Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

सेलम के उथमासोलापुरम के पास बस दुर्घटना, 8 की मौत

SVShweta Verma
Mar 20, 2026 12:47:27
Noida, Uttar Pradesh
8 Killed After Government Bus Hits Vehicles Near Uthamasolapuram in Salem, Tamilnadu Salem, March 20 – Eight people were killed after a government bus lost control and crashed into a mini goods vehicle and a two-wheeler near Uthamasolapuram in the Sulai Medu area of Salem. The government bus was travelling from Erode to Salem with more than 30 passengers. When the bus reached Uthamasolapuram, the driver reportedly lost control and the bus moved into the opposite lane. At that moment, it collided with a small goods vehicle and a motorcycle coming from the opposite direction. Two people travelling on the two-wheeler and six people travelling in the goods vehicle died in the accident, taking the total death toll to eight. District Collector Brunda Devi, along with District Revenue Officer Ravikumar and City Deputy Commissioner Kelkar Subramania Balachandra, visited the accident spot and conducted an inquiry. They also visited a private hospital and enquired about the condition of the injured passengers. The driver of the government transport bus, Ayyandurai (49), a resident of Panangadu near Periya Vanavasi in Mettur, has been arrested. According to the preliminary investigation, the accident occurred due to his negligence. Police from the Kondalampatti police station are conducting further inquiries. Officials from the Regional Transport Department led by Rajapandian are also investigating the incident. Among those who died were Irusaayi (60), his son Manikandan (23), Nithishka (5), Selvaraj, his son Vignesh, Amudha, 11-month-old Jeevika, Murugan, and two-month pregnant Sandhiya. A total of 11 people were travelling in the Tata Ace vehicle, of whom five died. They were on their way to attend a temple festival in Kalparaipatti when the accident occurred. Passengers who were travelling on the government bus have been admitted for treatment at Government Mohan Kumaramangalam Medical College Hospital.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Mar 20, 2026 13:53:05
Ranchi, Jharkhand:रांची में कल ईद और सरहुल महापर्व को लेकर आज शाम जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि कल सुबह ईद का पर्व मनाया जाएगा, जबकि शाम में सरहुल का जुलूस निकलेगा। दोनों बड़े पर्व को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और करीब 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर क्यूआरटी टीम भी लगाई गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़ को देखते हुए अनावश्यक रूप से वाहन लेकर बाहर न निकलें और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें। कंट्रोल रूम 24x7 चालू रहेगा और डायल 112 भी सक्रिय रहेगा। वहीं ट्रैफिक एसपी ने बताया कि ईद को लेकर सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख मस्जिदों के आसपास नमाज के दौरान करीब 3 घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सरहुल जुलूस के दौरान भी मेन रोड, सिरम टोली, डोरंडा, काके रोड और बरियातू रोड जैसे इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। लोगों से अपील है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। जिनकी फ्लाइट या ट्रेन है, वे समय से पहले घर से निकलें। मेडिकल इमरजेंसी के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि आपसी भाईचारे और शांति के साथ दोनों पर्व को मनाएं। बाइट: पारस राणा ( सिटी एसपी) बाइट: राकेश सिंह ( ट्रैफिक एसपी)
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 20, 2026 13:52:18
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पहला मामला शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करने वाली महिला ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। महिला ने स्वयं डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से तलाक के बाद वह आतिश नामक युवक से प्रेम करती थी। युवक द्वारा हाल ही में शादी कर लेने और फोन पर बात न करने से वह तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दूसरा मामला राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के ग्राम छोटी मीरा का है। यहां हरिओम पिता प्रताप सिंह नामक युवक ने अपने खेत पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक ने बताया कि मेरी मोहब्बत को उसके घर वाले परेशान कर रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी के अनुसार, दोनों का उपचार जारी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 20, 2026 13:52:06
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शुक्रवार को जिले के लोहरवास में चार लोग खेत में मधुमक्खी के काटने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया जिनका उपचार अस्पताल में जारी हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक दम्पत्ति परिवार जंगल में बकरी चराने को गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने एक पेड़ पर अगरबत्ती लगा दी. उसी पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता बैठा हुआ था, अगर बत्ती से निकले धुएं के कारण मधुमक्खी अपने छत्ते से बाहर आ गई और चार लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खी के हमले से मदनलाल पिता घिसा जी 70 वर्ष निवासी लोहरवास, रोहित पिता होकम 17 वर्ष निवासी लोहरवास, शिवानी पिता सीताराम 18 वर्ष निवासी लोहरवास, और उमराव बाई पति मदनलाल उम्र 65 वर्ष निवासी लोहरवास घायल हुए हैं जिन्हें परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में लाये जिनका उपचार जारी हैं.
