Back
होली के दिन ग्रेटर नोएडा बिसरख सोसाइटी में दो पक्षों की मारपीट, सात गिरफ्तार
BPBHUPESH PRATAP
Mar 06, 2026 09:01:23
Greater Noida, Uttar Pradesh
होली के दिन ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिसरख थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी के एल टावर की छत पर हुई थी। कुछ अज्ञात लड़के छत पर चढ़ गए थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी नीचे उतार रहे थे। इसी दौरान कुछ बैचलर्स के साथ उनका विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।
इस दौरान दोनों ही पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें सभी लोग एक दूसरे को लात घुसे बजाते हुए दिख रहे थे।
पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा थाने में घटना की सूचना नहीं दी गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रथम पक्ष से जयप्रताप सिंह (32), असित कुमार (23), लविश कुमार (21) और अमन (19) शामिल हैं। जयप्रताप सिंह चौडारघुनाथपुर, नोएडा के निवासी हैं, जबकि असित कुमार मैनपुरी के नगलासेवा राम और वर्तमान में नयां हैबतपुर, बिसरख के निवासी हैं। लविश कुमार और अमन दोनों बहलोलपुर, नोएडा के निवासी हैं。
द्वितीय पक्ष से अभिषेक कुमार (25), अमिताभ त्रिपाठी (23) और नूर आलम (25) को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक कुमार सिवान, बिहार के गडेरिया और वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी के निवासी हैं। अमिताभ त्रिपाठी महाराजगंज, उत्तर प्रदेश के नौतनवा और नूर आलम कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के फाजिल नगर के निवासी हैं, ये दोनों भी आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी में रहते हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowMar 06, 2026 14:35:240
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 06, 2026 14:35:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 14:34:54Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है...यहां एक लड़की के प्रेम में पागल प्रेमी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 06, 2026 14:34:400
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 06, 2026 14:34:270
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 14:34:08Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद: पब्लिक गार्डन में अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ तात्कालिक प्रदर्शन
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 06, 2026 14:33:570
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 06, 2026 14:33:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 06, 2026 14:33:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 06, 2026 14:32:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 14:32:450
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 06, 2026 14:32:310
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 06, 2026 14:31:210
Report