Back
नीतीश के बेटे निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की मांग पर NDA-RJD में घमासान
RKRAJESH KUMAR
Mar 11, 2026 12:01:56
Noida, Uttar Pradesh
पटना
नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया क्या जेडीयू में सीएम पद की मांग पर आरजेडी प्रवक्ता का एनडीए पर तंज
जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं और विधायकों द्वारा निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की उठ रही मांगों के बीच आरजेडी ने करारा हमला बोला है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता ने जेडीयू और एनडीए की वर्तमान स्थिति पर तंज कसते हुए इसे 'मलाई काटने की होड़' बताया है। वही जेडीयू और एनडीए से राजद ने सवाल पूछा है? क्या नीतीश जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है? जब नीतीश कुमार ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, तो जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता किस हैसियत से निशांत को मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं?
आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जेडीयू अपने ही बुने हुए 'मकरजाल' में फंस गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की 'प्रॉक्सी' पार्टी के माध्यम से राज्यसभा में नामांकन तो करवा लिया है, लेकिन स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी का स्पष्टीकरण: एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर तय करेंगे सीएम का नाम
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा 'निशांत' को मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठ रही मांगों के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। बीजेपी के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री पद का अंतिम फैसला एनडीए गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग पर बीजेपी ने कहा कि किसी भी पार्टी के समर्थकों और नेताओं का अपने चहेते नेता को ऊंचे पद पर देखने की चाह रखना एक स्वाभाविक बात है और इसमें कुछ भी नया नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह कोई एक दल नहीं बल्कि पूरा एनडीए गठबंधन मिलकर तय करेगा।
किसे मुख्यमंत्री बनाने को लेकर गठबंधन के सभी प्रमुख नेता एक साथ बैठेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, वर्तमान मुख्यमंत्री, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मिलकर तय करेंगे।
निशांत कुमार में दिखता है बिहार का भविष्य।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने बिहार की राजनीति में वंशवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि बिहार में राजनीतिक वंशवाद के जरिए प्रवेश पाने वाले युवा विधायक केवल सत्ता के लालच में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंशवाद के दम पर राजनीति में आए तमाम युवा विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित कर निशांत कुमार को अपना नेता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने निशांत कुमार को नेपोटिज्म में सबसे टॉप पर बताए और कहा कि यह सत्ता के साथ गलबहियां सांठगांठ करने की नीति है।
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठ रही मांगों के बीच जनता दल यूनाइटेड ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता निशांत कुमार को राज्य के भविष्य के रूप में देख रही है। विधायक और कार्यकर्ताओं की मांग को स्वाभाविक बताया। किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता या विधायक यह चाहते हैं कि उनके पार्टी के नेता मुख्यमंत्री बनें और नेतृत्व करें। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा, निशांत कुमार जी, नीतीश कुमार जी के पुत्र हैं। नीतीश जी ने 20 साल तक बिहार के विकास के लिए काम किया है। 2005 में जो जर्जर बिहार मिला था, आज वह एक विकसित बिहार के रूप में देखने को मिल रहा है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि 20 साल तक पिता के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उनकी छवि बिल्कुल साफ-सुथरी है और वे बहुत ही सादगी से जीवन गुजारने वाले व्यक्ति हैं। वही कहा बिहार के भविष्य के तौर पर देख रही है बिहार की जनता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 11, 2026 13:05:510
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 11, 2026 13:05:290
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 11, 2026 13:05:100
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 11, 2026 13:04:590
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 13:04:440
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 11, 2026 13:04:310
Report
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 11, 2026 13:04:100
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 11, 2026 13:03:530
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 11, 2026 13:02:370
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 11, 2026 13:01:200
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 11, 2026 13:01:07Noida, Uttar Pradesh:Eyewitness video released on social media showed smoke rising after an explosion in the northwestern Iranian city of Tabriz
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 11, 2026 13:00:230
Report
0
Report