Back
नोएडा में नारी शक्ति महोत्सव: महिलाओं का उत्साह और सशक्तिकरण की मिसाल
RRRakesh Ranjan
Mar 08, 2026 18:49:58
Noida, Uttar Pradesh
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 2. एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा, 3. फेलिक्स हॉस्पिटल के आयोजन में हजारों महिलाओं की भागीदारी, 4. जागरूकता और सशक्तिकरण का दिया संदेश
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सव उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान” के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एथनिक वॉक से हुई, जो सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची। गुलाबी एथनिक ड्रेस कोड में शामिल हज़ारो महिलाओं ने उत्साह के साथ इस वॉक में भाग लिया और महिला एकता तथा सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अमित किशोर (आईएएस), माननीय रक्षा मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जरूरत है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समानता का संदेश भी देते हैं। जब समाज महिलाओं की प्रतिभा और अधिकारों को स्वीकार करता है, तभी सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। انہوں ने डॉ डीके गुप्ता, डॉ रश्मि गुप्ता एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों को इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीमती वंदना त्रिपाठी (आईएएस), ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है। आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को जोड़ना एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और गौतमबुद्ध नगर की एडिशनल डीसीपी व स्टाफ ऑफिसर श्रीमती ट्विंकल जैन (आईपीएस) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील और सक्रिय है। मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिला अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 05:45:410
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 09, 2026 05:45:300
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 09, 2026 05:45:150
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 09, 2026 05:33:49Noida, Uttar Pradesh:Giriraj Singh, union minister on no confidence motion यह दुर्भागपूर्ण है. कांग्रेस और विपक्ष यह अबोध बालक संसद को चलने नहीं देना चाहते है.
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 09, 2026 05:33:410
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 09, 2026 05:33:270
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 05:33:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 09, 2026 05:33:040
Report
ASArvind Singh
FollowMar 09, 2026 05:32:510
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 09, 2026 05:32:390
Report
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 05:31:010
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 09, 2026 05:30:530
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 05:30:400
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 09, 2026 05:30:260
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 05:30:120
Report