Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

पुलिस ने नकली पालक पनीर फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद

RKRAJESH KUMAR
Mar 17, 2026 12:47:52
Noida, Uttar Pradesh
पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बरामद किया है। मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के एक फैक्ट्री की है。 जानकारी देते हुए अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की ओर से अधिकृत किए गए अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को जानकारी मिल रही थी कि अम्बे फूड का प्रमुख प्रोडक्ट पालक पनीर की नकल कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। मिली सूचना पर अंबे फूड प्रोडक्ट्स के निर्देश पर कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के प्रतिनिधि के तौर पर सदर थाना में आवेदन देकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की。 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। रेड में फैक्ट्री से नकली पालक पनीर बनाने के अवैध धंधे का खुलासा किया।।कार्रवाई मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स के कारखाने में की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नकली पालक पनीर के रोल, पैकेजिंग सामग्री और तैयार माल बरामद किया गया。 पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली स्नैक्स जब्त कर लिए हैं और विवेक बैद से पूछताछ शुरू की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक विवेक बैद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नकली रोल गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगाए जाते थे, जिनकी पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जाता था। ये अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से चल रहा था। जिस पालक पनीर ब्रांड की नकल की जा रही थी, वो दरभंगा की अंबे फूड प्रोडक्ट्स कंपनी का असली प्रोडक्ट है。 इस कार्रवाई से खुश्कीबाग और आसपास के बाजारों में हड़कंप मच गया। कंपनी के अधिकारियों ने लोगों से अपील की गई है कि वे खाद्य उत्पाद खरीदते समय सतर्क रहें。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 17, 2026 13:46:29
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्चा स्प्रिट जब्त किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे एक टैंकर को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा स्थित नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। इस दौरान नागालैंड नंबर NL-01-L-1775 टैंकर को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ। जांच के दौरान टैंकर चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि इस स्प्रिट को गिरिडीह और हजारीबाग के नकली शराब कारोबारियों के पास सप्लाई किया जाना था। यह खुलासा होते ही विभाग ने तुरंत टैंकर को जब्त कर लिया। उत्पाद विभाग ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 17, 2026 13:46:03
Danapur, Bihar:दानापुर दियारा में भीषण आग, 10–15 घर जलकर राख पटना जिले के दानापुर दियारा क्षेत्र अंतर्गत गंगहारा पंचायत के नोनियाटोली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 10 से 15 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना में बबन महतो, हरि महतो, लालबाबू महतो, डोमन महतो, कुणाल महतो, रामपनी महतो, प्रदुमन महतो, मदन महतो सहित कई अन्य परिवारों का घर और सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। बाद में सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया。 घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 13:45:21
Madhya Pradesh:*चैत्र नवरात्रि एवं ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर मानपुर थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न।* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) -जिले के मानपुर मुख्यालय स्थित थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आहूत की गई इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरनीत कौर कलसी,तहसीलदार पंकज नयन तिवारी,नगरपरिषद के सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा सहित थाना प्रभारी मुकेश कुमार मार्सकोले मौजूद थे प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों प्रमुख त्योहारों की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विस्तृत चर्चा की गई वहीं लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कहते हुए ठोस शब्दों में कहा गया कि क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा सोशल मीडिया में प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और किसी भी अवैध गतिविधि पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा इस दौरान नगर में साफ-सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था कायम रखने की बात करते हुए मढ़ीया एवं ज्वालामुखी मंदिर आदि देवालयों में भंडारा आदि निर्माण के दौरान सावधानी बरतने की बात कही गई बैठक में पहुंचे मस्जिद के सदर ने बताया कि 21 तारीख को ईदगाह में नमाज अता करने के पश्चात ईद का पर्व मनाया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से कनिष्ठ अभियंता एमपीईबी संदीप सोनी,शारदा प्रसाद गौतम,हरीश विश्वकर्मा,ओपी द्विवेदी,नौशाद खान,असगर हुसैन सहित बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम जन एकत्रित होकर जिम्मेदार अधिकारियों की बातों का अक्षरशः पालन करने की बात कही।
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 13:41:59
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पल्हावत पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार राया मार्ग पर पल्हावत पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक काफी तेज गति में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान नंदू पुत्र सरन सिंह निवासी कजरोटी और नरेश पुत्र लोकमन निवासी ऊंचागांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पहले भीड़ को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जांच निष्पक्ष होगी। इसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
226
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 17, 2026 13:34:38
Azamgarh, Uttar Pradesh:नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी पिता को 15 वर्ष का कारावास तथा 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा। यह मामला करीब पौने 5 साल पहले का रहा जहां इस मामले में आज मंगलवार को यह फैसला पोक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार 15 वर्षीया नाबालिग पीड़िता के माता-पिता में संबंध विच्छेद हो चुका था। पीड़िता अपनी माता के साथ नानी के घर पर रहती थी। पीड़िता का आना-जाना जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने पिता के घर पर भी होता था। पीड़िता 2 जून 2021 को अपने पिता के घर पर थी, उसी रात पीड़िता के पिता ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके रोने चिल्लाने पर पीड़िता की सौतेली मां उसे ननिहाल के पास छोड़ कर चली गई। पीड़िता की नानी की तहरीर पर पीड़िता के पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जहां जांच पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक ने कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पिता को 15 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
