Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

PM मोदी की इज़राइल राष्ट्रपति से मुलाकात, द्विपक्षीय रिश्ते की चर्चा

KKKRISNDEV KUMAR
Feb 26, 2026 09:49:13
Noida, Uttar Pradesh
जेरूसलम, इज़राइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग से मुलाकात की।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TCTanya chugh
Feb 26, 2026 11:20:31
New Delhi, Delhi:होली से पहले मार्केट गुलज़ार, मॉडर्न पिचकारियों का जलवा मार्केट में नए-नए तरीके की पिचकरिया आ गई हैं नए रंग नए डिजाइन और दुकान भरी पड़ी है सामान से अलग-अलग रंग sआय डिजाइन नए-नए तरीकों की प pitchकारिया देखी जा सकती है उसी के साथ-साथ होली का और भी सामान जैसे गुलाल रंग रंग वाले पटाखे तमाम चीज देखी जा सकती है अभी से ही मार्केट में काफी भीड़ है लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं दुकानदार खुश हैं कि अभी से ही काफी लोग आ रहे हैं व्यापार अच्छा हो रहा है और जीएसटी भी कम है इस साल दुकानों पर भाजपा के नाम की भी पिचकरिया है जो ऑरेंज कलर की हैं जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो है अमित शाह का फोटो है कमल का फूल बना है अब मार्केट में इलेक्ट्रिक पिचकारी भी आने लगी है जिसको चार्ज करो तो 8 घंटे तक चलती है हरजीत सिंह छाबड़ा- बहुत बढ़िया है अभी एग्जाम की वजह से थोड़ा हल्का है लेकिन मजा आ रहा है काम करने में वेराइटी बहुत ज्यादा हो गई है पहले दिवाली पर भी है नॉर्मल पिचकरिया कब उसे होती थी अभी जो इलेक्ट्रिक पिचकारी आ गई है तो बहुत ज्यादा उसे हो रही है 8 घंटे तक चलती है इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर बीजेपी की है यह और यह कमल भी है हर जगह बीजेपी सरकार जो है काम करने वाली सरकार है व्यापारी खुश हैं तरक्की हो गई है पहले कुछ भी नहीं था देश में मेक इन इंडिया है हर चीज हो रही है मेक इन इंडिया अच्छी बात है हम लोगों को बिजनेस मिल रहा है और हम स्वागत करते हैं कि जीएसटी भी काम कर है 18 परसेंट को 5% कर दिया है सामान का रेट बहुत कम है ₹200 से पिचकारी स्टार्ट है इलेक्ट्रिक वाली ढाई हजार तक जाती है
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Feb 26, 2026 11:20:19
New Delhi, Delhi:दो महिला आरोपी गिरफ्तार। एक आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में काम कर रही थी। आरोपियों ने फर्जी ईडी अधिकारियों के रूप में शिकायतकर्ता के घर पर छापेमारी की। डिप्टी कमांडेंट की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, एक पिस्तौल (समाप्त लाइसेंस), 07 घड़ियाँ और आभूषण बरामद। दक्षिण-पूर्वी जिले के थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC) के पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता के घर पर फर्जी ईडी छापेमारी की साजिश रचने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही डिप्टी कमांडेंट की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, एक पिस्तौल (लाइसेंस समाप्त), 7 घड़ियाँ और आभूषण बरामद किए गए हैं। वही इस बारे में आज साउथ ईस्ट की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.02.26 को थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक शिकायत प्राप्त हुई थी , जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 11.02.2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे, पुलिस की वर्दी पहने तीन अज्ञात व्यक्ति उनके निवास (D-903, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी) में जबरन घुस आए। उन्होंने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताया और तलाशी लेने की बात कही। उन्होंने कोई सर्च वारंट, अधिकार पत्र या पहचान प्रमाण दिखाने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने परिवार को डराया-धमकाया, उनके मोबाइल फोन छीनकर बंद कर दिए और उन्हें किसी को फोन करने या मदद मांगने से रोकते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद, आरोपियों ने उनसे सारा पैसा और कीमती सामान सामने रखने को कहा। डर के मारे शिकायतकर्ता ने लगभग ₹10–12 लाख (वैध व्यावसायिक आय) से भरा बैग डाइनिंग टेबल पर रख दिया। आरोपियों ने फोटो खींचे और पीड़ित को गिरफ्तार करने की धमकी दी। इसी बीच,पीड़िता ऊषा सभरवाल