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 20, 2026 13:51:56
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Mar 20, 2026 13:51:43
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला में मार्च महीने में ही जल संकट की आहट शुरू हो गई है जहां नदी नाले साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं. वहीं एनीकट एवं हैंडपंप का जलस्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है जो मई - जून में बड़ी समस्या का सबब बन सकती है. वहीं पेयजल संकट को लेकर यदि जिला प्रशासन समय रहते ध्यान नहीं दिया तो जलसंकट का जिलेवासियों को सामना करना पड़ सकता है. इस संबंध में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि पानी को लेकर हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, प्रति दिन और प्रति हफ्ते के आंकड़े देखे जा रहे हैं. वहीं PHE विभाग को शासकीय बोर पंप एवं हैंडपंप के जलस्तर देखने के दिशा निर्देश दिए गए हैं. वहीं पानी की समस्या आएगी तो विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे.
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 20, 2026 13:51:28
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी, बिहार प्रभारी श्री अरुण भारती जी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल खालिक जी एवं समस्त पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ को सशक्त करने और संगठन को नई ऊर्जा देने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी की विचारधारा, मूल्यों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगी। आप सभी का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Mar 20, 2026 13:51:17
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा पुलिस को साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। थाना बचेली क्षेत्र में दर्ज लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार महतो के रूप में हुई है, जिसे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से ट्रेस किया गया। दरअसल, पीड़ितों से टास्क पूरा करने पर रकम डबल करने का झांसा देकर करीब 7 लाख 91 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में बचेली थाना में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दंतेवाड़ा साइबर सेल ने 100 से अधिक बैंक खातों के ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस टीम ने बचेली, किरंदुल, गीदम और दंतेवाड़ा की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड और बिहार तक जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और नगद राशि भी बरामद की गई है।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 20, 2026 13:51:06
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 20, 2026 13:50:49
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी जिले की मुडेरी मे स्थित पल्स की हजारो बिगा जमीन पर 328 3489/15 7.611 (3.08 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1947 (1.03) hec. 3490/15 2.940 (1.19 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1942 (0.59), 1943 (0.60) hec. 329 3497/15 2.644 (1.07 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1920 (0.26), 1932 (0.40), 1935 (0.63) hec. Share of 5/6 330 3500/15 0.544 (0.22 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1166 (0.22) hec. 331 3501/15 0.667 (0.27 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1146 (0.27) hec. 332 3502/15 1.310 (0.53 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1045 (0.310), 1051 (0.22) hec. 333 3503/15 0.642 (0.26 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1767 (0.26) hec. 334 3504/15 1.310 (0.53 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1786 (0.53) hec. 335 3505/15 0.815 (0.33 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1803 (0.22), 1804 (0.45) hec. 1/2 SHARE 336 3506/15 1.334 (0.54 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1682 (0.05), 1684 (0.18), 1689 (0.31) hec. 337 3507/15 1.285 (0.52 hec.) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1544 (0.52) hec. 338 3508/15 10.057 (4.070 HEC) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi 1280 (0.50), 1546 (0.38), 1554 (0.28), 1568 (0.57), 1569 (0.67), 1572 (0.24), 1575 (1.43) hec 339 3509/15 1.458 (0.49 hec) Madhya Pradesh Shivpuri Shivpuri Muderi जमीन पर लोगों का कब्जा, जमीन पर लोगों द्वारा कराई जा रही है खेती।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 13:50:46
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शहर के गांधी पार्क में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली जलाने की पुष्टि की।बताया जा रहा है कि आंदोलन स्थल पर बिना अनुमति और कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें चोरी से बिजली इस्तेमाल होते हुए पाया गया। यह भी बात भी बताई गई कि इस कार्रवाई के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे मामला किसी भी प्रकार के आयोजन से जुड़ा हो। गौरतलब है कि गांधी पार्क में यह सत्याग्रह काफी समय से चल रहा था,जहां आंदोलनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। अब इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू होने से नया मोड़ आ गया है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 13:50:29
