Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

तिब्बत की नम्त्सो झील: पृथ्वी की सबसे ऊँची नमकीन झीलों में से एक

AAAkshay Anand
Feb 10, 2026 14:04:10
Noida, Uttar Pradesh
Namtso Lake, Tibet, one of the highest saltwater lakes on Earth
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 10, 2026 15:33:22
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 15:32:41
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। बिसवां लायर्स एसोसिएशन की नव नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता लालजी वर्मा ने की। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन कुंवर दिव्यदर्शी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा, सचिव नागेंद्र प्रताप सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सिविल जज ने अपने संबोधन में बार और बेंच के बेहतर तालमेल को न्याय व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया। उपजिलाधिकारी न्यायिक अवनीश कुमार ने अधिवक्ताओं को न्याय प्रक्रिया की अहम कड़ी बताते हुए निष्पक्षता पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार उमाकांत त्रिपाठी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
1
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 10, 2026 15:32:09
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकांर -मध्यप्रदेश के छतरपुर के करी गांव की पहाड़ी पर स्थित चंडी माता शक्तिपीठ नवरात्र के दिनों में श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण मान्यता है कि यह मंदिर चंदेलकाल का है और तभी से मां चंडी यहां विराजमान हैं। कहा जाता है कि जब गांव पर आपदा आई थी, तब मां ने अपने दिव्य रूप से पूरे गांव की रक्षा की थी। तभी से यह स्थल शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हो गया। मां चंडी का यह मंदिर पहाड़ी की लगभग 400 से 500 फीट ऊंचाई पर स्थित है। पूरी पहाड़ी की आकृति मेरु पर्वत जैसी दिखाई देती है। मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन और ऊबड़-खाबड़ है। घने पेड़ों और खड़ी चढ़ाई के बीच यहां तक पहुंचना इतना कठिन है कि ग्रामीण कहते हैं – “मां जिसे बुलाती हैं, वही सही रास्ता ढूंढकर दर्शन कर पाता है।” कई श्रद्धालु रास्ता भटक जाते हैं और बिना दर्शन किए वापस लौट आते हैं। मान्यता है कि मां की कृपा से ही कोई भक्त मंदिर तक पहुंच पाता है। मां चंडी मंदिर के ठीक नीचे हनुमान लला के पास स्थित सिद्ध कुआं अपने आप में अद्भुत है। महज 8–10 फीट गहरा यह कुआं सालभर भरा रहता है और कभी सूखता नहीं। गर्मियों में आसपास के कुएं 50-60 फिट गहरी होने के बाद भी सूख जाते हैं, लेकिन इस कुएं का मीठा जल श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। लोगों का कहना है कि इसमें कई औषधीय गुण हैं और इसके सेवन से गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। श्रद्धालु दूर-दराज़ से यहां आकर यह जल पीते हैं और ताजगी व आराम महसूस करते हैं। इस पहाड़ी में एक अंधेरी और रहस्यमयी गुफा भी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि गुफा के अंदर से शेर जैसी आवाज़ सुनाई देती है और झरने जैसी ध्वनि गूंजती रहती है। कई ग्रामीणों का कहना है कि वे गुफा के भीतर काफी दूरी तक गए हैं, जहां कई रहस्यमusy रास्ते और संरचनाएं दिखाई देती हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर यहां वैज्ञानिक खोज की जाए तो कई अद्भुत रहस्य सामने आ सकते हैं। गांव के लोगों का विश्वास है कि जब भी किसी महामारी या संकट का खतरा मंडराता है, मां चंडी सपनों में आकर गांव के लोगों को पहले से चेतावनी देती हैं। कई बुजुर्गों का दावा है कि ऐसी चेतावनियां सच भी साबित हुई हैं। आस्था है कि नवरात्र में चंडी माता के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण है कि कठिन रास्ते और ऊबड़-खाबड़ चढ़ाई के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 10, 2026 15:31:52