अपने पोते कार्तिक सभरवाल (जो एक वकील हैं) से संपर्क करने में सफल रहीं। यह जानकर आरोपी लगभग ₹3–4 लाख नकद लूटकर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच के बाद, 24.02.2026 को थाना एनएफसी में FIR संख्या 66/26, धारा 319(2)/318(4)/329(4)/127(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच महिला उप-निरीक्षक (W/SI) प्रियंका को सौंपी गई। अपराधिक की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी (SHO) राजेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व और एसीपी (NFC) रवि शंकर की देखरेख में एक समर्पित टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई नवीन यादव, महिला एसआई प्रियंका, हवलदार खेम चंद, हवलदार सुरेश और सिपाही शंकर लाल शामिल थे। टीम ने कम से कम 350 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और घटनास्थल से संदिग्ध कार के मार्ग का पीछा किया। फुटेज की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस सेक्टर 4, वैशाली, गाजियाबाद तक पहुँची। स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से दो आरोपी महिलाओं की पहचान की गई और 25.02.2026 को रेखा देवी (शिकायतकर्ता की मेड) और उसकी ननद पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूजा के घर की तलाशी के दौरान ITBP (ITBP) के डिप्टी कमांडेंट की वर्दी, आईडी कार्ड, वायरलेस सेट बॉक्स, आभूषण और एक पुरानी पिस्तौल बरामद हुई।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 26, 2026 11:19:39
Dhamtari, Chhattisgarh:ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा police को मुखबिर से सूचना मिली कि मरादेव गंगरेल स्थित रिसॉर्ट के पास एक युवक ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है...... सूचना पर थाना रूद्री और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी..... जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को मोबाइल फोन के ज़रिए यूज़र आईडी बनाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप से रुपए-पैसों का दांव लगवाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया..... आरोपी वहीं बैठकर लोगों से हार-जीत पर सट्टा खिलवा रहा था..... पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भविष्य गंगवानी पिता दीपक गंगवानी निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड धमतरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया..... वही आरोपी के पास से 1 नग iPhone 17 Pro, 1 नग Samsung Fold 7, 1 नग काले रंग की XUV700 वाहन, क्रमांक CG04 QM 4440 कुल जप्ती लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है..... वही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाज़ी जैसे अपराधों पर लगातार नज़र रखी जा रही कि
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 26, 2026 11:19:25
Faridabad, Haryana:हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है。 जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राकेश अहिरवाड़ा क्षेत्र से कूड़ा उठाकर रेहड़ी में डालकर डंपिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। राकेश वहां से आगे बढ़ गया, लेकिन करीब दस मिनट बाद दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। चारों युवकों ने मिलकर राकेश के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी नाक की हड्डी टूट गई और सिर व कमर में भी चोट लगी है। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने नाक के ऑपरेशन की सलाह दी है। घटना के दौरान एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 26, 2026 11:19:11
Madhepura, Bihar:जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यलय में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान,कांग्रेस के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईसीसी प्रभारी सह रामपुर उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक संजय कपूर एवं पीएससी पर्यवेक्षक राहुल सिंह चौहान मौजूद थे। मौके पर आईसीसी प्रभारी संजय कपूर ने बताया संगठन सृजन एक महत्वपूर्ण मिशन है यह कांग्रेस का एक अभियान है और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल है। इस अवसर पर जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संगठन सृजन अभियान केवल पदों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और जनता के बीच पार्टी की विश्वसनीयता को मजबूत करने का संकल्प है। आने वाले समय में संगठन जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से आवाज उठाएगा।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 26, 2026 11:18:23
