Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर मुस्लिम समुदाय ने कहा, देश में ऐसा नेता नहीं मिलेगा

RKRampravesh Kumar
Mar 21, 2026 11:06:21
Noida, Uttar Pradesh
नमाजियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि पूरे देश नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिलेगा , उन्होंने हम मुस्लिम भाई बहनों के लिए बहुत काम किया है और हम उनसे आग्रह करेंगे कि वो अभी बिहार से ना जाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पिछले 20 वर्षों में सभी जाति और धर्मों को साथ लेकर चलने का काम किया है और बिहार को एक विकसित प्रदेश बनाने का काम किया है तो इससे सारी जाति धर्म के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को याद कर रहे और उनके कामों की तारीफ़ कर रहे हैं । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ़ मुस्लिमों के हितैषी बनते हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ उस पार्टी के साथ खड़े हैं जो मुस्लिमों को कट्टर दुश्मन है । अब उसी के हाथ में अब मुख्यमंत्री जी बिहार को सौंप कर आप दिल्ली जा रहे हैं । आपके जाने के बाद बिहार के मुसलमानों का क्या होगा क्योंकि देश के अलग अलग राज्य में मुसलमानों के साथ दोहरी नीति अपनाई जाती है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 21, 2026 12:16:41
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में “नारी शक्ति, समाज की शक्ति” थीम के तहत मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद बरेली में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी,जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया गया।रैली में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं,बल्कि एक सामाजिक जागरूकता आंदोलन है,जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित,सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 102/108 और फायर सेवा 101 का उपयोग करें। जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ितों को सम्मानजनक व्यवहार के साथ त्वरित सहायता दी जा रही है। साथ ही महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम और महिला सुरक्षा दल द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आगामी दिनों में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियां और अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत किया जा सके।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 21, 2026 12:16:17
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार प्रीति पंथी और नायब तहसीलदार निधि लोधी ने गैस एजेंसियों और रेस्टोरेंट्स पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान कई रेस्टोरेंट्स में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जिस पर सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति हो रही है। साथ ही एजेंसियों को डिलीवरी समय का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 21, 2026 12:16:03
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में ईद का पर्व इस बार एक अलग ही संदेश के साथ मनाया गया… जहां एक ओर खुशियों का माहौल था, वहीं दूसरी ओर गम और विरोध की तस्वीर भी देखने को मिली। इमामबाड़ा में शिया समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की… और दुनिया को एक सख्त संदेश दिया। शनिवार को विदिशा के इमामबाड़ा में हर साल की तरह ईद की नमाज़ अदा की गई… नमाज़ मौलाना मोहम्मद अब्बास ने पढ़ाई… लेकिन इस बार नज़ारा कुछ अलग था… शिया समाज के लोग अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर नमाज़ के लिए पहुंचे… ये काली पट्टी सिर्फ एक प्रतीक नहीं थी… बल्कि ईरान पर हो रहे हमलों के खिलाफ गुस्से और विरोध की आवाज थी… नमाज़ के बाद समाज के लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी… उन्होंने अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई का विरोध जताया… साथ ही आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया… समाज के लोगों ने भारत सरकार से भी अपील की… कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करते हुए ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रहे तनाव को खत्म कराने में भूमिका निभाए… ताकि दुनिया में अमन और शांति कायम रह सके।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 21, 2026 12:15:38
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में किसान एक बार फिर परेशान नज़र आ रहा है जहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिले में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश ने जिले के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल तबाह हो गई। किसान जहां कटाई की तैयारी में जुटे थे, ओलों और बारिश की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। तैयार फसलें अब खेतों में जमीन पर बिछ चुकी हैं जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल क्या इस प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों को राहत मिलेगी या फिर मेहनत यूं ही बर्बाद होती रहेगी।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 21, 2026 12:15:15
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती के मामले के सामने आने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए बड़े कृषि फार्मों और फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू कर दी है. कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खेतों और फार्म हाउसों का बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध फसल या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए. अवैध अफीम की खेती के बाद अब जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव और अलर्ट मोड पर है. जिले में ऐसे कई बड़े-बड़े फार्म हाउस हैं, जिनमें से कुछ पूरी तरह से फेंसिंग से घिरे हुए हैं और बाहरी लोगों की एंट्री सीमित रहती है. समोदा में जिस तरह से फार्म हाउस के अंदर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, उसी तरह अन्य स्थानों पर भी ऐसी गतिविधियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. सभी राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को जिले के सभी बड़े फार्म हाउसों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती न हो सके. कलेक्टर ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की खेती या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. इस मामले के बारे में हाल ही में दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी. इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से लगभग 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम भी जब्त की है और सभी पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया जाएगा. इस मामले की गूंज अब पूरे छत्तीसगढ़ में सुनाई दे रही है.
