Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

Desi Jugad से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली

SKShivam Kumar1
Feb 03, 2026 07:50:54
Noida, Uttar Pradesh
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Feb 10, 2026 12:38:49
Kurukshetra, Haryana:कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने थानेसर में सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जा का उठाया मुद्दा, डीसी से मिलकर जांच व कार्यवाही करने की मांग, अशोक अरोड़ा बोले-नपा व नप में हो रहा सरेआम भ्रष्टाचार, बुड़ापा पेंशन व बीपीएल कार्ड के काटने पर सरकार पर जमकर साधा निशाना कुरुक्षेत्र:- पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि एक कमर्शियल कॉलोनी के लिए सरकारी रास्ते को अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है और उसे कॉलोनी के लिए रास्ते पर अवैध रूप से सड़क बनाई जा रही है, जिसको लेकर आज उन्होंने कुरुक्षेत्र से मुलाकात की और जांच करने की मांग के साथ-साथ उसे काम को रोकने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार द्वारा बुजुर्गों की पेंशन और बीपीएल राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, जिसको लेकर भी वह विधानसभा में आवाज उठाएंगे। और कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि सबसे ज्यादा अगर भ्रष्टाचार है तो वह हरियाणा के नगर पालिका व नगर परिषद कार्यालय में है। NDC के नाम पर प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर हरियाणा विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:38:41
Kullu, Himachal Pradesh:ग्राम पंचायत रोट की स्थानीय समाजसेवी महिला निर्मला देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत रोट की महिला मंडल की महिलाएं इकट्ठे होकर डीसी कुल्लू से मिली है उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार बिजली के मीटर बदलने से गरीब लोगों पर अतिरिक्त खर्च बोझ डाल रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद किया जाए और गरीब लोगों पर अतिरिक्त बोझ ना डाला जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क शिक्षा स्वास्थ्य को स्मार्ट बनने की जरूरत है वहीं सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है जो गरीब लोगों की सबसे बड़ी चिंता है उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारों के लिए रोजगार को लेकर योजनाएं लाने की जरूरत है लेकिन सरकार का उसे तरफ कोई ध्यान नहीं है
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 10, 2026 12:37:25
Amethi, Uttar Pradesh:डीपीआरसी में तीन दिवसीय सरस मेले का उद्दघाटन डीएम संजय चौहान ने किया निरीक्षण जिले में समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है अमेठी जिले के जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर पर तीन दिवसीय सरस मेले की शुरुआत की गई.जहां पर समूह की महिलाओं को एक छत के नीचे रोजगार देने के लिए और उनके उत्पादों की बिक्री करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बैनर तले विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगवाए गए。 कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान ने पहुंचकर लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया इसके साथ ही समूह की महिलाओं से बातचीत की आपको बता दे कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार आचार मुरब्बा बिस्किट नमकीन चिप्स पापड़ कपड़े खिलौने के साथ घरेलू उपयोग के जुड़े कई प्रोडक्ट की श्रृंखला लगाई गई थी. जहां पर लोगों ने भी खरीदारी की और स्वदेशी समूह और उत्पादन से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन भी मिला. तीन दिवसीय है सरस मेला आपको बताने की जनपद स्तरीय सरस मेले का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा जहां पर जिला पंचायत ईश्वर केंद्र परिसर में जिले के विभिन्न समूह में काम करने वाली महिलाओं के प्रोडक्ट के स्टाल लगेंगे इसके साथ ही फिर ब्लॉक लेवल पर भी इनके प्रोडक्ट की पहचान आगे बढ़ाने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे. कार्यक्रम में जिला अधिकारी ने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुऎ कहा की सभी एक बेहतर प्रोडक्ट है जिससे स्वदेशी उत्पाद की पहचान जिले के आर्थिक समृद्धि और विकास का हिस्सा बनेगा. इससे महिलाओं की पहचान आगे बढ़ेगी उन्होंने समूह की महिलाओं से अपील की की वे अपने प्रोडक्ट की पहचान एक प्रोडक्ट तक सीमित ना रखकर आगे भी अन्य प्रोडक्ट तैयार करें जिससे लोगों में इसें खरीदने की रुचि हो और रोजगार के अवसर हों.