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ऑटो और कार की आमने सामने भिड़ंत हादसे में 8 छात्राएं घायल हुईं, सभी सैफई मेडिकल कॉलेज से इटावा शहर वापस लौट रही थीं। इटावा जनपद के थाना वैदपुरा इलाके में सैफई इटावा रोड पर तेज रफ्तार कार और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की 8 छात्राएं घायल हो गईं, जिसमें 4 छात्राओं को सैफई PGI और 4 छात्राओं को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज जारी बताया गया कि कार का पहिया फट जाने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी। सभी घायल छात्राओं का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। बताया गया कि सभी छात्राएं अलग अलग जगह की हैं और सभी एक साथ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ANM GNM की पढ़ाई कर रही हैं।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 10, 2026 15:31:41
Noida, Uttar Pradesh:1.40 करोड़ लोगों को फाइलेरिया बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्यः ब्रजेश पाठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की शुरुआत, देश भर के 12 राज्यों में अभियान प्रारंभ वर्चुअल शुभारंभ के साथ प्रदेश के 21 जिलों में 64 प्लानिंग यूनिटों में चलेगा वृह्द अभियान लखनऊ। 10 फरवरी प्रदेश में 1.40 करोड़ लोगों को फाइलेरिया बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के 12 राज्यों के 124 जनपदों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के साथ संयुक्त रूप से एमडीए अभियान का शुभारंभ हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की। यह जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। विधानसभा स्थित सभागार में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का शुभारम्भ किया। उत्तर प्रदेश के फाइलेरिया प्रभावित 21 जनपदों के 64 प्लानिंग यूनिटों में वृह्द अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 12332 टीमें और 2246 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस अभियान में उत्तर प्रदेश के फाइलेरिया प्रभावित 21 जनपद शाहजहांपुर, बलिया, बाराबंकी, चित्रकूट, उन्नाव, प्रतापगढ़, अयोध्या, भदोही, हरदोई, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, अबंडेकरनगर, andैया, बहराइच, बांदा, फतेहपुर, खीरी, लखनऊ, पीलीभीत और रायबरेली के 64 प्लानिंग यूनिटों में अभियान चलाया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि फाइलेरिया के दुष्प्रभाव से मानव जीवन, कार्यक्षमता और उत्पादकता तीनों प्रभावित होते हैं। सभी आयोग्य आयुष्मान केंद्रों पर फाइलेरिया की दवा उपलब्ध है। इस अवसर पर राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित घोष, डीजी, हेल्थ डॉ. पवन कुमार, एमडी, एनएचएम पिंकी जोएल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Feb 10, 2026 15:31:24
Chinsurah, West Bengal:প্রয়াগে হয়েছিল পূর্নকুম্ভ, minikumbh হতে চলেছে হুগলির ত্রিবেনী সঙ্গমে। কাল থেকে চলবে তিনদিন। -magh সংক্রান্তিতে হবে পূন্যস্নান। মাঘ সংক্রান্তিতে হবে পূন্যস্নান,হুগলির ত্রিবেনী সঙ্গমে পঞ্চমবর্ষে কুম্ভমেলায় এসে পৌঁছোলো প্রয়াগের জল। কুম্ভের প্রস্তুতি শেষ, ইতিমধ্যে সাধুসন্তরা আসতে শুরু করেছেন। পৌরাণিক কাল থেকেই ত্রিবেনীর মাহাত্ম্য রয়েছে। পুরান মতে বেহুলা লক্ষ্মীন্দরকে নিয়ে গঙ্গা বক্ষ দিয়ে যাওয়ার সময় ত্রিবেনী ঘাটে দাঁড়িয়েছিলেন।এক সময় বাণিজ্য বন্দর ছিল সপ্তগ্রাম, ত্রিবেনী সেই সপ্তগ্রামেই ।বর্গি হানায় ত্রিবেনীর অনেক স্মৃতিচিহ্ন নষ্ট হয়ে যায়।তবে এখনো নেতা ধোপানীর ঘাট রয়েছে।প্রাচীন মন্দির রয়েছে। মকর সংক্রান্তিতে সাধুসন্তরা গঙ্গাসাগর যান সেখানে পূর্ণ স্নান করেন আর ত্রিবেণীতে এসে মাঘীস্নান করেন। তখনকার দিনে গঙ্গাস্নান থেকে ফিরতে সাধুদের এক মাস সময় লেগে যেত। কারণ রাস্তাঘাটের ভালো ব্যবস্থা ছিল না। তারা ফিরে যে যার আশ্রমে যেতেন। প্রায় সাতশ বছর আগের ইতিহাস রয়েছে ত্রিবেনীতে। এবছর পঞ্চম বছর হবে কুম্ভ স্নান। ত্রিবেণীকে বলা হয় মুক্ত বেনী আর প্রয়াগকে বলা হয় যুক্ত বেণী। প্রয়াকে বলা হয় উত্তরের কুম্ভ আর দক্ষিণের কুম্ভ ত্রিবেণী। ১১-১৩ ফেব্র fus হবে কুম্ভমেলা।দেশ의 নানা প্রান্ত থেকে সাধু-সন্তরা আসবেন।তাদের জন্য আখাড়া তৈরী করা হয়েছে ।ত্রিবেনী শিবপুর মাঠে হবে সাধুনাম।শেষ দিন হবে নগর কীর্তন তারপর পূন্যস্নান। মাঘ মাসের সং knantara দিন হবে কুম্ভস্নান।যেটা বলে অমৃত যুগস্নান।স্নানকে কেন্দ্র করেই উৎসব তার আগে দুদিন ধরে চলে। ১১তারিখ শিবপুর স্পোর্টিং ক্লাবের মাঠে গীতাযজ্ঞ হবে।১২ তারিখ রুদ্রাভিষেক যজ্ঞ এবং মহাদেবের সহস্রনাম হবে।পাশাপাশি আরআর ক্যাম্পে সাধুদের আখড়ায় ৫২ টি পীঠের কল্পনা করে ধুনী জ্বালাবেন।১৩ তারিখ স্নান।তার আগে সাধুদের রাজসিক যাত্রা হবে।