Back
नीतीश कुमार के राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए NDA की अहम बैठक आज
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 12, 2026 09:33:42
Patna, Bihar
बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पहली बार एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज शाम 6 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कहा, "यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है। राज्यसभा के चुनाव होने हैं और इसे लेकर हमारे एनडीए के सभी घटक दलों के माननीय विधायक आज बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।" गठबंधन के अंदर किसी भी तरह के मतभेद नहींहै "एनडीए पूरी तरह से एकजुट और 'यूनाइटेड' है। हमारे सभी पांचों उम्मीदवार 16 तारीख को विजयी होंगे। जिस प्रकार से एनडीए में एकजुटता रही है और हमने लगातार एक-दूसरे को सम्मान देने का काम किया है, आगे भी बिहार में एनडीए इसी मजबूती के साथ एकजुट रहेगा।" राजयसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता नदीम अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा जानबूझकर नीतीश कुमार को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के इसी रवैये के कारण आज वोटिंग की नौबत आ गई है। चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा दावा करते हुए अंसारी ने कहा, "यह निश्चित है कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन की हार होगी और इंडिया गठबंधन के एकमात्र उम्मीदवार की जीत होगी। राजद अपने बयान में कहा कि एनडीए के नेता चाहे जितनी भी बैठकें और कवायदें कर लें, राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर उनकी हार पूरी तरह से सुनिश्चित है। उन्होंने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर 'जूतमपैजार' जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन राज्यसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे, उस दिन भारतीय जनता पार्टी जनता दल यूनाइटेड समेत एनडीए के तमाम नेताओं के हाथ सिर्फ मायूसी ही लगेगी। राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर आज एनडीए की अहम बैठक। jdu ने कहा कि राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आज एनडीए गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा, "जिस तरह चुनाव के समय हर पार्टी अपने गठबंधन के साथियों के साथ बैठक करती है, उसी तर्ज पर आज एनडीए की भी यह अहम बैठक हो रही है." इस बैठक में एनडीए के सभी विधायक और विधानमंडल दल के नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 11:04:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 11:04:350
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 11:04:010
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 11:03:52Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): HIMANTA BISWA SARMA (ASSAM CM) ON MUKHYAMANTRI MAHILA UDYAMITA ABHIYAAN (MMUA) / PM NARENDRA MODI TO VISIT ASSAM / UPCOMING ASSAM LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 12, 2026 11:03:440
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 12, 2026 11:03:290
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 12, 2026 11:03:030
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 11:02:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 11:02:370
Report
VRVikash Raut
FollowMar 12, 2026 11:02:090
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 12, 2026 11:01:560
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 12, 2026 11:01:350
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 12, 2026 11:01:190
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 12, 2026 11:01:040
Report