Back
पुष्कर धामी ने सवाड अमर शहीद मेले को राजकीय मेले के रूप में घोषित किया
RRRakesh Ranjan
Dec 07, 2025 12:47:30
Noida, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड पहुंचे और 18 वें अमर शहीद मेले का उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया , इस दौरान उनके साथ थराली विधायक भूपालराम टम्टा ,राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल,राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे वीर भूमि सवाड पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया , सीएम ने सवाड में शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेला मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेला समिति ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया वहीं मेला कमेटी ने अमर शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सवाड के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि सवाड वीर सैनिकों की फैक्ट्री है और वीरों के इस गांव के सैनिकों ने पेशावर कांड से लेकर प्रथम विश्व युद्ध ,द्वितीय विश्व युद्ध और ओपरेशन ब्लू स्टार में अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया वहीं थराली विधायक द्वारा सौंपे गए 6 सूत्रीय मांग पत्र को मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा में शामिल करते हुए कहा कि इन सभी मांगो पर त्वरित कार्यवाही की जाएगा मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए नंदादेवी राजजात के बाद ग्वालदम -देवाल-वाण -तपोवन मोटरमार्ग को बीआरओ को सौंपा जाएगा इसके साथ ही अमर शहीद मेले सवाड को राजकीय मेला घोषित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तोरती रामपुर से गुडप होते हुए कपकोट बागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की भी मेला मंच से घोषणा की ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report
0
Report
0
Report
0
Report