সেই যাত্রার সমাপ্তি হবে সপ্তর্ষি ঘাটে। স্বামী শিবানন্দ মহারাজ বলেন , আজ থেকে সাধুরা আসতে শুরু হয়েছে। আগামীকাল থেকে শুরু হবে কার্যক্রম। ১১- ১৩ তিন দিন ধরে হবে কুম্ভ। ১৩ তারিখ হবে পুণ্য স্নান। ঐদিন রয়েছে ভান্ডারা। সাধুরা গোটা ত্রিবেনী নগর পরিক্রমা করবেন তারপর হবে পুণ্যস্থান এরপর হবে ভান্ডারা। বুধবার থেকে শুরু হবে যোগ্য। পশ্চিমবঙ্গে ষোলটা শক্তিপীঠ রয়েছে। সেখানকার মাটি এবং জল আসবে মঙ্গলবার। প্রয়াগ থেকে আনা হয়েছে জল। এই জল মাটি দিয়েই হবে যোগ্য। ইতিমধ্যেই কুম্ভ মেলার স্থান পরিদর্শন করেছেন হুগলি গ্রামীন পুলিশ সুপার কামনাশিষ সেন। তিনি বলেন , কুম্ভ মেলা কে কেন্দ্র করে প্রচুর মানুষের সমাগম হবে। তাই ভিড় নিয়ন্ত্রণ করতে প্রচুর পুলিশ মোতান থাকবে। একশোর বেশি সিসি ক্যামেরা লাগানো হবে। থাকছে নো এন্ট্রি।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 10, 2026 15:30:59
Krishnanagar, West Bengal:চোখ বিক্রি করার অভিযোগে পরিবার গ্রেপ্তার নিয়ে থানার সামনে বিক্ষোভের পরই সন্ধ্যে 7:30 এর সময় প্রেসমিট করে জানালেন থানায় কতোয়ালী থানার আইসি, যে চোখ দান নিয়ে তারা প্রচার করবেন, তবে রাবিয়া বিবি এর ক্ষেত্রে, কোনো প্রপার ডকুমেন্ট দিতে পারেনি অভিযোগ এর ভিত্তিতে গ্রেপ্তার হয়েছে, আদালতে মৃতের এক ছেলে এবং মৃতের স্বামী বয়ান দিয়েছে তারা জানেন না,চোখ দান এর বিষয়ে, চোখ দান করলে পরিবারের সকলের সম্মতি রয়েছে সই করা কাগজ থাকে, সেটা ছিল না, জামিন পায়নি জেলে রয়েছে,আগামী 12 তারিখ আবার আদালতে শুনানি আছে, আজ ময়নাতদন্ত হয়েছে, অভিযোগ ছিল চোখ এবং অন্যন্য অঙ্গ দান করা হয়েছে, তবে চোখ ছাড়া অন্য সব ঠিক ছিল সেটা প্রমান হয়েছে, মৃতের শুধু চোখ ছিল না।
0
comment0
Report
DGDebabrata Ghosh
Feb 10, 2026 15:30:42
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 10, 2026 15:30:19
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के कीनामाड़ CRPF कैंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मुकेश यादव, पिता सुरेंद्र यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी कढीमा के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में पवन यादव, पिता सिकंदर यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बोडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल पवन यादव को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल पवन यादव का इलाज रिम्स में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि पवन यादव अपनी शादी का कार्ड बांटकर महुआडाढ़ से लातेहार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 10, 2026 15:20:54
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 15:20:54
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र में सुभाष तिराहा पर ऑटो पार्किंग की अवैध वसूली के चलने की शिकायत की जांच करने पहुंचे विधायक प्रेमपान घनगर के संग ठेकेदार की हुई बहस विधायक ने जिलाधिकारी से शिकायत की बताया जा रहा है विधायक के पास लगातार ऑटो चालकों की शिकायत आ रही थी अवैध वसूली की आज सुभाष तिराहा पर पहुंचे विधायक जांच करने रशीद काटते हुए व्यक्ति से पूछा पर कोई जवाब न देने की बजाय विधायक का विरोध करने लगे और बहस करने लगे विधायक जी ऑटो चालकों की समस्या सुनने गए थे वहीं ठेकेदार ने बताया नगर पालिका के वर्क आर्डर को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे थे हाई कोर्ट के स्टे और ठेके को सुचारु करने के आदेश के बाद नगर पालिका टूंडला ने पुनः वसूली की दी थी अनुमति ठेका कर्मचारियों ने विधायक पर धमकाने और जेल भेजने का लगाया आरोप विधायक प्रेमपाल धनगर का टेंडर लेने वाली फर्म के साथ बहस का हो रहा वीडियो वायरल सीसी टीवी फुटेज में विधायक के सुरक्षाकर्मी और गाड़ी चालक ठेका कर्मचारियों को चौकी के अंदर ले जाते हुए आ रहे हैं नजर आए
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Feb 10, 2026 15:20:16
Shamli, Uttar Pradesh:सांसद के चाचा की गुंडई जनपद शामली की कैराना कोतवाली क्षेत्र की लोकसभा सीट से सपा सांसद व कैराना विधान सभा सीट के विधायक के चाचा (पूर्व चेयरमैन) की गुंडई का मामला सामने आया है। जहां उन्होंने अपने गुंडों के साथ मिलकर हमला किया और फिर दीवार गिराई और ईंट से पीड़ितों के ऊपर हमला करते हुए लहूलुहान किया। सांसद के चाचा व उसके गुंडों के हमले के एक महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर सहित चार लोगों के नाम दर्ज समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आप को बता दें कि जनपद शामली की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना