Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

अलवर में बाइक चोरों का आतंक: CCTV में कैद वारदात

JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 05:30:53
Alwar, Rajasthan
अलवर में बाइक चोरों का आतंक: दो जगह से बाइक चोरी, एक वारदात CCTV में कैद अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बड़ी चालाकी से बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। पहली घटना भगत सिंह सर्किल के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर की है। पीड़ित ताहीर निवासी पुन्हाना (हरियाणा) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह बाहर लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर चोरी की वारदात सामने आई। फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक पहले अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक पर बैठ जाता है, जबकि उसका दूसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा होकर निगरानी करता रहता है। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद युवक बाइक का लॉक तोड़ देता है और कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। चोरी के समय बाइक पर एक थैला भी रखा हुआ था, जिसमें कपड़े और कुछ अन्य सामान रखा था। वहीं दूसरी घटना शहर के स्कीम नंबर-10 इलाके की है। पीड़ित रामेश्वर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह राजेंद्र अग्रवाल के घर प्लंबिंग का काम कर रहा था। शनिवार को काम के दौरान उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSantosh Kumar
Mar 09, 2026 06:19:02
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 09, 2026 06:17:43
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे भारत सेवा आश्रम ओडिशा के बाबा वीरेंद्र कुमार, बाबा वासुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया..सीएम ने कहा- भारत ऋषि मुनियों का देश. अलिकमहिमा एक धर्म संस्था है. इसके गुरु वीरेंद्र कुमार हैं.. इस संस्था से हम शुरू से जुड़े हैं.. ओडिशा में इनका आश्रम है.. मानव समाज के हित के लिए उनका कठोर तपस्या है.. उनका छत्तीसगढ़ आगमन हुआ. हमने आज उनका आशीर्वाद मिला.. T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर बोले मुख्यमंत्री साय- यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है.. मैं अपने देश के खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ.. खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम फिर से एक बार रोशन किया है दुर्ग के अफीम मामले को लेकर कहा- हमारी सरकार जब से आई.. किसी भी तरह के अपराध पर सख्ती से कार्रवाई हो रही.. इस मामले में भी अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही.. जांच में और लोग सामने आते है उस पर भी कार्रवाई होगी.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Mar 09, 2026 06:16:34
Dewas, madhya pardesh:रविवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद मध्य प्रदेश के देवास में जश्न के दौरान झड़प हो गईं\nदेवास में जीत के जश्न के दौरान सयाजीद्वार पर लोग रंग-गुलाल उड़ा रहे थे, तिरंगा लहरा रहे थे और आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने जलते पटाखे भीड़ पर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।पटाखों से निकली चिंगारी से उज्जैन से आए\nसुरक्षा बल के दो जवान आशीष यादव और सुरेंद्र श्रीवास हो गए। सुरेंद्र को मुंह और सिर पर चोट लगी। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी दौरान सीएसपी सुमित अग्रवाल के कान के पास एक बम फटा, जिसके चलते एमजी अस्पताल में उनका चेकअप कराया गया।\nस्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 09, 2026 06:16:20
Ranchi, Jharkhand:झारखंड से एकमात्र जदयू विधायक सरयू राय का बयान मुझे नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना अच्छा नहीं लगा उचित समय पर उचित काम होता तो अच्छा होता निशांत आए हैं उनके काम से निष्कर्ष निकलेगा की एंट्री कितना प्रभावित होगा जदयू आंचलिक दल है जो प्रमुख नेताओं पर निर्भर करता है आज की राजनीति में जो घटनाएं चल रही हैं उसे पर कुछ भी हो सकता है, टिप्पणी करना उचित नहीं राष्ट्रपति से जुड़े बंगाल मामले पर बयान राष्ट्रपति सर्वोच्च सत्ता की प्रतीक है देश का गौरव उनसे जुड़ा हुआ है भले ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हो लेकिन सबको उचित सम्मान देना चाहिए बंगाल में जो हुआ है उसे पर केंद्र सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है वरना भविष्य में एक ऐसा नजीर प्रस्तुत करेगा जो अच्छा नहीं संवैधानिक संस्थाएं जब अपने कर्तव्य तो जनता चाबुक लगाकर उन्हें दिखाएंगे जो परिस्थितियों आएंगी उनके आलोक में निर्णय होंगे निकाय चुनाव में 48 में बीजेपी को 12 में सफलता मिली है,हम 10 सीटें जीत कर आए। जब शहर से बीजेपी को जानकारी दिया गया तो अब इनके पास वाकई कोई मुद्दे नहीं बचे
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 09, 2026 06:16:11
Danapur, Bihar:दानापुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह दानापुर विधायक रामकृपाल यादव जलजमाव की समस्या का जायजा लेने मैदान में उतरे। सोमवार को वे दानापुर के जलजमाव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां बन रहे नाले के निर्माण कार्य की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। बुडको (BUDCO) के अधिकारियों को मंत्री ने जमकर फटकार लगाई। खराब और घटिया निर्माण को देखकर वे इतने नाराज़ हो गए कि अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए इशारों-इशारों में गला काटने जैसा इशारा करते नजर आए। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि मंत्री अधिकारी के गले पर हाथ रखते हुए सख्त संदेश दे रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह मजाक कर रहे थे, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर नाला निर्माण में लापरवाही हुई और दानापुर को जलजमाव से राहत नहीं मिली, तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दानापुर की जलजमाव समस्या से लोगों को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात मिलना भले मुश्किल हो, लेकिन चल रहे कार्यों से काफी हद तक दानापुर को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही झनपटिया मंदिर रोड और चंद्रशेखर रोड इलाके में बुडको द्वारा बनाया गया नाला महज 24 घंटे के अंदर ही ढह गया था। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए दानापुर नगर परिषद ने जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। अब मंत्री के इस सख्त रुख के बाद देखना होगा कि नाला निर्माण की गुणवत्ता में कितना सुधार होता है और दानापुर के लोगों को जलजमाव की समस्या से कब तक राहत मिल पाती है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 09, 2026 06:15:47
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 09, 2026 06:15:34
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top