Back
नोएडा पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरचोरी गिरोह पकड़ लिया, 12 बाइक बरामद
VKVijay1 Kumar
Jan 05, 2026 13:23:59
Noida, Uttar Pradesh
नोएडा
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नोएडा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोएडा समेत एनसीआर क्षेत्र में ऑन-डिमांड दुपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना सहित दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अलग-अलग जनपदों के रहने वाले दीपक और सतेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से एनसीआर में सक्रिय थे और जरूरत के अनुसार महंगी बाइकें चोरी कर सप्लाई किया करते थे। गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और बाइक चोरी करने के बाद उन्हें अलग-अलग जिलों में ऊंची कीमत पर बेच दिया करता था।
नोएडा पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसके तहत इस गिरोह पर शिकंजा कसा गया। गिरफ्तारी सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-22 से की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और खरीददारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया, “नोएडा पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सर्च और इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन चला रही है। इस सफलता से वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
बाइट DCP Yamuna Prasad
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Barabanki:प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षिका ने लगाई फांसी, पति और भाई ने लगाया स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
107
Report
0
Report
0
Report
69
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोधपुर नगरिया में पति, बेटे द्वारा महिला की पीट पीट कर हत्या पर सीओ तिलहर ज्योति यादव का बयान
1
Report
0
Report