Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

28.5 लाख की ठगी के आरोपियों का पर्दाफाश: मुजफ्फरनगर पुलिस

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 13:50:29
Noida, Uttar Pradesh
गऊशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी का खुलासा मुजफ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गऊशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 7 अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर उपकरण और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित विष्णुदास निवासी निर्मोही अखाड़ा, शुकतीर्थ ने 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि हासिम नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठग लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना भोपा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और 19 मार्च को तुगलकपुर रोड स्थित एक मुर्गा फार्म से आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में हासिम (गिरोह सरगना), प्रवीन पुत्र भंवर सिंह, दिलशाद पुत्र भौंदा, सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर, फैजाव पुत्र इस्माईल उर्फ मुन्ना, रवीश पुत्र Subhash (sic: संदिग्ध नाम) तथा अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी जमीन मालिक “नजीर” बनाकर उसका नकली आधार कार्ड तैयार किया और उसी के आधार पर 42 बीघा जमीन का सौदा 31 लाख रुपये में तय कराया। इसके लिए फर्जी इकरारनामा तैयार कर पीड़ित से 28.50 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी के बाद संपर्क खत्म करने के लिए फर्जी सिम भी नष्ट कर दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Mar 20, 2026 14:49:35
Jalore, Rajasthan:जालोर भारत के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में शामिल Pearls Agro Corp Ltd (PACL) मामले ने एक बार फिर ध्यान खींचा है। वर्ष 2014 में उजागर हुए इस घोटाले में करोड़ों निवेशकों से भारी भरकम राशि जुटाई गई थी, जिसे कथित तौर पर फर्जी योजनाओं के जरिए हड़प लिया गया। PACL और उससे जुड़ी कंपनियों के प्रमुख निर्मल सिंह भांगू (जिनका 2024 में निधन हो गया) ने देशभर में 5 से 6 करोड़ लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया। कंपनी ने कृषि भूमि के प्लॉट देने और उस पर उच्च रिटर्न का वादा किया। निवेशकों को प्लॉट आवंटन के फर्जी दस्तावेज दिए गए, लेकिन जमीन वास्तव में मौजूद ही नहीं थी। जांच में सामने आया कि निवेशकों का पैसा शेल कंपनियों और विदेशी संपत्तियों में डायवर्ट किया गया। घोटाले के सामने आने के बाद Central Bureau of Investigation (CBI) ने वर्ष 2014 में छापेमारी की और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच करते हुए 169 से अधिक संपत्तियों को अटैच किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और रिटायर्ड जस्टिस आर.एम. लोधा की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की। यह कमिटी PACL की अटैच की गई संपत्तियों की एकमात्र कस्टोडियन है और वही इन संपत्तियों को बेचकर निवेशकों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया संचालित करती है। हालांकि वर्षों बीत जाने के बाद भी करोड़ों निवेशकों को उनका पूरा पैसा वापस नहीं मिल पाया है। संपत्तियों की नीलामी और दावों की प्रक्रिया धीमी होने के कारण रिफंड में देरी हो रही है। यह घोटाला देश में निवेशकों की सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जहां लालच और गलत वादों के चलते लाखों परिवारों की जिंदगी प्रभावित हुई। पीएसीएल मामले में आहोर व जालोर क्षेत्र के कई गांवों की जमीन सूचीबद्ध, सामने आई विस्तृत लिस्ट, पीएसीएल (पर्ल्स एग्रो कॉर्प) से जुड़े जमीन मामले में जालोर जिले के आहोर व जालोर उपखंड क्षेत्र के कई गांवों की भूमि सूची में शामिल, सरकारी रिकॉर्ड में हेक्टेयर के अनुसार अलग-अलग खसरों में दर्ज जमीन का विवरण सामने आया, आहोर क्षेत्र के गांव शामिल— चिपरवाड़ा, पंचोटा, भाद्राजून, वालदरा, डोडियाली, हरजी, बुडतरा, बाला, मांडला, समुजा, धनवाला, चांदराई, तरवाड़ा, सोगालिया (सांधलान), मूलेवा, थुम्बो का गोलिया, जालोर उपखंड क्षेत्र के गांव शामिल— निंबलाना, अनवाला, धांवला, रतूजा, कुनेबर, ऐलाना, कई जगह जमीन आंशिक हिस्सेदारी (शेयर) में दर्ज, तो कई स्थानों पर पूर्ण हेक्टेयर में भूमि दर्ज, कुछ खातों में एक ही गांव में एक से अधिक खसरा नंबरों में भूमि का ब्योरा दर्ज, मामला देश के बड़े निवेश घोटाले पीएसीएल से जुड़ा, जिसमें जमीन के नाम पर निवेश करवाया गया था, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित समिति द्वारा ऐसी संपत्तियों की पहचान व निस्तारण की प्रक्रिया जारी, स्थानीय किसानों में बढ़ी चिंता, अपनी जमीन की स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं, राजस्व विभाग से रिकॉर्ड जांच करवाने और दस्तावेज सत्यापन की मांग उठ रही है , प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे जांच और स्पष्ट दिशा-निर्देश की जरूरत मानी जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 14:48:31
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में बेथर कुल्हागाढ़ा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार उर्फ राहुल (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद और फतेह बहादुर उर्फ नन्हकू (40) पुत्र नंद किशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि फतेह बहादुर के दो बेटे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों उन्नाव के नवीन मंडी के पास एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव टिकौली लौट रहे थे। इसी दौरान बेथर कुल्हागाढ़ा मोड़ पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 20, 2026 14:48:23
