Back
कांगड़ा में एक साथ पांच अजगर दिखे, वीडियो वायरल से दहशत फैली
VKVipan Kumar
Mar 17, 2026 13:31:43
Dharamshala, Himachal Pradesh
कांगड़ा में एक साथ पांच अजगर दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह मामला टल्ला विट क्षेत्र की लपियाणा रेंज लोअर हिल्स के अंतर्गत कलोथर माता मंदिर के पास का बताया जा रहा है, जहां तीन दिन पहले इन पांच अजगरों को एक साथ देखा गया。
इस संबंध में धर्मशाला के DFO अमित शर्मा ने बताया कि पायथन हिमाचल प्रदेश में सामान्य रूप से पाए जाने वाले सांप हैं और इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पायथन विषहीन होते हैं और मनुष्यों के लिए खतरा नहीं बनते। DFO ने कहा कि पायथन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल-1 में शामिल हैं, जिन्हें सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में इन सांपों को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाना दंडनीय अपराध है।
उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल में कुछ जहरीले सांप भी पाए जाते हैं, जिनमें ग्रीन पिट वायपर, हिमालयन पिट वायपर, रसल वायपर और कोबरा शामिल हैं। हालांकि, पायथन और रैट स्नेक जैसे सांप विषहीन होते हैं और ये छोटे जानवरों का शिकार कर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अमित शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि वन विभाग को इसकी सूचना दें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 17, 2026 14:37:180
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 17, 2026 14:36:450
Report
MJManoj Jain
FollowMar 17, 2026 14:36:240
Report
ASAmit Singh01
FollowMar 17, 2026 14:36:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 14:35:350
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 17, 2026 14:35:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 17, 2026 14:34:570
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 17, 2026 14:34:250
Report
1
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 17, 2026 14:33:230
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 17, 2026 14:33:080
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 17, 2026 14:32:500
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 17, 2026 14:32:290
Report
MVManish Vani
FollowMar 17, 2026 14:32:160
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 17, 2026 14:31:550
Report