Ajmer, Rajasthan:माहे रमज़ान में तोप दाग़ने की क़दीमी रिवायत हैं। जिसकी आवाज़ से अजमेर शहर के तमाम रोज़ेदार सेहरी और इफ़्तार किया करते है। राजस्थान के शहर अजमेर में रमज़ान की इस क़दीमी रिवायत के मुताबिक़ एक मुस्लिम खातून फौज़िया खान तोप दाग़ने का काम करती है। 8 साल की उम्र से फौज़िया तोप चला कर शहर के रोज़ेदारों को सेहरी और इफ़्तार के लिए बेदार करती है। तोप की इस गरज की आवाज़ से रात के अंधेरे में रोज़ेदार नींद से बेदार हो जाते है और सेहरी कर लेते है। मज़हब ए इस्लाम मे पांच फ़र्ज़ है जिसमे एक फ़र्ज़ रमज़ान माह के 29,30 दिन के रोज़े रखना होता है। सूरज निकलने से पहले अंधेरे में कुछ खाने पीने को सेहरी कहा जाता है। इसके बाद कोई मुस्लिम रोज़ेदार सूरज डूबने से पहले तक कुछ भी गीज़ा नही लेता बल्कि पूरा दिन भूखा प्यासा ही रहना पड़ता है। इसी रिवायत के तहत फौज़िया शहर अजमेर की बड़े पीर पहाड़ी से रोज़ तोप दाग़ने का काम करती है। जिसका ख़र्च दरगाह कमेटी उठाती है। फौज़िया खान के मुताबिक़ अजमेर दरगाह कमेटी में मौरूसी अमला के मेम्बर्स में उनका ख़ानदान शामिल है। जिनकी ये 8वी पीढ़ी तोप दाग़ने का काम करती आ रही है। 8 साल की थी तब से फौज़िया खान ने अपनी ज़िंदगी ख्वाजा गरीब नवाज के लिए जीने का मक़सद बना लिया था। फौज़िया खान बताती है कि उनके ख़ानदान मे खातून के तौर पर सिर्फ तोप चलाने का ज़िम्मा उन्हें ही मिला। जिसके लिए दरगाह कमेटी से इजाज़त के लिए कई तरह की परेशानी भी उठानी पड़ी थी। क्योंकि इस्लाम मे पर्दे का हुक्म है और एक खातून के लिए तोप दाग़ने जैसा काम करना भी बड़ी बात थी। ऐसे में उनके ख़ानदान और वालिद हनीफ मोहम्मद के सपोर्ट ने उन्हें मुल्कभर में फौज़िया खान तोपची के नाम से पहचान दिलाई। फौज़िया खान बताती है कि अजमेर दरगाह शरीफ में मुग़लिया रस्म रिवाज और मज़हबी रिवायत के तहत तोप दागती है। अजमेर उर्स और रमज़ान के 29 या 30 दिन तक रात और शाम को तोप दाग कर सेहरी इफ्तार के लिए अलर्ट करती है उसके बाद पूरा शहर रोज़ा इफ्तार करता है। फौज़िया खान के अलावा उनके चाचा, ताया की फैमली के मेम्बर्स भी तोप दागते है। फौज़िया खान के ज़रिए तोप दाग़ने के काम की मुस्लिम समाज और पूरे शहर में चर्चा और तारीफ़ की जाती है। इस हौसला अफ़ज़ाई से फौज़िया खान बेहद खुश है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 26, 2026 11:17:46
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में भूकंप जैसी संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए दरभंगा में सुबह-सुबह राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास National Disaster Management Authority, नई दिल्ली के तत्वाधान में जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा कराया गया। आपदा प्रबंधन विभाग, दरभंगा द्वारा, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। इसका मुख्य स्थल DMCH अधीक्षक कार्यालय रहा। मॉक ड्रिल के तहत दरभंगा शहर के पाँच अलग-अलग स्थानों को चिन्हित किया गया था। भूकंप के काल्पनिक झटके के बाद प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। अभ्यास के दौरान बिल्डिंग में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को DMCH अस्पताल भेजा गया। अस्पताल परिसर में घायलों के पहुंचते ही अफरातफरी का माहौल दिखा। डॉक्टर और नर्स दौड़ते-भागते मरीजों के इलाज में जुटे नजर आये। अलग-अलग स्थानों से लगातार घायल मरीजों के पहुंचने का दृश्य तैयार कर आपदा की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव कार्यों की तैयारी को परखना और मजबूत करना था। जिला प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभ्यास से आपदा के समय जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 26, 2026 11:17:03
