Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dumka814101

दुमका के तीरंदाजी केंद्र में उपायुक्त ने सुविधाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए

SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 09, 2026 05:33:41
Dumka, Jharkhand
दुमका के कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में दुमका उपायुक्त ने छात्रों से बातचीत कर प्रशिक्षण केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्र में चल रही तीरंदाजी की गतिविधियों को भी देखा। यहाँ कई ऐसे छात्र-छात्राएँ प्रशिक्षण ले रहे हैं जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अपने प्रदर्शन से जिले तथा राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। झारखंड सरकार की पहल पर संचालित इस तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र में अनुभवी कोचों द्वारा छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ तीरंदाजी की बारीकियाँ सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाले खिलाड़ियों को आधुनिक धनुष और तीर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर अभ्यास कराया जाता है। इसका उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिले ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें और भविष्य में देश के लिए तीरंदाजी में भाग लेकर गौरव हासिल करें। कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में दुमका जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है, जहाँ से आने वाले समय में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IKIsateyak Khan
Mar 09, 2026 06:16:11
Danapur, Bihar:दानापुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह दानापुर विधायक रामकृपाल यादव जलजमाव की समस्या का जायजा लेने मैदान में उतरे। सोमवार को वे दानापुर के जलजमाव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां बन रहे नाले के निर्माण कार्य की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। बुडको (BUDCO) के अधिकारियों को मंत्री ने जमकर फटकार लगाई। खराब और घटिया निर्माण को देखकर वे इतने नाराज़ हो गए कि अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए इशारों-इशारों में गला काटने जैसा इशारा करते नजर आए। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि मंत्री अधिकारी के गले पर हाथ रखते हुए सख्त संदेश दे रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह मजाक कर रहे थे, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर नाला निर्माण में लापरवाही हुई और दानापुर को जलजमाव से राहत नहीं मिली, तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दानापुर की जलजमाव समस्या से लोगों को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात मिलना भले मुश्किल हो, लेकिन चल रहे कार्यों से काफी हद तक दानापुर को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही झनपटिया मंदिर रोड और चंद्रशेखर रोड इलाके में बुडको द्वारा बनाया गया नाला महज 24 घंटे के अंदर ही ढह गया था। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए दानापुर नगर परिषद ने जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। अब मंत्री के इस सख्त रुख के बाद देखना होगा कि नाला निर्माण की गुणवत्ता में कितना सुधार होता है और दानापुर के लोगों को जलजमाव की समस्या से कब तक राहत मिल पाती है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 09, 2026 06:15:47
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 09, 2026 06:15:34
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 09, 2026 06:05:14
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हमीदिया में जुड़ा डॉक्टरों का प्रदर्शन इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन OPD और रूटीन सर्विस में नहीं देंगे सेवाएं 2021 में सरकार ने किया था इंक्रीमेंट बढ़ाने का वादा वादा पूरा न होने के कारण किया जा रहा प्रदर्शन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जुड़ा डॉक्टर ने आज हड़ताल की है अलग-अलग तरीके से बीते चार दिनों से सांकेतिक हड़ताल कर रहे थे पर आज हॉस्पिटल के बाहर आ गए और पैरेलल ओपीडी चलाई जिसमें इमरजेंसी बीमारी वालों को ही डॉक्टरों ने देखा है और उनका इलाज किया है बता दे की डॉक्टरों की मांग है कि जो उनसे वादा किया गया था उनका इंक्रीमेंट करने का हर वर्ष 6% का हुआ इंक्रीमेंट किया जाए नहीं तो ऐसी तरीके से हड़ताल पर रहेंगे 2021 में सरकार ने वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ इस वादे की मांग को लेकर हमीदिया के बाहर आज वह प्रदर्शन करते नजर आए फिलहाल उनका कहना है कि हेल्थ मिनिस्टър उनसे मुलाकात करेंगे और उनसे जो बात होगी उसके बाद ही हम इस हड़ताल को वापस लेंगे.. वही मरीज का कहना है कि हमें समस्या नहीं हो रही है अंदर भी डॉक्टर देख रहे हैं और बाहर भी डॉक्टर देख रहे हैं व्यवस्था सही है..
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 09, 2026 06:05:01
Rewari, Haryana:भ्रष्टाचार की दलदल में फंसे रेवाड़ी नगर परिषद का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। शहर के कुछ अस्पतालों को एनओसी जारी करने के नाम पर बड़े खेल का खुलासा हुआ है। जिन अस्पतालों के नक्शे तक पास नहीं थे उनको NOC जारी कर दी गई है। यह सीधे तौर पर हरियाणा बिल्डिंग कोड की अवहेलना है। अस्पतालों में इस अवहेलना से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ अस्पतालों के बेसमेंट में भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एक ही hospital में अलग-अलग ओनरशिप के डॉक्यूमेंट दिखाकर नक्शा लेने का भी आरोप है। रेवाड़ी नगर परिषद के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि मौके पर जाकर अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन करना उचित तक नहीं समझा और NOC जारी कर दी। बीते 6 माह में जारी हुई एनओसी के रिपोर्ट में इस बड़े खेल का खुलासा हुआ। गौरतलब है कि एनओसी मिलने के बाद ही अस्पताल आयुष्मान जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। तो ऐसे में ये एक बड़ा खेल हो सकता है। वहीं रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा का कहना है कि मामला संज्ञान में है और डीएमसी इसमें जांच कर रहे हैं अगर कोई गड़बड़ी मिली कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 09, 2026 06:04:03
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। खजनी थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बुलेट सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस भीषण सड़क हादसे की रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। दरअसल यह दर्दनाक सड़क हादसा गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में गोरखपुर-खजनी मुख्य मार्ग पर धुवहां यानी छताई के पास रविवार देर रात हुआ। रुद्रपुर गांव निवासी 28 वर्षीय साहब शर्मा अपने दोस्त शनि सिंह के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबराबस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में साहब शर्मा के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी शनि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के दौरान एक साइकिल सवार भी वाहन की चपेट में आ गया था। हालांकि वह बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गंभीर रूप से घायल शनि सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर खजनी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 09, 2026 06:03:45
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिलचस्प प्रेम-कहानी सामने आई है। यूपी के गाज़ीपुर की रहने वाली आकांक्षा मुंबई में रहने वाले राजीव कुमार से प्रेम करती थीं और दोनों के बीच करीब आठ महीने से प्रेम जुड़ा था। Holi के दौरान आकांक्षा ने मुंबई से ही राजीव से बात की, लेकिन आकांक्षा की बहन ने उनका फोन छीन कर तोड़ दिया, जिससे वह आहत हो उठीं और शादी का ठान लिया। इसके बाद आकांक्षा ने 1900 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर पहुंचकर पवन एक्सप्रेस से यात्रा पूरी की और राजीव के घर में ही हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी रचाई। प्रेमी के परिवार ने बहु के रूप में उसका स्वागत किया तथा गृह प्रवेश कराकर शादी का दर्जा दिया। अब दोनों के विवाह की यह खबर आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने प्यार का इजहार किया कि वे साथ रहना चाहते हैं। आकांक्षा ने कहा कि वह अपने मर्जी से मुंबई से मुजफ्फरपुर आई थीं और बिना किसी दबाव के हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई है; अगर उनके पति या परिवार के साथ किसी तरह की अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनके घर वालों की होगी।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Mar 09, 2026 06:03:27
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top