Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बैंगलूर में लव जिहाद का नया मामला: सैयद इमतियाज़ पर शंकाओं के बाद शादी

PKPushpender Kumar
Feb 14, 2026 10:16:43
Noida, Uttar Pradesh
bangaluru Another love jihad case in Bangalore This act was committed by Syed Imtiaz.. A young man who escaped by giving a girl child to a young woman... Previously accused of aborting twins.. Syed Imtiaz, a resident of BTM, Bangalore.. Two people who met through social media.. A Hindu woman from Kolkata is accused of converting to Islam.. Previously named Srushti Tripathi.. Later she converted to Islam with the name Zaineb... Later on July 18, 2025, the couple got married in a register... The young woman was having twins in 2025.. But Syed Imtiaz had an abortion... Later, Srushti Tripathi gave birth to another girl child... In February 2025, the child and mother were Syed Imtiaz, who escaped from Kolkata.. Srushti Tripathi, who is currently wandering for justice while holding her child... Srushti Tripathi, who has gone to lawyers saying that she wants her husband... Srushti Tripathi, who has gone to lawyers to get justice.. A video against Syed Imtiaz on social media by lawyer Hussain.. Syed Imtiaz gang threatening to delete the video... A young woman is currently missing... Lawyer Hussain, who filed a complaint with the police station after receiving a threatening call from the missing young woman and him.. A lawyer who has filed a complaint at the High Ground police station in this regard..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 14, 2026 11:37:19
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे' की परिभाषा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन का सीधा मतलब प्रदेश में कानून के राज से है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाराज जी ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है, जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। जो भी व्यक्ति गलत करता है, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने यह बात संक्षेप में कही है कि जो कायदे में रहेगा, वही फायदे में रहेगा। मंत्री असीम अरुण ने प्रदेश के बजट को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह अब तक का उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है, जो विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसान, नौजवान, शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 14, 2026 11:36:51
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम तट पर लगे आस्था के माघ मेले का कल होगा समापन, महाशिवरात्रि पर्व के साथ माघ मेले का होगा औपचारिक समापन, माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु संगम में लगाएंगे पुण्य की डुबकी, महाशिवरात्रि से पहले संगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, संगम नगरी के शिवालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी。 प्रयागराज के संगम तट पर लगे आस्था के माघ मेले का कल महाश Shivaratri स्नान पर्व के साथ औपचारिक रूप से समापन हो जाएगा। माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए सुरक्षा की चौकसी संगम क्षेत्र में बढ़ा दी गई है। मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवानों की तैनाती है। हर आने जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है। घाटों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, माना जा रहा है कि कल लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि के मौके पर त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। संगम तट पर 6 हजार सिविल पुलिस के साथ, पीएसी, आरएएफ और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती रहेगी। यूपी एसटीएफ और एलआईयू के साथ ही एटीएस का दस्ता भी महाशिवरात्रि पर्व पर तैनात रहेगा। माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर संगम आने वाले श्रद्धालुओं के सकुशल वापसी और ट्रैफिक मूवमेंट को आसान बनाने को लेकर भी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं。 वहीं महाशिवरात्रि को देखते हुए शिवालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने वाली है। प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। मंदिर के मुख्य गेट पर बैरिकेटिंग के जरिए भोलेनाथ के भक्तों का शिवालयों में प्रवेश होगा, एग्जिट के लिए अलग से मार्ग बनाए जा रहे हैं।इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाने के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। शिवालय परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगा。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Feb 14, 2026 11:36:18