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के शहपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां नगर के एक मकान में महिला का दो दिन पुराना शव अर्धनग्न अवस्था में वॉशरूम से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी घटना में महिला की नाबालिग मासूम बेटी के साथ भी दरिंदगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मासूम बेटी अभी ट्रॉमा में है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक महिला मकान में हरिओम चौधरी नामक युवक के साथ लिविंग रिलेशन में रह रही थी। घटना के बाद से हरिओम भी गायब है, जिसकी पुलिस अंधे हत्या कांड की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 26, 2026 11:16:49
Jaipur, Rajasthan:2602ZRJ_JPR_HUNGAMA_R विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पशुधन बीमा योजना से जुड़े सवाल पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के सवाल पर पशुपालन मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने नाराजगी जताई। हरीश चौधरी ने मंत्री जोराराम कुमावत पर तंज कसे तो सत्तापक्ष के विधायकों ने भी जवाबी हमले बोले। इससे सदन में देर तक हंगामे के हालात बन गए विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पशुधन बीमा योजना से जूड़े सवाल पर आज पक्ष विपक्ष में जमकर शब्दबाण चले। सदन में हंगामा होता रहा। पक्ष प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर वार पलटवार किया। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पशुपालन मंत्री पर कटाक्ष किए तो बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने गहरी आपत्ति जताई, इससे हंगामे के हालात बन गए। हरीश चौधरी ने मंत्री के जवाब से असहमति जताई वहीं नेता प्रतिपक्ष ने भी सरकार को जमकर घेरा बाइट। हरीश चौधरी। कांग्रेस विधायक बाइट। टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष बाइट। जोराराम कुमावत। पशुपालन मंत्री VO हरीश चौधरी ने सरकार पर हमले बोले तो सत्तापक्ष ने हरीश को आड़े हाथ लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हरीश बोले, मंत्री जोराराम कुमावत सीधे-साधे और सज्जन आदमी हैं बाडमेर के प्रभारी मंत्री भी हैं। बाडमेर में जाते हैं तो गैर संवैधानिक पावर सेंटर इनको काम नहीं करने देते है । पाली में जाते हैं तो वहां मदन राठौड रहते हैं, तो इन सीधे-साधे मंत्री को संरक्षण दीजिए । मंत्री जोराराम कुमावत ने इस पर आर्पात्ति जताते हुए कहा कि यह गलत कह रहे है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस पर हरीश पर निशाना साधते हुए कहा, आप यह बता दो आपको मंत्री पद से क्यों हटाया गया था? इस बीच जोराराम बोले,, जिनके घर कांच के बने होते है. वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारा करते। मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- पूर्ववर्ती सरकार ने 2023-24 में मुख्यमंत्री कामधेन बीमा योजना शूरू की, जिसमें दो दुधारू गाय भैंस का बीमा करने की घोषणा की थी। योजना के लिए करोडों रुपए खर्च किये। महंगाई राहत शिविर लगाए जिसमें एक करोड 10 लाख पशुपालकों के बीमा आवेदन लिए। इस साल 42 लाख में से 31.10 लाख पशूआ का बीमा किय हरीश चौधरी के पूरक सवाल का जवाब देते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कूमावत ने कहा कि इस साल 42 लाख पशुओं का बीमा करने का टारगेट रखा है. 42 लाख में से हमने 31 लाख 10 हजार 735 का रजिस्ट्रेशन कर दिया। 16 लाख से ज्यादा पशु पालकों को पॉलिसी भी दे दी है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष जूली ने तेज आवाज में कहा- मार्च तक टारगेट कैसे पूरा करंगे, बताओ ? जवाब नहीं है. जवाब नहीं दे पाओगे। Byte। हरीश चौधरी। कांग्रेस विधायक बाइट। टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष Byte जोराराम कुमावत। पशुपालन मंत्री बाइट। जोगाराम पटेल संसदीय कार्यमंत्री Vo नेता प्रतिपक्ष के जोर से बोलने पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- बदतमीजी का कांग्रेस ने ठेका ले रखा है। प्रश्न पूछो, विनम्रता रखो। तमीज से बात करनी चाहिए। यह सदन है, मंत्री हैं, आपके गुलाम नहीं हैं। तमीज से बात करो। इस पर हंगामे की स्थिति बन गई। स्पीकर ने इसी बीच अगला सवाल पूकार लिया。 