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 12:04:05
Majhara Piper Khera G/E, Uttar Pradesh:उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को ग्राम चमरौली में एक व्यक्ति का शव खेत में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। जांच के बाद मृतक की पहचान श्रीकांत लोध उर्फ जंगली (35) निवासी चमरौली के रूप में हुई। जांच में सामने आया चौंकाने वाला सचसर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी सुखरानी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और उसका किसी दूसरी महिला से संबंध भी था। इससे परेशान होकर उसने अंकित यादव और मोहित सिंह को 40 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। ऐसे दिया वारदात को अंजाम 17 मार्च की रात पत्नी ने अपने पति को बहाने से खेत में बुलाया, जहां पहले से मौजूद दोनों आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और फिर मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंककर तीनों फरार हो गए। 21 मार्च को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और हत्या के बाद बचे हुए रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और रिश्तों में बढ़ती हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।
357
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 21, 2026 12:02:45
Noida, Uttar Pradesh:नव निर्माण के 9 वर्ष: निवेश ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ जीबीसी 5.0 की तैयारी में योगी सरकार 9 वर्षों में ₹50 लाख करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव, 1.10 करोड़ से अधिक मिलेंगे रोजगार निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना उत्तर प्रदेश, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर तेज कदम बढ़ा रहा यूपी चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के माध्यम से ₹15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतरीं, करीब 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित हाईटेक उद्योगों के लिए स्किल्ड वर्कफोर्स भी तैयार कर रहा यूपी, उद्योग और रोजगार का नया हब बन रहा नया उत्तर प्रदेश लखनऊ, 20 मार्च। उत्तर प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन दर्ज करते हुए खुद को देश के सबसे बड़े निवेश गंतव्यों में स्थापित कर लिया है। योगी सरकार के प्रयासों, सिंगल विंडो सिस्टम और निवेशक-समर्थित सुधारों के बल पर प्रदेश को लगभग 30 हजार से अधिक एमओयू के माध्यम से ₹50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे करीब 1.10 करोड़ रोजगार सृजित होने का अनुमान है। डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण जैसे उभरते सेक्टर्स में तेजी से बढ़ते निवेश ने प्रदेश को नई औद्योगिक पहचान दी है। इसी क्रम में अब योगी सरकार ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 की तैयारी में जुटी है, जिससे लाखों नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है और प्रदेश के ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की दिशा को और मजबूती मिलेगी। 2017 से पहले की स्थिति 2017 से पहले उत्तर प्रदेश निवेश के लिहाज से देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता था। उद्योगों की संख्या सीमित थी और निवेशकों के सामने कानून-व्यवस्था, पारदर्शिता और नीतिगत अस्थिरता जैसी बड़ी चुनौतियां थीं। पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पष्ट औद्योगिक नीति और आसान प्रक्रियाओं के अभाव में बड़े निवेशक राज्य में आने से कतराते थे। रोजगार के अवसर सीमित होने के कारण प्रदेश के युवाओं को अन्य राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता था। उद्योगों का विस्तार न होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं और प्रदेश अपनी अपार संभावनाओं के बावजूद अपेक्षित विकास हासिल नहीं कर पा रहा था。 9 वर्षों में बदली तस्वीर, नीति, निवेश और रोजगार का शुरू हुआ नया युग पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई है। 34 सेक्टोरल पॉलिसीज लागू की गईं और सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में ‘निवेश मित्र’ व ‘निवेश सारथी’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए गए, जिससे निवेश प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी। प्रदेश को अब तक ₹50 लाख करोड़ से अधिक के निजी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 1.10 करोड़ रोजगार सृजित होने का अनुमान है। चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से ₹15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतारी जा चुकी हैं, जिससे करीब 60 लाख रोजगार के अवसर पैदा झाले हैं। वहीं ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ अगली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी है। हजारों नई परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से लाखों नए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावनाएं हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है, जहां ₹20 हजार करोड़ का लक्ष्य मात्र 3 वर्षों में ही हासिल कर लिया गया। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में उत्तर प्रदेश ने ₹2.94 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए, जिनमें एआई, डेटा सेंटर, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और रक्षा निर्माण जैसे सेक्टर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश अब केवल निवेश आमंत्रित नहीं कर रहा, बल्कि इनके माध्यम से स्थापित होने वाले आधुनिक उद्योगों के अनुसार स्किल्ड वर्कफोर्स भी तैयार कर रहा है और इन्हीं उद्योगों के लिए स्थानीय युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका सीधा असर यह होगा कि अब युवाओं को उन्नत क्षेत्रों में रोजगार पाने के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रदेश न सिर्फ उद्योगों की जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि अपने युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर भविष्य दे रहा है। फार्मा क्षेत्र में भी ₹10,000 करोड़ के निवेश समझौते प्रमुख कंपनियों के साथ हुए हैं। साथ ही, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत 197 एमओयू साइन किए जा चुके हैं, जिनसे ₹34,844 करोड़ निवेश और 52,658 प्रत्यक्ष रोजगार की संभावना है। एफडीआई के मोर्चे पर भी प्रदेश ने बड़ी प्रगति की है। 2017 से पहले जहां ₹3,303 करोड़ निवेश प्राप्त हुआ था, वहीं 2017 से 2025 के बीच यह बढ़कर ₹17,004 करोड़ हो गया। भविष्य का रोडमैप: ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश अब केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे स्थायी औद्योगिक विकास में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डेटा सेंटर पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और लॉजिस्टिक हब जैसे प्रोजेक्ट्स राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत स्थान दिला रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाना है, जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट, एमएसएमई व टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम, डि-रेगुलेशन सुधारों और निवेशक-हितैषी नीतियों ने उत्तर प्रदेश को “ड्रीम डेस्टिनेशन” के रूप में स्थापित किया है। आने वाले वर्षों में यह मॉडल न केवल औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाएगा, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएगा।
446
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 21, 2026 12:02:20
Kanpur, Uttar Pradesh:संघ ने 55 हजार से ज्यादा मुस्लिम घरों में तथा 54 हजार से ज्यादा ईسाई परिवारों में किया सम्पर्क अभियान कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रान्त संघ चालक भवानी भीख ने बताया कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस बार हरियाणा के पट्टीकल्याणा (समालखा) में 13, 14 व 15 मार्च को संपन्न हुई। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में देशभर से लगभग 1487 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समालखा की बैठक से लौटकर आये कानपुर प्रान्त के प्रान्त संघ चालक भवानी भीख ने बताया कि बैठक में संघ एवं समवैचारिक सभी संगठनों ने अपने पिछले सत्र में संपन्न हुए कार्यों तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना का विवरण सभी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में दो प्रकार के कार्यक्रमों की योजना की गई, जिनमें एक संगठन विस्तार और दूसरा समाज की सज्जन शक्ति को सदभाव, समरसता के लिए संगठित करने का उद्देश्य रखा गया। इस दृष्टि से गृह संपर्क अभियान चल रहा है, जिसके अन्तर्गत अभी तक देश के कुछ प्रांतों में ही 10 करोड़ घरों तथा 3 लाख 90 हजार गांवों तक संपर्क किया जा चुका है। सिर्फ केरल राज्य का ही उदाहरण लें तो वहां 55 हजार से ज्यादा मुस्लिम घरों में तथा 54 हजार से ज्यादा ईसाई परिवारों में सम्पर्क किया। देश भर में अभी तक 36000 से अधिक स्थानों पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है। इसमें अरुणाचल के एक दुर्गम क्षेत्र में आयोजित हिन्दू सम्मेलन का उदाहरण उल्लेखनीय है, जहां लोगों ने कहा कि वे पहली बार इस प्रकार की आत्मीयता अनुभव कर रहे हैं।
458
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 21, 2026 12:01:52
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस-बदमाश मुठभेड़, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कौशल गौड़ पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कौशल गौड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार टोडार मोड़ मऊ–कासिमाबाद मार्ग पर घेराबंदी के दौरान हुई कार्रवाई पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी के पास से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी कौशल गौड़ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टोडार मोड़, मऊ-कासिमाबाद मार्ग पर घेराबंदी की गई थी। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक खोखा कारતूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
467
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 21, 2026 12:01:02
Alwar, Rajasthan:सरिस्का CTH पुनर्निर्धारण पर विवाद तेज, व्यापारिक संगठनों ने बताया विकास के लिए जरूरी अलवर में सरिस्का वन अभयारण्य के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) के पुनर्निर्धारण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खनन माफियाओं को लाभ पहुंचाने के आरोपों के बीच आज शहर के विभिन्न व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और प्रस्तावित नए CTH को अलवर के विकास के लिए आवश्यक बताया। यह प्रेसवार्ता मत्स्य मिनरल उद्योग संघ, अलवर चैंबर ऑफ कॉमर्स, संयुक्त व्यापार महासंघ, लघु उद्योग भारती, मत्स्य उद्योग संघ और होटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुबोध गोयल , राजेश गुप्ता , मनोज गुप्ता ने कहा कि सरिस्का के प्रस्तावित CTH के निर्धारण से अलवर में पर्यटन और उद्योग दोनों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि टहला क्षेत्र की बंद खानों के दोबारा शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि अलवर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक खनिज इकाइयां स्थापित हैं, जबकि करीब 2,000 मूर्तिकार और शिल्पकार भी इस क्षेत्र पर निर्भर हैं। इस उद्योग में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश है और सरकार को विभिन्न मदों में करीब 500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है。 