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 10, 2026 12:36:58
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रैस वार्ता पेंशन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की दुकान खोल रखी है। वो तो सुबह उठते ही झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। हम पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं लेकिन यह भी हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी अपात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ न ले। विपक्ष के नेता लोगों को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख लोगों की पेंशन काट दी गई है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है बुजुर्गों का सम्मान करना। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग कोई स्वास्थ्य समस्या हो जाती है। तो परिवार को उनकी चिंता करने की जरुरत नहीं है। उनकी चिंता सरकार करेगी। जिन लोगों की मृत्यु हो जाती है उनकी पेंशन बंद हो जाती है। पिछले दिनों 1 लाख 3 हजार से ज्यादा मृत व्यक्तियों की पेंशन काटी गई। कुछ तकनीकी कारणों की वजह से हमें समय पर डाटा नहीं मिला।‌हमें नवंबर में डाटा मिला और हमने पेंसन काटी। हमारे पास 37000 हजार से ज्यादा ऐसे आवेदक आए जिनकी उम्र 60 साल से कम है।हमने उनकी पेंशन काटी नहीं है बल्कि स्थगित की है। अगले ये लोग अपनी उम्र को लेकर प्रमाण पत्र देते हैं तो उनकी पेंशन फिर शुरू कर दी जाएगी। आय के मामलों में भी जो लोग आय प्रमाण पत्र सत्यापित कराएंगे तो उनकी पेंशन भी शुरू हो जाएगी。 आय सीमा के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ने आय सीमा हमने नहीं लगाई है। प्रदेश में जब पहली बार जब बुजुर्ग पेंशन लगी थी तब आया सीमा 10 हजार रुपए वार्षिक थी। यह 1992 में लगाई थी। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब पैंशन 100 रुपए महीना थी। तब 6.50 लाख बुजुर्गों को इसका लाभ मिलता था।‌ इसके बाद 1999 में इनेलो सरकार ने पेंशन 100 से बढ़ाकर 200 रुपए की। तब आया सीमा 10 हजार ही थी। फिर इन्होंने 2004 में 200 से 300 रुपए की। लेकिन तब भी आय सीमा 10 हजार रुपए वार्षिक रखी थी। तब 9 लाख 3 हजार बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलता था। मार्च 2005 में कांग्रेस की सरकार बनी। तब हुड्डा साहब मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 4 साल बाद 2009 में चुनाव के समय 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए की । लेकिन वार्षिक आय की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया। कांग्रेस की सरकार हो या इनेलो की सरकार हो। दोनों की यही सोच थी कि कम से कम लोगों को लाभ मिले। इन्होंने 10 हजार की आय सीमा 2009 तक रखी । जब 2014 में जब चुनाव आए तो कांग्रेस की सरकार ने पेंशन 1000 की । 2012 में वार्षिक आय सीमा 2लाख रुपए की। तब 12 लाख 89 हजार लोगों को पेंशन मिली। मैं मनोहर लाल जी का धन्यवाद करना चाहता हूं। भाजपा सरकार ने 5 अप्रैल 2023 को बुजुर्ग पेंशन की सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख रुपए वार्षिक की। जिससे पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 17 लाख 98 हजार तक पहुंच गईं हैं。 आज इन लाभार्थियों की संख्या 20 लाख 31 हजार 367 है。
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:36:48
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू के पाहनाला गांव में पिछले दिनों हुई पहाड़ी दरकने की घटना का जायजा लेने के लिए कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को इस क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि दौरे के दौरान यह पाया गया कि साफ मौसम में भी पहाड़ी दरक रही है, जिससे पाहनाला गांव के लगभग 15-20 घर खतरे की जद में आ गए हैं। पहाड़ी पर दरारें और लटके हुए पत्थर भविष्य में बड़े नुकसान का संकेत दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया गया है कि शिमला से विशेषज्ञों (Geologists) को जल्द से जल्द भेजा जाए ताकि वे स्थिति का गहन अध्ययन कर सकें और उचित उपाय सुझा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:36:25
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:36:16
Kullu, Himachal Pradesh:ग्रामीण धनेश्वर डोड ने बताया कि बन्दल और शर्ची गांव में 2025 की आपदा में 40 से अधिक मकान प्रभावित हुए। लेकिन अभी तक कई प्रभावित को राहत ही नहीं मिल पाई है। ग्रामीण अपने घरों से दूर टेंट में रहने को मजबूर है। अब अगर प्रभावित परिवारों को घर बनाना है तो उनके पाद भूमि भी नहीं है। क्योंकि आपदा से ग्रामीणों की जमीन धंस गई है। इसके अलावा सड़क पर पानी की निकासी नालियां नहीं बनाई गई है। जिस कारण बारिश का पानी सड़क को खराब करता हुआ लोगों की जमीन और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। धनेश्वर डोड का कहना है कि आपदा में गुशैनी स्कूल का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि निजी भवन में स्कूल चलाया जा रहा है। लेकिन स्कूली बच्चों को अपना भवन न होने से भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 10, 2026 12:34:22
Bihar:नशा कर बेहोश युवक की जबरन कराई पकड़ौआ विवाह। वीडियो हो रहा है वायरल। पीड़ित युवक ने वीडियो बना 24 घंटे बंधक बनाए रखने का लगाया आरोप। समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र से एक पकड़ौआ विवाह करवाने का मामला सामने आया है। यहां नशा कराकर एक युवक की बेहोशी की हालत में जबरन शादी करा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया गया है। वीडियो में युवक खुद को बंधक बताते हुए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि उसे 24 घंटे से ताला मारकर बंद रखा गया है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह घर से पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पकड़कर ले गए और उसकी शादी करा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है। इसके बावजूद मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर शादी की रस्में पूरी कराई। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि अब तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 10, 2026 12:33:54
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर:बिहारShरीफ के अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और केंद्रीय सहायता में कटौती का विरोध किया.कार्यकर्ताओं ने इसे गरीबों के हितों पर हमला बताते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई और उनके नाम को मनरेगा से हटाना अपमानजनक है। यह सिर्फ नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि गरीबों के रोजगार पर सीधा प्रहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, जरूरत पड़ी तो आंदोलन प्रदेश और दिल्ली तक जाएगा।उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि मनरेगा में गांधी जी का नाम पुनः जोड़ा जाए, साथ ही आरोप लगाया कि नए प्रावधानों से केंद्र सरकार की मर्जी पर राज्यों को धन मिलेगा, जो संघीय ढांचे और गरीबों के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि फैसला वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top