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौबतपुर निवासी मिथिलेश साव, मनेर के गोविंद कुमार और मैनपुरा के सन्नी कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह कृष्णापुरी थाना की पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान राजापुर पुल के पास यूनियन बैंक के नजदीक एक संदिग्ध सीएनजी ऑटो खड़ा दिखा। कुछ युवक बैंक के आउटडोर एसी को काटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख सभी आरोपी ऑटो से बोरिंग कैनाल रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और पीछा करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ऑटो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8 फेनीरामिन आईपी इंजेक्शन, 10 लीजेसिक 2 एमएल इंजेक्शन, एक सीएनजी ऑटो (BR01PR3847), एक ऑटोमेटिक चाकू, पिलास, पेचकस और सलाई रिंच बरामद किए गए। रेकी कर बनाते थे निशाना: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे दिन में ऑटो चलाने के बहाने विभिन्न बैंकों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही देर रात या अहले सुबह बैंक के आउटडोर एसी को काटकर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए सामान को कबाड़ी दुकानों में बेच देते थे और उससे मिले पैसों से नशे का सामान खरीदते थे। नशे में इस्तेमाल हो रहा इंजेक्शन: बरामद फेनीरामिन आईपी इंजेक्शन एक एंटीहिस्टामाइन दवा है, जिसका उपयोग आमतौर पर एलर्जी, त्वचा की सूजन और मोशन सिकनेस के इलाज में किया जाता है। हालांकि, अब इसका दुरुपयोग नशे के तौर पर भी किया जा रहा है, जो युवाओं के बीच चिंता का विषय बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बाइट--जितेंद्र राणा थानाप्रभारी एस. के. पूरी थाना
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 20, 2026 14:47:29
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के शुभारंभ के दूसरे दिन पुलिस लाइन से पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाजा किया। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण के तहत आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसका शुरुआत पिछले वर्ष नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की थी। इसका द्वितीय चरण 19 मार्च से यहां शुरू किया गया है, जो एक माह तक चलेगा। शासन के निर्देश के क्रम में इस कार्यक्रम के तहत बड़े-बड़े कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी से वार्ता कर उनसे विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है। आज महिला पुलिसकर्मियों की एक मोटरसाइकिल रैली पुलिस लाइन से निकल गई है जो जनपद मुख्यालय का भ्रमण कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 20, 2026 14:47:13
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शहीद उधम सिंह जैसे महान लोगों ने देश के लिए निस्वार्थ भाव से अपने प्राण न्योछावर किए, इन अमर शहीदों के बलिदान से युवा पीढ़ी को देश की रक्षा और समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। इन महान वीरों को आज याद करने के साथ-साथ इनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने की निहायत जरूरी है。 धर्मनगरी एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए मंत्री बेदी ने शहीद उधम सिंह और अनेकों शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी को शहीद उधम सिंह जैसे अमर शहीदों के मार्ग पर चलने की जरूरत है। इन महान लोगों ने सच्ची निष्ठा से देश और समाज के लिए कार्य किया और अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अगर शहीद उधम सिंह जैसे वीर शहादत ना देते तो आज हम खुली हवा में सांस नहीं ले सकते थे。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 14:45:16
Jaipur, Rajasthan:गणगौर महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक गणगौर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन होगा। इतिहासिक नगरी शाहपुरा में गणगौर महोत्सव का रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक वैभव के साथ कल रावल मोटी महल, शाहपुरा में किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन रानी रत्ना कुमारी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव शाहपुरा राजपरिवार की पूर्व राजमाता गुणवन्त कुमारी के संरक्षण में आयोजित हो रहा है। इसके अतिरिक्त, रानी रत्ना कुमारी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर उन्हें विशेष स्टॉल प्रदान किए जाएंगे, जहां वे अपनी कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन और बिक्री कर सकेंगे। यह पहल न केवल उन्हें अपनी पारंपरिक कला प्रस्तुत करने का अवसर देती है, बल्कि आजीविका के नए द्वार भी खोलती है। इस प्रकार “हुनर से रोज़गार” की अवधारणा को सशक्त बनाया जा रहा है。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 14:38:47
Dungarpur, Rajasthan:गड़ा हेरसिंह गांव में चोरी का खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद डूंगरपुर जिले की जिला स्पेशल पुलिस, साइबर सेल ओर आसपुर थाना पुलिस ने मिलकर चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही चोरी हुए जेवरात भी बरामद कर लिए है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गड़ा हेरसिंह गांव में सूने मकान में चोरी की वारदात हुई थी। इसका मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 तौल सोना, 2.5 किलो चांदी के आभूषण और करीब 5.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। परिवादी आनंद कुमार पुत्र माधव सुथार निवासी गड़ा हेरसिंह ने 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह 27 फरवरी को परिवार सहित घर पर ताला लगाकर गुजरात के सारंगपुर मंदिर दर्शन के लिए गए थे। 28 फरवरी की रात करीब 2 बजे उनके भाई ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर देखा कि अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिला विशिष्ट टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की गई। विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी पवन पाटीदार, रोहित पाटीदार, विकास उर्फ तूफान, विकास और संजय पाटीदार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। सभी आरोपी मौज शौक और खर्चों के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है。
738
comment0
Report
Advertisement
Back to top