Back
खाटू श्यामजी मंदिर चोरी: दानपात्र से लाखों लूट, ग्रामीणों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग
AJAvinash Jagnawat
Mar 09, 2026 05:30:40
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के लदाना गाँव के निकट स्थित खाटू श्यामजी के मंदिर में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर के दान पात्र से लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया बदमाशों ने दानपात्र को तोड़ कर 8 से 10 लाख रुपए की नगदी चुरा कर फरार हो गए। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हो गई। फुटेज में तीन चोर दानपात्र से रूपए एकत्रित कर कट्टे में भरते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं और एक चोर बाहर निगरानी करता दिखाई दे रहा है। चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 09, 2026 06:20:100
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 09, 2026 06:19:550
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 09, 2026 06:19:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 09, 2026 06:19:120
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 06:19:020
Report
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 06:18:320
Report
ARAarti Rai
FollowMar 09, 2026 06:18:060
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 09, 2026 06:17:430
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 06:17:330
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 09, 2026 06:17:160
Report
TCTanya chugh
FollowMar 09, 2026 06:16:460
Report
ASAmit Shrivastav
FollowMar 09, 2026 06:16:340
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 09, 2026 06:16:200
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 09, 2026 06:16:110
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 09, 2026 06:15:550
Report