सुबोध गोयल ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सरिस्का टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निर्धारण से जुड़ी अनिश्चितता के कारण खनन और पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कई इकाइयां बंद हो चुकी हैं या पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी औद्योगिक और व्यापारिक संगठन सरिस्का क्षेत्र के रेशनलाइजेशन का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर इस प्रक्रिया को रोकने या विलंबित करने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरिस्का के CTH सीमांकन की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन ने हाल ही में सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने नए सीमांकन पर खनन माफियाओं को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए थे। वहीं, एक NGO संचालक एडवोकेट कमलेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा लगाए गए आरोपों को भी प्रेसवार्ता में निराधार और गुमराह करने वाला बताया गया। प्रेसवार्ता में शशांक झालानी , हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता , मनीष भाटिया आदि मौजूद रहे । फिलहाल सरिस्का के प्रस्तावित CTH को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।
445
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 21, 2026 12:00:24
Sikar, Rajasthan:सीकर में ईद के दिन गैस संकट, गैस एजेंसी नहीं खुलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, सिलेंडर रखकर रोड की जाम पुलिस, सांसद व जिला रसद अधिकारी की समझाइस पर माने गैस उपभोक्ता देश- प्रदेश में जहां बढ़ते कैसे सिलेंडर की समस्या को लेकर आम जन परेशान है तो वही पिछले कुछ समय से सिलेंडर की किल्लत को लेकर भी लोगों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसी के बाहर भी सुबह से ही गैस के भरे सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। ऐसा ही मामला आज सीकर शहर के सिल्वर जुबली रोड स्थित विक्रम गैस एजेंसी के बाहर भी नजर आया। जहां ईद का पर्व होने के बावजूद भी सुबह से ही उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर बुकिंग करने पहुंचे और भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। उपभोक्ताओं की लाइन भी मुख्य सड़क तक लग गई, लेकिन काफी देर तक गैस एजेंसी नहीं खुलने के चलते गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। गैस उपभोक्ता शहर के मुख्य मार्ग सिल्वर जुबली रोड पर अपने सिलेंडर रखकर गैस एजेंसी के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन करने लगे। गैस उपभोक्ता का आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि करीब 5 मिनट तक उपभोक्ताओं ने शहर की मुख्य सिल्वर जुबली रोड को जाम कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। इसी दौरान सीकर सांसद अमराराम भी वहां पहुंच गए। जिस पर गैस उपभोक्ताओं ने सांसद अमराराम को भी गैस एजेंसी संचालक पर मनमर्जी का आरोप लगाया। सांसद अमराराम ने जिला रसद अधिकारी विजयपाल से मामले में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि आज ईद का पर्व होने के चलते अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं। जिला रसद अधिकारी के थोड़ी देर बाद गैस एजेंसी बुकिंग काउंटर खोलने का आश्वासन दिया। जिस पर प्रदर्शन कर रहे गैस उपभोक्ता माने.
302
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 21, 2026 12:00:12
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई. देखते ही देखते सड़कों, छतों और मैदानों पर सफेद ओलों की चादर बिछ गई जिससे पूरा शहर मानो बर्फ से ढक गया हो. खासकर रणधीर वर्मा चौक का नजारा इतना मनमोहक हो गया कि लोगों ने इसे कश्मीर जैसा दृश्य करार दिया. अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. कई ही देर में बड़े-बड़े ओले गिरने लगे जिससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया. सड़कों पर आवाजाही धीमी पड़ गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. ओलावृष्टि के बाद रणधीर वर्मा चौक समेत कई इलाकों में सफेद परत जम गई जिसने पूरे इलाके को एक अलग ही रूप दे दिया. बच्चों और युवाओं ने इस अनोखे मौसम का जमकर आनंद लिया. कई लोग सड़कों पर निकलकर ओलों के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखे जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांक़ी इस ओलावृष्टि से कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.
292
comment0
Report
Mar 21, 2026 11:55:19
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में बड़ी व्यवस्था लागू। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास 5 नई पुलिस चौकियों की स्थापना। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को किया गया और मजबूत। 7 नए PCR/PRV वाहन तैनात, बढ़ी पुलिस की मौजूदगी। यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक लगातार हाईटेक पेट्रोलिंग। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को दिया गया सर्वोच्च प्राथमिकता। आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता होगी उपलब्ध। एयरपोर्ट क्षेत्र में आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग लागू। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा। कमिश्नरेट पुलिस की यह पहल बनी बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण।
1017
comment0
Report
Advertisement
Back to top