129
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Mar 17, 2026 13:34:21
Kot Kapura, Punjab:ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਖੇਤਰੀ ਖੋਜ ਕੇਂਦਰ PAU ਦਾ ਰੀਜਨਲ ਸੈਂਟਰ ਅੰਦਰ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵੱਜੋਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ।ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਡਾ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਖੁਸ਼,ਐਮਈਰੇਟਸ,ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਆਫ ਕੈਲੇਫੋਰਨੀਆ,ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡ੍ਰਾ ਸਤਿਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੋਸਲ ,ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਰੂਪ ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਗੇਤੀ ਫਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ,ਬੀਜਾਂ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਖੋਜਾਂ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਫਸਲ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਖੇਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਨਵੀਆਂ ਖੋਜਾਂ ਸਬੰਧੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੇਲੇ ਅੰਦਰ ਖੇਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਸ਼ੀਨਰੀ,ਖਾਦ,ਬੀਜਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਫ਼ਲਦਾਰ ਬੂਟੇ ਆਦਿ ਦੀਆਂ ਸਟਾਲਾ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ।ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਫੀ ਰੁਚੀ ਦਿਖਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲੇ ਦਾ ਲਾਹਾ ਲਿਆ।
62
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 17, 2026 13:33:35
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक तेज ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच लोग घायल हो गए। ई रिक्शा सवार सभी लोग मंदिर पर दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, उसी समय हादसा हो गया। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत कचोराघाट रोड पर रेलवे पुल के नीचे एक ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया है कि ई रिक्शा में सवार सभी लोग आज मंगलवार के दिन पिलुवा हनुमान मंदिर पर दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा पलटने के बाद बाइक सवार ई रिक्शा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। ई रिक्शा में कुल आठ लोग सवार बताये जा रहे हैं।
203
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 17, 2026 13:33:13
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh जिले में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग के नेतृत्व सहित 17 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। हालात के अनुसार 30 नवंबर को 2 अभियुक्तों और 8 दिसंबर को पीएम किसान योजना एप से साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंग का खुलासा हुआ था, जिसके बाद 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब इन 17 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है; गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और लगभग 110 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। जांच के दौरान गिरोह के तार चीन, दुबई आदि देशों के हैंडलरों से जुड़े मिले। ये ठग PM KISAN YOJANA APK नामक फर्जी ऐप/लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर लेते थे और बैंक खातों से धन निकाल लेते थे। घटना 18 नवंबर 2025 को हुई, जब गंभीरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर APK लिंक भेजकर लगभग 7.77 लाख रुपये की ठगी हुई। इसके बाद 30 नवंबर और 8 दिसंबर 2025 को कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया; इनके पास 26 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 26,500 रुपये नकद, दो कारें तथा भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। बैंक खातों में लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये फ्रीज किए गए। लोगों से अनुरोध है कि अनजान नंबर/लिंक से APK फाइल डाउनलोड न करें, नहीं तो मोबाइल हैक होकर बैंकिंग और निजी जानकारी चोरी हो सकती है। गैंगस्टर एक्ट के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
66
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 17, 2026 13:32:55
Noida, Uttar Pradesh:
162
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 17, 2026 13:32:10
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक प्राइवेट बस के स्टाफ ने 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बदतमीजी की है। बुजुर्ग व्यक्ति को धक्के दिए गए, गले से कपड़े पकड़ कर निजी बस से नीचे उतार दिया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति आधी टिकट लेने के लिए निजी बस कनेक्टर से बोल रहा था, लेकिन उसी समय बस स्टाफ आ गया और उसके साथ बदतमीजी करने लग गया। बुजुर्ग व्यक्ति को धक्के देकर उसे गले से कपड़े पकड़ कर बस से नीचे उतार दिया गया। बस में बैठे यात्रियों ने वीडियो बना लिया। गांव सांबलो कला निवासी, जिला जींद, ने कहा कि उसके पास बस का पास है और वह कह रहा था कि आधी टिकट सभी जगह लगती है। किराया 15 रुपये था, लेकिन उसने 20 रुपये दे दिए थे, फिर भी बस स्टाफ नहीं माने और उसके साथ बदतमीजी कर मारपीट की कोशिश की।
92
comment0
Report
VKVipan Kumar
Mar 17, 2026 13:31:43
Dharamshala, Himachal Pradesh:कांगड़ा में एक साथ पांच अजगर दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह मामला टल्ला विट क्षेत्र की लपियाणा रेंज लोअर हिल्स के अंतर्गत कलोथर माता मंदिर के पास का बताया जा रहा है, जहां तीन दिन पहले इन पांच अजगरों को एक साथ देखा गया。 इस संबंध में धर्मशाला के DFO अमित शर्मा ने बताया कि पायथन हिमाचल प्रदेश में सामान्य रूप से पाए जाने वाले सांप हैं और इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पायथन विषहीन होते हैं और मनुष्यों के लिए खतरा नहीं बनते। DFO ने कहा कि पायथन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल-1 में शामिल हैं, जिन्हें सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में इन सांपों को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल में कुछ जहरीले सांप भी पाए जाते हैं, जिनमें ग्रीन पिट वायपर, हिमालयन पिट वायपर, रसल वायपर और कोबरा शामिल हैं। हालांकि, पायथन और रैट स्नेक जैसे सांप विषहीन होते हैं और ये छोटे जानवरों का शिकार कर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अमित शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि वन विभाग को इसकी सूचना दें।
86
comment0
Report
Advertisement
Back to top