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ରେ ତିଆରି ହେବ ପୋଷାକ ଶିଳ୍ପ ଓ ଡାଟା ସେଣ୍ଟର ,ଆଜି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଜି ଭୂମି ପୂଜନ କରିବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି । କେନ୍ଦୁଝର ରେ ତିଆରି ଟାଟା , ବିର୍ଲା ଭଳି ନାମି ଦାମି କମ୍ପାନୀ ର ପୋଷାକ ଯଥା ରେମଣ୍ଡ , ପିଟରଇଂଲଣ୍ଡ , ଲିଭା , ରାଇসିଲ ଆଦି ବ୍ରାଣ୍ଡେଣ୍ଡେ କମ୍ପାନୀ ଜିନିଷ ତିଆରି କରିବେ କେନ୍ଦୁଝର ର ତାଲିମି ପ୍ରାପ୍ତ ଯୁବକ ଯୁବତୀ । ଶିଲେଇ କ୍ଷତ୍ର ରୋ ତାଲିମ ନେଇଥିବା ୧୨୦୦ ଯୁବକ ଯୁବତୀ ଏଠାରେ ସିଧା ସଳଖ ନିଯୁକ୍ତି ର ସୁଯୋଗ ପାଇବେ । ୧୦୦ କୋଟି ଟଙ୍କା ବିନିଯୋଗ ହେବ ଏହି ପୋଷାକ ଶିଳ୍ପ ପାଇଁ ୧୨ ଏକର ଜମି ଯୋଗାଇ ଦେବେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପ୍ରଥମ ଦଫାରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ୬.୬୧ ଏକର ଜମି ଯୋଗାଇ ଦିଆଯାଇଛି I ଏଥିସହ ଡି.ଡ଼. ୟୁନିଭରସିଟି ଉତର କ୍ୟାମେସ୍ ଠାରେ ଓକାକ ପକ୍ଷରୁ ସ୍ଥାପିତ ହେବାକୁ ଯାଉଅଛି ଏକ ଡାଟା ସେଣ୍ଟର । ୧୮୭ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ସ୍ଥାପନ ହେବ ଏହି ସେଣ୍ଟର । ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ପୂର୍ଣ୍ଣ ଉଦ୍ଧାର ତଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ର ହେବ । ଏହି କେନ୍ଦ୍ର ସ୍ଥାପନ ହେବା ଫଳ ରେ .୫ ମେଗା ୱାଟ ବିଜୁଳି ଉତ୍ପାଦନ କରିବା ସହ ଉନ୍ନତ କ୍ଲାଉଡ୍, ସାଇବର ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା, AI-ସକ୍ଷମ୍ କାର୍ଯ୍ୟ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଓ ଦୃଢ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ଏବଂ ପରବରତୀ ସମୟରେ ତଥ୍ୟ ପୁନଃଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ କରିବ | ଯାହା କେନ୍ଦୁଝର ଭଳି ଆଦିବାସୀ ଅଧ୍ୟୁଷିତ କେନ୍ଦୁଝର ବାସୀଙ୍କ ପାଇଁ ଏହ ବଡ ଖୁସିର ଖବର I ବାଇଟ- ଉମା ଶଙ୍କର ଦଳେଇ ( ଉପ ଜିଲ୍ଲାପାଳ)
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 14, 2026 11:35:31
Ranchi, Jharkhand:रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने संबोधित किया。 इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य रांची नगर निगम मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में सुजाता कच्छप के समर्थन की घोषणा करना था。 रंजन यादव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद ने सुजाता कच्छप को मेयर पद के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सुजाता कच्छप तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ साफ-सुथरी छवि बनाए रखी है。 उन्होंने विश्वास जताया कि सुजाता कच्छप ही मेयर चुनाव जीतेंगी, क्योंकि जनता उनके काम और छवि से भली-भांति परिचित है。 रंजन यादव ने यह भी कहा कि राजद के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरे रांची में जनसंपर्क अभियान चलाकर उन्हें जीत दिलाने का काम करेंगे। पूरी पार्टी एकजुट होकर उनके साथ खड़ी है。 वही मेयर पद की उम्मीदवार सुजाता कच्छप ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का समर्थन मिला है, जिससे उनकी उम्मीदवारी और मजबूत हुई है。 उन्होंने विश्वास जताया कि राजद का साथ उनके लिए लाभकारी साबित होगा और पार्टी के सहयोग से वे निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी。 सुजाता कच्छप ने कहा कि जनता उनकी कार्यशैली से भली-भांति परिचित है। पार्षद के रूप में किए गए उनके कार्यों को लोग जानते हैं, और इसी आधार पर उन्हें भरोसा है कि मतदाता उन्हें समर्थन देंगे और भारी मतों से विजयी बनाएंगे. बाइट:रंजन यादव (प्रदेश अध्यक्ष युवा राजद झारखंड) बाइट:सुजाता कच्छप (महापौर उम्मीदवार राजद)
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 14, 2026 11:34:27
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से महिला की फावड़े से की थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में हुए एक महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।पुलिस के मुताबिक अवैध प्रेम संबंध का राज खुलने के डर ने महिला की जान ले ली थी।आरोपी ने गांव के बाहर गेहूं के खेत में 45 वर्षीय महिला की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और फरार हो गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। कोतवाली शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमरिता मजरा आगमपुर निवासी श्रीदेवी (45) का शव 12 फरवरी को गांव के बाहर गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिला था। अज्ञात हमलावर ने उनके गले पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस के अनुसार एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित टीमों ने जांच तेज की और संदेह के आधार पर गांव के ही रामनिवास पुत्र सुखलाल को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और उसके टूटे डंडे भी बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का गांव के एक व्यक्ति की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और उसने आरोपी के परिजनों को यह बात बताने की बात कही थी। सामाजिक बदनामी के डर और राज खुलने की आंशका से बौखलाए आरोपी ने खेत में ले जाकर फावड़े से हमला कर महिला की हत्या कर दी।फिलहाल आरोपी जेल भेजा जा रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 14, 2026 11:34:07
