड़की टॉर्चर कर रही थी। उससे परेशान होकर भतीजे ने सुसाइड कर लिया इंदिरापुरम पुलिस ने सुसाइड करने वाले युवक की पहचान रजत प्रताप सिंह के रूप में की है। वह होटल के रूम नंबर-203 में तीन दिन से रुका था। होटल स्टाफ के अनुसार रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। बुधवार सुबह 8.40 तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो रजत का शव पंखे से लटकता दिखा।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Nov 06, 2025 07:16:39
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने परिवार के साथ पटना AN कॉलेज में अपना वोट डाला... लोकतंत्र का इससे बड़ा पर्व कुछ नहीं हो सकता सबकी भागीदारी सब की सक्रियता हो... हम लोग जिस जगह पर खड़े हैं वह AN कॉलेज है 14 बूथ है 1991 में 3 घंटे में यहाँ वोटिंग खत्म हो गई थी लालू जी ने इस बूथ को कैप्चर किया था वह जंगल राज था आज है मंगल राज.. सब लोग शांति से अपना वोट और अपना मत दे रहे हैं ऐसी परिवर्तन को बिहार जारी रखेगा हमेशा के लिए... राहुल गांधी के वोट चोरी को लेकर अजय आलोक ने कहा की पावन दिन है आज बुद्धिमान लोगों की बात कीजिए वह दौर गया कोई 9th फेल मुख्यमंत्री बनना चाहता है कोई कुछ से कुछ बोलना चाहता है उनके दावों की पोल जनता खोल दे रही है.... अजय अलोक की पत्नी नीतू सिन्हा ने कहा की गवर्नमेंट को बनाने में महिला वोटर महत्वपूर्ण है महिला अपनी सिक्योरिटी और एंपावरमेंट के लिए वोट करेंगे....
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 06, 2025 07:16:10
Bhagalpur, Bihar:एंकर- बिहार में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर पहुँच रहे हैं। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पीएम मोदी का डेढ़ बजे आगमन होगा लेकिन इससे पहले लोगों नरेंद्र मोदी के आने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाएं बढ़ चढकर कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने पहुँच रहे हैं। महिलाओं नरेंद्र मोदी का क्रेज देखा जा रहा है। महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि हम नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिये सब कुछ किया है। उनके आने से भागलपुर में इस बार कमल खिलेगा। इस बार भागलपुर से हवाई जहाज भी उड़ेगा। बता दें पीएम मोदी भागलपुर और बांका के 11 विधानसभा के लोगों को संबोधित करेंगे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। 2014 से अब तक चार बार पीएम मोदी का भागलपुर दौरा हो चुका है आज पांचवीं बार वह भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पहुंच रहे हैं। भागलपुर विधानसभा में पिछले तीन बार से कांग्रेस का कब्जा है इस बार भाजपा यहां कमल खिलाने का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top