बाइट। बाइट Vo। पशुधन लाखों पशुपालकों की आजीविका का स्रोत है,,इसलिए विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर विशाल वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करना चाहता है,वहीं सत्तापक्ष की मजबूत वोट बैंक पर अपनी पकड़ कायम रखना चाहता है। इसलिए पक्ष विपक्ष के बीच असली लड़ाई वोट की है,,पशुपालकों की समस्या के समाधान से भला राजनीति कितना सरोकार रखती है। फिर भी मंत्री जोराराम कुमावत ने विपक्ष के हर हमले का करारा जवाब देकर भजनलाल सरकार की पशुपालकों के कल्याण के प्रति वचनबद्धता दोहराई बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर । के बीच मानी जा रही रेस जून में राज्यसभा की तीन सीटें होंगी खाली राज्यसभा की तीन सीटें जून में खाली हो रही हैं राज्यसभा पहुंचने के लिए नेताओं की दिल्ली दौड़ खूब हो रही है अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए नेता बडे नेताओं से संपर्क साध रहे हैं राजेंद्र राठौड़ की पहले सीएम का सलाहकार बनाये जाने की चर्चायें चलीं फिर उन्हें बीसूका का जिम्मा सौंपने की अटकलें लगीं पर राठौड़ ने कभी भी ऐसे कयासों पर गंभीरता नहीं दिखाई न ही सरकार में कोई जिम्मेदारी लेने में अब तक उन्होंने कोई दिलचस्पी दिखाई अब सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही है कि बीजेपी के कोटे से खाली हो रही दो सीटों में से एक पर राजेंद्र राठौड़ को उम्मीदवार बनाया जा सकता का है हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां भी दावेदारों में शुमार हैं। रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से भाजपा फिर रिपीट कर सकती है। इसी जून में राज्यसभा की 3 सीटें खाली होंगी। इनमें कांग्रेस की 1 और बीजेपी की 2 सीटें खाली होंगी। कांग्रेस की एक सीट के लिए कई दावेदार रेस में है। पवन खेड़ा की दावेदारी पिछली बार भी मजबूत मानी जा रही थी। पर ऐन वक़्त परखेड़ा दावेदारी में पिछड़ गए सोशल मीडिया पर खेड़ा ने उस समय नाराजगी भी जताई थी। भाजपा-कांग्रेस ने इन सीटों पर जातीय. क्षेत्रीय और राजनीतिक जरूरतों के समीकरणों को ध्यान मे रखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल जून में पूरा होने वाला है。 बीजेपी के रवनीत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। मोदी सरकार में बिट्टू रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं。 कांग्रेस के नीरज डांगी और बीजेपी के राजेंद्र गहलोत 6 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। दोनों 2020 में राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुए थे। वहीं रवनीत सिंह बिट्ट्रका कार्यकाल जून 2026 तक ही है। वे लगभग दो साल ही इस सीट पर रह सकेंगे। अगस्त 2024 में राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वेण्गोपाल केरल के अलाप्पझा से लोकसभा सांसद चुने गए थे。 इससे बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी के विधायकों का संख्याबल ज्यादा था। इसलिए रवनीत आसानी से चुनाव जीत गए। पवन खेडा राजस्थान में खाली होने जा रही राज्यसभा सीट की उम्मीदवारी जताने के लिए सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बाकायदा लॉबिंग भी शुरू कर दी है。 सीट की दावेदारी के लिए राजस्थान कनेक्शन को भी भुनाने का प्रयास कर रहे हैं。 कौन हाँ पवन खेड़ा जन्म उदयपुर में पवन खेड़ा की शिक्षा दिल्ली में हुई राजनीति में भी दिल्ली में ही सक्रिय रहे हैं राजस्थान की राजनीति में खेड़ा कभी सक्रिय नहीं रहे। पिछली बार खेड़ा हुए थे नाराज सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट रहा था चर्चा में जुलाई, 2022 में हुए चुनाव में पवन खेडा को उम्मीद थी कि उन्हे मौका दिया जाएगा कांग्रेस ने जब उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की.उसमें पवन खेडा का नाम नहीं था। बाद में डैमेज कंट्रोल करते हुए खेड़ा को पार्टी ने AICC की मीडिया और पब्लिसिटी सेल का चेयरमैन बनाया। उस समय राजस्थान में 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेंस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवाड़ी को मौका दिया संख्याबल के आधार पर तीनों नेताओं ने जीत दर्ज की। एक सीट पर बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया था। तिवाड़ी भी आसानी से चुनाव जीत गए。 