Back
8 साल से तोप दाग रही फौज़िया खान: अजमेर की मिसाल बन गईं
MKMohammed Khan
Feb 26, 2026 11:18:23
Ajmer, Rajasthan
माहे रमज़ान में तोप दाग़ने की क़दीमी रिवायत हैं। जिसकी आवाज़ से अजमेर शहर के तमाम रोज़ेदार सेहरी और इफ़्तार किया करते है। राजस्थान के शहर अजमेर में रमज़ान की इस क़दीमी रिवायत के मुताबिक़ एक मुस्लिम खातून फौज़िया खान तोप दाग़ने का काम करती है। 8 साल की उम्र से फौज़िया तोप चला कर शहर के रोज़ेदारों को सेहरी और इफ़्तार के लिए बेदार करती है। तोप की इस गरज की आवाज़ से रात के अंधेरे में रोज़ेदार नींद से बेदार हो जाते है और सेहरी कर लेते है। मज़हब ए इस्लाम मे पांच फ़र्ज़ है जिसमे एक फ़र्ज़ रमज़ान माह के 29,30 दिन के रोज़े रखना होता है। सूरज निकलने से पहले अंधेरे में कुछ खाने पीने को सेहरी कहा जाता है। इसके बाद कोई मुस्लिम रोज़ेदार सूरज डूबने से पहले तक कुछ भी गीज़ा नही लेता बल्कि पूरा दिन भूखा प्यासा ही रहना पड़ता है। इसी रिवायत के तहत फौज़िया शहर अजमेर की बड़े पीर पहाड़ी से रोज़ तोप दाग़ने का काम करती है। जिसका ख़र्च दरगाह कमेटी उठाती है। फौज़िया खान के मुताबिक़ अजमेर दरगाह कमेटी में मौरूसी अमला के मेम्बर्स में उनका ख़ानदान शामिल है। जिनकी ये 8वी पीढ़ी तोप दाग़ने का काम करती आ रही है। 8 साल की थी तब से फौज़िया खान ने अपनी ज़िंदगी ख्वाजा गरीब नवाज के लिए जीने का मक़सद बना लिया था।
फौज़िया खान बताती है कि उनके ख़ानदान मे खातून के तौर पर सिर्फ तोप चलाने का ज़िम्मा उन्हें ही मिला। जिसके लिए दरगाह कमेटी से इजाज़त के लिए कई तरह की परेशानी भी उठानी पड़ी थी। क्योंकि इस्लाम मे पर्दे का हुक्म है और एक खातून के लिए तोप दाग़ने जैसा काम करना भी बड़ी बात थी। ऐसे में उनके ख़ानदान और वालिद हनीफ मोहम्मद के सपोर्ट ने उन्हें मुल्कभर में फौज़िया खान तोपची के नाम से पहचान दिलाई।
फौज़िया खान बताती है कि अजमेर दरगाह शरीफ में मुग़लिया रस्म रिवाज और मज़हबी रिवायत के तहत तोप दागती है। अजमेर उर्स और रमज़ान के 29 या 30 दिन तक रात और शाम को तोप दाग कर सेहरी इफ्तार के लिए अलर्ट करती है उसके बाद पूरा शहर रोज़ा इफ्तार करता है। फौज़िया खान के अलावा उनके चाचा, ताया की फैमली के मेम्बर्स भी तोप दागते है। फौज़िया खान के ज़रिए तोप दाग़ने के काम की मुस्लिम समाज और पूरे शहर में चर्चा और तारीफ़ की जाती है। इस हौसला अफ़ज़ाई से फौज़िया खान बेहद खुश है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowFeb 26, 2026 12:50:130
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 26, 2026 12:49:160
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 26, 2026 12:48:580
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 12:48:420
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 26, 2026 12:48:280
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 26, 2026 12:47:010
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 26, 2026 12:46:180
Report
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 26, 2026 12:45:310
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 26, 2026 12:36:020
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 26, 2026 12:35:480
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 12:35:150
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 26, 2026 12:34:370
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 26, 2026 12:34:240
Report