Barabanki, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले, राजनीति में बढ़ता जातिवाद और बाजार में मिलावट चिंता का विषय बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दुल्हादेपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर बजरंग व्यायाम शाला में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीति में बढ़ते जातिवाद और बाजार में मिलावटखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से एकजुट रहने और शुद्धता बनाए रखने का आह्वान किया। - उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक जातिवादी संग्राम चल रहा है और लोग जातियों व उप-जातियों में बंटते जा रहे हैं, जबकि पहले कर्म के आधार पर केवल चार वर्ण व्यवस्था थी। उन्होंने इसे व्यक्तिगत लाभ की प्रवृत्ति से जोड़ते हुए समाज को एकजुट रहने की सलाह दी। बृजभूषण सिंह ने लोगों से कम से कम एक गाय पालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी न हो सके तो देशी गाय ही पालें, जिससे घर में शुद्ध दूध उपलब्ध हो। बाजार में मिलावट के बढ़ते चलन पर उन्होंने कहा कि “हर चीज में मिलावट है, जहर बेचा जा रहा है और पनीर जैसे उत्पादों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। -कार्यक्रम में उन्होंने अपने पहलवानी गुरु बाबा हरिशंकर दास और सगे भाई समान बाबा बलराम दास का उल्लेख करते हुए आयोजन को सामाजिक एकता और गरीबों को जोड़ने वाला बताया। छठे दिन आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण किया गया। हजारों महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को अंगवस्त्र भेंट किए गए, साथ ही प्रसाद व भोजन वितरित हुआ। पूर्व सांसद दोपहर करीब 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां समर्थकों ने हेलीपैड और मंच पर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बाइट- बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 14, 2026 11:33:42
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शुमार कुख्यात झामु कुमार उर्फ राजा उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया. वह डकैती, लूट, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी, शराब जैसे दर्जनों मामले दर्ज थानों में चल रहे थे. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसे अहियापुर क्षेत्र से पकड़ जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अहियापुर थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि झामु चोरी का मोबाइल लेकर उसी इलाके में present है, जिसके बाद SDPO-2 के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड की गई और उसके घर मुरादपुर के नजदीक गिरफ़्तारी की गई. उसके खिलाफ कई गंभीर मामले चल रहे हैं. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 14, 2026 11:33:14
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर एंकर - जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में वर्ष 2019 में हुए आतंकी हमले की बरसी पर आज शहर में ब्लैक डे मनाया गया। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हुए थे। शहीदों की स्मृति में अजमेर के नगरा स्थित बालिका विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई, जिसके बाद छात्राओं ने पोस्टर, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्राओं ने देशभक्त‌ि गीतों और राष्ट्रवादी तरानों के जरिए सेना के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतवासी हर परिस्थिति में भारतीय सेना के साथ खड़े हैं बाइट - मधु कुमारी, प्रधानचार्य
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Feb 14, 2026 11:31:11
Buxar, Bihar:बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर को अत्यंत प्राचीन और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवरात्रि के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु जल और बेलपत्र लेकर बाबा के दरबार में पहुंचते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। श्रद्धालु बक्सर से ब्रह्मपुर तक पैदल यात्रा कर जलाभिषेक के लिए आते हैं। जिलाधिकारी साहिला और एसपी शुभम आर्य ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Feb 14, 2026 11:30:53
Hyderabad, Telangana:हैदराबाद में AIMIM का स्थापना दिवस आज दारुस्सलाम में मनाया जाएगा। हैदराबाद स्थित पार्टी मुख्यालय दारुस्सलाम में इसे दारुस्सलाम डे के रूप में मनाया जाएगा। आम तौर पर यह कार्यक्रम हर वर्ष 2 मार्च को होता है पर इस वर्ष रमज़ान को ध्यान में रखते हुए आज आयोजित किया जा रहा है। यह दिन पार्टी के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह वैचारिक पुनर्पुष्टि, नेतृत्व की दिशा और आगामी राजनीतिक गतिविधियों से पहले संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक माना जाता है। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मुख्यालय में पार्टी ध्वज फहराएंगे और कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में राजनीतिक स्थिति, भविष्य की चुनावी रणनीति, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों पर AIMIM का रुख और GHMC हैदराबाद के आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं के लिए संदेश जैसी बातें सामने आने की संभावना है। तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे, जो पार्टी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। इस बीच हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने दारुस्सलाम के आसपास 14 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के मद्देनज़र कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए हैं; शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच मध्यम स्तर का ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है और ट्रैफिक अलास्का टी-जंक्शन, अघापुरा चौराहा, एमजे ब्रिज और एक मीनार जैसे प्रमुख स्थानों पर डायवर्ट किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top