Babulal Dhayal कांग्रेस में सीपी जोशी की बड़ी दावेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। जोशी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर ब्राह्मण नेताओं में शुमार होती है। प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए कांग्रेस सीपी पर दांव लगा सकती है। मेवाड़ में कांग्रेस की मजबूती के लिए सीपी को मजबूत बनाए रखना पार्टी की जरूरत मेवाड़ में एक तरफ गुलाब चंद कटारिया जैसे कद्दावर नेता तो दूसरी ओर आदिवासी समुदाय से दो कैबिनेट मंत्री भाजपा सामान्य और आदिवासी दोनों ही बड़े वर्गों को साधकर अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए है। ऐसे में पार्टी ब्राह्मण कार्ड खेल सकती है। स्थानीय चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, तो वहां के कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ समर्थकों का भी उत्साह बढेगा। बीजेपी का रवनीत रिपीट प्लान? बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपनी एक सीट पर रवनीत सिंह बिट्टू को रिपीट करने का मन बना चुकी है। इसके दो मजबूत कारण भी है। बिट्टू मोदी सरकार में प्रमुख सिक्ख चेहरा हैं। दूसरा, हाल ही लोकसभा परिसर में राहुल गांधी ने रवनीत को गद्दार दोस्त कहकर पुकारा। बीजेपी ने इसे सिख राजनीति से भी जोड़ा है। इसे सिखों के अपमान से जोड़कर भाजपा सिखों का अपने प्रति नजरिया बदलने में जुटी है। बिट्टू का कद जिस तरह भाजपा में बढ़ रहा है,उससे कयास लगाये जा रहे हैं कि भविष्य में पंजाब में होने वाले चुनाव में भाजपा उन्हें CM का चेहरा बना सकती है। रवनीत सिंह बिट्ट्र पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। मार्च. 2024 में रवनीत सिंह बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ने उन्हे लोकसभा चुनाव में लुधियाना से टिकट दिया. लेकिन वह कांग्रेस के अमरिंदर राजा बरार से हार गए थे। रवनीत सिंह को 6 महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य होना जरूरी था। ऐसे में 2024 में बीजेपी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा था राठौड़ को राज्यसभा की उम्मीद कई बार बड़े नेताओं से की मुलाकात पार्टी आलाकमान राजेंद्र राठौड़ की काबिलियत से बखूब वाकिफ है। सार्वजनिक मंचों पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ उनकी गुप्तगू की तस्वीरें उनके समर्थकों के मन में उत्साह पैदा करने के लिए काफी है। अमित शाह भी उन्हें खूब तवज्जो देते हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेताओं में राठौड़ का खूब सम्मान हैं। राठौड़ 7 बार लगातार विधायक रह चुके हैं। राजस्थान सरकार में 4 बार मंत्री रहे हैं। पिछली बार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल चुके हैं। सतीश पूनियां भी दावेदारों में सतीश पूनिया को भी राज्यसभा टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पूनिया की संघ-संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद और बीजेपी सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें राजस्थान से बाहर ही राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रखा। उनके समर्थकों का मानना है कि यदि राज्यसभा के लिए राजस्थान से उन्हें मौका मिलता है तो इससे प्रदेश में भाजपा मजबूत होगी। पूनियां को राज्यसभा भेज कार्यकर्ताओं के साथ जाटों को साधने की कोशिश भले ही हरियाणा में सतीश पूनिया के प्रयास कामयाब रहे,पर अभी भी वहां का जाट समुदाय भाजपा को मन से स्वीकार नहीं कर पाया है। पूनियां बहुसंख्यक जाट समुदाय को राजी रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अगर पूनियां राज्यसभा जाते हैं तो राजस्थान में भी इसका फायदा होगा। फिलहाल राठौड़ और पूनियां के प्रयास जारी हैं。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 26, 2026 11:16:19
