Back
पीसीएस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। उत्तर प्रदेश के बरेली से यूजीसी के विरोध में अपना त्यागपत्र देने वाले अलंकार अग्निहोत्री आज शामली पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को धर्म विरोधी और सनातन विरोधी सरकार बताया है। वही अलंकार अग्निहोत्री ने बीजेपी पार्टी को जवाब देने के लिए अपनी एक नई पार्टी भी बनाई है। जिसको राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम दिया गया है। अब यह पार्टी हर राज्य के हर जनपद में चुनाव मैदान में उतरेगी और सनातन धर्म के पक्ष में काम करेगी।
पूरे देश में यूजीसी को लेकर जहां सरकार ने आपसी धर्म में मतभेद पैदा कर दिया। वहीं सनातन धर्म को लेकर यूजीसी के विरोध में बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी मैदान में उतर आए थे। जिन्होंने अपनी नौकरी की परवाह न करते हुए यूजीसी के विरोध में त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने उनका आरोप पत्र देते हुए शामली जनपद से संबध किया था। इसके बाद उन्होंने शामली में पिछले माह आकर अपना आरोप पत्र प्राप्त भी किया था। वही आज जनपद शामली में एक बार फिर अलंकार अग्निहोत्री जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना आरोप पत्र दाखिल किया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत भी की।
अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौजूदा सरकार सनातन धर्म विरोधी सरकार है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ना चाहती है। हमने यूजीसी का विरोध किया है क्योंकि यूजीसी जाती धर्म को लेकर आपसी सौहार्द बिगड़ने का कानून है। हम सनातन धर्म के लोग हैं और किसी भी सूरत में यूजीसी को लागू नहीं होने देंगे।
जहां पर भी केंद्र सरकार है। वहां पर जनतंत्र फेल हो चुका है। देश की एससी एसटी यूजीसी आदि की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। जितने भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं वह सब एक बंधवा मजदूर की तरह हैं। पिछली बार जब देश में लोकसभा चुनाव हुआ था तब देश की 23 करोड़ 60 लाख जनता ने केन्द्र सरकार में विदेशी जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। हमारे साथ तो 40 करोड़ लोग खड़े हैं। जो इनकी जवाब देने का काम करेंगे।
केंद्र में विदेशी जनता पार्टी और गैर सनातनी सरकार है। यह केवल देश में हिंदू मुस्लिम विवाद पैदा करने में रुचि लेती है। इसीलिए यह देश में यूजीसी लेकर आए हैं। एससी एसटी एक्ट में इस सरकार ने धारा 18a लाकर सर्वोच्च न्यायालय के तीन निर्देशों का उल्लंघन किया है। यह केंद्र सरकार सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के खिलाफ एवं गैर सनातन धर्म के लोगों के साथ खड़ी हुई है। इसके विरोध में हमने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का गठन किया है जो जहां-जहां पर चुनाव होंगे वहां- वहां पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
अब इस सरकार में ब्राह्मण और स्वर्ण के साथ अत्याचार हो रहा है अभी कुछ दिन पहले ब्राह्मण की चोटी काट दी गई थी कोई भी जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया था। यह सरकार गूंगी और बाहरी है। इस समय डबल इंजन की सरकार है लेकिन अभी यह लोग यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि आगे इंजन कौन रहेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report