नगरपालिका के सभासद मोहम्मद फुरकान ने बताया कि मोहल्ला आर्यपुरी में उनके मौसेरे भाई ने मकान लिया हुआ है, जहां चिनाई का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि सोमवार को करीब 12 बजे नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और अपना रास्ता बताते हुए दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए ईंट मार दी, जिससे वह व उनके पक्ष की महिला समेत दो अन्य घायल हो गए। सभासद मोहम्मद फुरकान का कहना है कि पूर्व चेयरमैन पर तालाब की जमीन कब्जा करने का आरोप है, जिस पर मुकदमा चला हुआ है। वही घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष कैराना हाजी अनवर कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन एवं कैराना विधायक नाहिद हसन के चाचा हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की तहरीर पर 12 लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया जिसमें सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर सहित चार नाम दर्ज और करीब 15 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें मुख्य आरोपी सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर हैं। हालाँकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 10, 2026 15:19:57
Chhattisgarh:शिवरीनारायण मेला में लापरवाही का तांडव: आकाश झूला टूटने से बड़ा हादसा, 6 लोग गिरे, 3 गंभीर जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण मेला में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जब आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े। हादसे में 2 युवती और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मलदा गांव से मेला घूमने आई चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप शामिल हैं। तीसरी गंभीर रूप से घायल महिला का भी अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूला संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि बिना किसी तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के झूला संचालित किया जा रहा था। पूर्व में हुए हादसों से सबक न लेना प्रशासन की बड़ी चूक मानी जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर घटना के बाद प्रशासन झूला संचालक पर क्या सख्त कार्रवाई करता है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से दोबारा किसी की जान खतरे में न पड़े।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 10, 2026 15:19:43
Satna, Madhya Pradesh:सतना। मध्य प्रदेश के सतना शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद ने परिवार की मानवता को शर्मसार कर दिया। भरहुत नगर निवासी 65 वर्षीय अंजू आसवानी, जो पैरालिसिस से पीड़ित थीं और अकेले रहती थीं, मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद जिला अस्पताल परिसर में उनकी बेटी कीर्ति रतवानी ने दोनों भाइयों भरत और विजय पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। कीर्ति का दावा है कि भाइयों ने मां के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया और पहले बुलाई गई एम्बुलेंस को भी वापस भगा दिया। वहीं भाइयों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मां की बीमारी पुरानी थी, सोमवार को उन्हें घर लाया गया था और मंगलवार को एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद ने मामले को और उलझा दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जांच जारी है, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 10, 2026 15:19:25
Vidisha, Madhya Pradesh:किन्नरों के दो गुटों में इंस्टाग्राम विवाद एक गुट की किन्नर ने इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो विवाद पहुंचा थाने शिवानी किन्नर पर कार्यवाही की माँग पुलिस ने मामले को लिया जांच में शमशाबाद के महानीम चौराहा निवासी किन्नर छाया ने शिवानी नाम की किन्नर पर आरोप लगाया है कि उसने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें शिवानी ने यह आरोप लगाया था कि छायाकिन्नर हिंदुओं से बधाई लेती है और मुसलमानों को पैसे दान में देती है उस वीडियो पर विवाद इतना बड़ा कि मामला थाने तक आ पहुंचा और आज विदिशा, रायसेन, भोपाल और शमशाबाद के किन्नर इकट्ठा हुआ और थाने में डेरा डाल दिया थाना प्रभारी राजपाल जादोन का कहना है कि मामला की पूरी तरह जांच की जा रही है और विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top