Alwar, Rajasthan:अलवर में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उग्र विरोध, पोस्टर पर ‘बॉयकॉट’ लिखकर प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन अलवर में हाल ही में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को यादव महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग मिनी सचिवालय के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में फिल्म के पोस्टर लेकर उन पर ‘बॉयकॉट’ लिखकर विरोध जताया और जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ संवाद और दृश्य यादव समाज की भावनाओं को आहत करते हैं और इससे धार्मिक व सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका कहना है कि “यादव” जैसे गौरवपूर्ण नाम का उपयोग संवेदनशील और काल्पनिक विषयों के साथ कर समाज की छवि को ठेस पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने, आपत्तिजनक अंश हटाने और निर्माताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यादव समाज का देश के लिए गौरवपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने रेजांग ला का युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि यादव समाज के 114 अahiर जवानों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। प्रतिनिधियों का आरोप है कि जब वीरता और बलिदान की बात आती है, तब फिल्मों में समाज के नाम को नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन जब सस्ते मनोरंजन और काल्पनिक प्रेम कहानियां गढ़ी जाती हैं, तब “यादव” नाम का इस्तेमाल किया जाता है, जो समाज के इतिहास और आने वाली पीढ़ियों के सम्मान के साथ अन्याय है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फिल्म रिलीज़ की गई तो वे क्षेत्र के सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन का विरोध करेंगे。
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 11:12:17
Bhainswala, Uttar Pradesh:शामली। उत्तरप्रदेश के जनपद शामली में वन विभाग व उघान विभाग की शह पर अंधाधुंध वन कटाई का अवैध धधा जमकर फलफूल रहा है। जहां वन विभाग की अनुमति की आड में मौल आये हुए आम के हरे भरे पेडो का कटान किया जा रहा है। वही उक्त मामले को लेकर वन विभाग व उद्यान विभाग एक दूसरे के पाले मे गेंद फैकते हुए अपना पल्ला झाड रहे है। आपको बता दे पूरा थानाभवन क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर का है। जहा वन विभाग से ली गई, अनुमति की आड में बिट्टू नामक एक लकडी ठेकेदार द्बारा आम के हरे भरे व मौल आये हुए आम के पेडो की कटाई हो रही है। वही बाग मे कटान किए जा रहे किसी भी पेड पर नियमानुसार नंबर भी अंकित नही किए गए है। बताया जा रहा कि उक्त परमिशन 49 पेडों की है। जिसकी आड में आम के बाग मे खडे अन्य पेडों को भी काटा जायेगा। वही लकडी ठेकेदारी बिट्टू का कहना है कोई बात नही यदि आम के पेडों पर नंबर नही है तो हम अभी पेट लाकर लिख देगे। और पूरा बाग काटगे। बताते चले कि वन विभाग द्बारा किसी भी प्रतिबंधित फलदार वृक्ष कटाई की परमिशन तभी की जाती है। जब वह पेड़ सूख जाता है या किसी बीमारी से ग्रस्त होता है। लेकिन उद्यान विभाग हरे भरे पेड़ों को भी रोगग्रत बताकर कटवा रहा है। यहां पर काटे जा रहे आम के अधिकतर पेड़ों पर मौल आना इस बत का स्पष्ट संकेत है, कि इन वृक्षों पर जल्द ही फल आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही यह आम के यह वृक्ष काट दिए गए। यह कोई पहला मामला नहीं है जहां इस तरह से फलदार वृक्षों का कटान किया जा रहा है। इससे पहले भी जिले में तमाम जगहों पर बड़े-बड़े आम के बागो को वन विभाग व उद्यान विभाग द्बारा कटवाया जा चूका है।लेकिन आज तक किसी के समझ मे नही यह नही आया कि उद्यान विभाग के पास ऐसा कौन सा यंत्र है। जिससे वे हरे भरे आम के फलदार पेड़ों को रोग ग्रस्त घोषित कर देते हैं और अगर पेड में किसी प्रकार का कोई रोग भी है, तो उसे ठीक करने का प्रयास क्यो नही किया जाता। जबकि वर्तमान समय में बाजारों में फसलो और पेडों की सभी प्रकर की दवाईयां उपलब्ध है। वही जब इस मामले में वन विभाग के अधिकारी से बातचीत की गई, तो उन्होने कहा सारा दोष उद्यान विभाग पर डालते हुए मामले से अपना पल्ला झाड लिया। वही बाग में कटाई के दौरान कोई भी फॉरेस्ट विभाग का कर्मचारी मौजूद नहीं था। वही जब इस मामले में संबंधित वन दरोगा सत्येंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त पेड़ो की परमिशन है और पेड़ो पर नंबर डलवाना कोई जरूरी नहीं होता लेकिन जब उन्हें कहा कि काटे जा रहे पेड़ो पर बोर भी आया हुआ तो उन्होंने बिना कोई जवाब दिए फोन काट दिया। वही इस मामले में ऊन रेंजर कृष्णकांत ने कहा कि उक्त जगह पर आम के 49 पेड़ो की अनुमति दी गई है यदि अनुमति से अधिक पेड़ काटे जाते है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top