Noida, Uttar Pradesh:गऊशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी का खुलासा मुजफ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गऊशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 7 अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर उपकरण और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित विष्णुदास निवासी निर्मोही अखाड़ा, शुकतीर्थ ने 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि हासिम नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठग लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना भोपा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और 19 मार्च को तुगलकपुर रोड स्थित एक मुर्गा फार्म से आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में हासिम (गिरोह सरगना), प्रवीन पुत्र भंवर सिंह, दिलशाद पुत्र भौंदा, सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर, फैजाव पुत्र इस्माईल उर्फ मुन्ना, रवीश पुत्र Subhash (sic: संदिग्ध नाम) तथा अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी जमीन मालिक “नजीर” बनाकर उसका नकली आधार कार्ड तैयार किया और उसी के आधार पर 42 बीघा जमीन का सौदा 31 लाख रुपये में तय कराया। इसके लिए फर्जी इकरारनामा तैयार कर पीड़ित से 28.50 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी के बाद संपर्क खत्म करने के लिए फर्जी सिम भी नष्ट कर दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 20, 2026 13:49:19
Faridabad, Haryana:हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया और अब संस्थान के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी देखेंगे. नये विधेयक के तहत हुई नियुक्ति सरकार ने यह कार्रवाही दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गइ है। सरकार ने साल 2025 विधानसभा में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक पास किया था। इसमें पुराने नियमों में बदलाव कर सरकार को निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को भंग कर उनके संचालन का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया गया है। दिल्ली के लाल किले ब्लास्ट का सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर नबी इसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था। 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। दिल्ली के लाल किले ब्लास्ट का सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर नबी इसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था। आतंक के इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के दूसरे डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ शाहीन सईद जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में है। सरकार के द्वारा यह कार्रवाही दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गई है। सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट पर की नियुक्ति यूनिवर्सिटी में आंतकी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद सरकारी की तरफ से कमेटी जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। श्यामल मिश्रा ने यूनिवर्सिटी के मामलों की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया। जांच में यूनिवर्सिटी में कई अनियमितताएं पाई गई थीं。 अमित अग्रवाल के द्वारा प्रशासक के तौर पर काम संभालने के बाद कुछ नई नियुक्तियाँ की गई हैं। नई नियुक्तियाँ की गई हैं।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 20, 2026 13:49:03
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने ऐसा खौफनाक हमला किया कि वो सड़क किनारे तड़पने लगा। घटना मुंडावर के दहेलाबास गांव की है। बताया जा रहा है कि राठौड़ा का बास निवासी धूल सिंह किसी काम से बाहर निकले थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमला इतना जबरदस्त और अचानक था कि धूल सिंह खुद को संभाल भी नहीं पाए और बचने की कोशिश में सड़क किनारे गिर पड़े। मधुमक्खियां लगातार उनके शरीर पर हमला करती रहीं जिससे धूल सिंह के चेहरे, सिर और पूरे शरीर पर गंभीर घाव हो गए। दर्द से कराहते हुए वो सड़क किनारे पड़े रहे, घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, चारों तरफ मधुमक्खियों का झुंड मंडरा रहा था और घायल तक पहुंचना किसी जोखिम से कम नहीं था। ऐसे में 108 एंबुलेंस के ईएमटी और चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। दोनों ने पीपीई किट पहनकर अपनी जान की परवाह किए बिना मधुमक्खियों के बीच प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद धूल सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। वही मुंडावर में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर किया गया जहां घायल का इलाज जारी है। बाइट. एंबुलेंस चालक
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 20, 2026 13:48:27
Ambala, Haryana:अंबाला की महेश नगर पुलिस ने शराब से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा, ट्रक में रॉयल चैलेंज ब्रांड पंजाब सिविल की स्लिप लगी हुई पेटीयां मिली है गाड़ी का नंबर MP 09 HH 2062, फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और शराब की पेटियों की गिनती करवाई गई जिसमें लगभग 1150 पेटियां शराब की पाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना महेश नगर सेख्पर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक MP नंबर का ट्रक है जिसमें अवैध शराब है इसके बाद खड्डा खुर्द के पास नाका लगाया गया और ट्रक को रोककर ड्राइवर से पूछा गया लेकिन इस बारे ड्राइवर बताने में असमर्थ रहा। इसके बाद ट्रक को चेक किया गया तो इसमें लगभग 1150 पेटी के आसपास अवैध शराब भरी हुई थी शुरुआती जांच में ड्राइवर ने यही बताया कि ट्रक को पंजाब से लेकर उड़ीसा जा रहा था पकड़ी गई शराब के दो ब्रांड है जिसमें एक रॉयल चैलेंज है दूसरी रॉयल स्टैग।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top