Back
मुंडावर में मधुमक्खी के झुंड ने व्यक्ति पर हमला, एंबुलेंस ने साहस दिखाकर बचाया
KMKuldeep Malwar
Mar 20, 2026 13:49:03
Bagheri Kalan, Rajasthan
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने ऐसा खौफनाक हमला किया कि वो सड़क किनारे तड़पने लगा। घटना मुंडावर के दहेलाबास गांव की है। बताया जा रहा है कि राठौड़ा का बास निवासी धूल सिंह किसी काम से बाहर निकले थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमला इतना जबरदस्त और अचानक था कि धूल सिंह खुद को संभाल भी नहीं पाए और बचने की कोशिश में सड़क किनारे गिर पड़े। मधुमक्खियां लगातार उनके शरीर पर हमला करती रहीं जिससे धूल सिंह के चेहरे, सिर और पूरे शरीर पर गंभीर घाव हो गए। दर्द से कराहते हुए वो सड़क किनारे पड़े रहे, घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, चारों तरफ मधुमक्खियों का झुंड मंडरा रहा था और घायल तक पहुंचना किसी जोखिम से कम नहीं था। ऐसे में 108 एंबुलेंस के ईएमटी और चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। दोनों ने पीपीई किट पहनकर अपनी जान की परवाह किए बिना मधुमक्खियों के बीच प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद धूल सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। वही मुंडावर में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर किया गया जहां घायल का इलाज जारी है। बाइट. एंबुलेंस चालक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowMar 20, 2026 14:50:26Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल होने की सड़क पर युवा खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं घबराते... शाहजहांपुर से स्टंटबाजी का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है कई बार स्टंट के चलते लोगों की जान भी चली जाती है... लेकिन फिर भी स्टंटबाज सबक नहीं लेते
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 14:50:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 14:49:460
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 20, 2026 14:49:350
Report
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 20, 2026 14:48:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:47:540
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 20, 2026 14:47:290
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 20, 2026 14:47:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:46:040
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 20, 2026 14:45:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:45:400
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 20, 2026 14:45:160
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 20, 2026 14:38:47738
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 20, 2026 14:38:22687
Report