Back
मौलाना बरेलवी का दावा: मुसलमानों ने एसआईआर फार्म भरकर जिम्मेदारी निभाई—अखिलेश के आरोप गलत
RMRAHUL MISHRA
Dec 14, 2025 07:50:06
Noida, Uttar Pradesh
एस आई आर को हिन्दू-मुस्लिम में न बांटे अखिलेश यादव。
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इलैक्शन कमीशन आफ इंडिया ने भारत के नागरिकों की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एस आई आर कार्यक्रम शुरू किया, जिसके जरिए पूरे भारत में मतदाता सूची दुरुस्त की जा रही है, हजारों बी एल ओ और सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया है। इलैक्शन कमीशन आफ इंडिया का मकसद कोई हिन्दू मुस्लिम सम्प्रदाय माहौल तैयार करना नहीं है, बल्कि ये सुनिश्चित करना है कि किस क्षेत्र में कितने मतदाता हैं, और कितने लोग एक जगह से दूसरी जगह चलें गए या कितने लोगो का देहांत हो चुका है। मगर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव इलैक्शन कमीशन की इस मुहिम को हिन्दू और मुस्लमानो के दरमियान बांट रहे हैं, उनका कहना है कि इलैक्शन कमीशन मुसलमानो का वोट काट रहा है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है, वो बचकाना बातें कर रहे हैं, परिपक और समझदार नेता हर चिज़ पर हिन्दू मुस्लिम का लेबल नहीं लगाते है।
मौलाना बरेलवी ने कहा कि भारत के एतिहास में पहली बार ये देखने को मिला कि मुसलमानो ने बड़ी जिम्मेदारी से काम किया है, मुसलमान देश के किसी कोने में मजदूरी का काम कर रहा है उसने चिंता के साथ अपने परिवार से सम्पर्क करके जिम्मेदारी के साथ एस आई आर के फार्म भरवाए, बी एल ओ से बराबर सम्पर्क साध कर फार्म की कमियों को पूरा किया,जमा करके रिसिविंग कापी हासिल की, उसको अपने घर की फाइल में सुरक्षित रखने के साथ ही साथ अपने निजी मोबाइल में भी महफूज कर लिया। वहीं दूसरी तरफ अरब के खाड़ी देशों में काम करने गए लाखों नौजवानों ने भी ध्यान देकर फार्म भरवाए। ये पहला मौका है कि एक एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी और अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाई है। वहीं दूसरी तरफ हिन्दू भाइयों ने सुस्ती और लापरवाही का मुजाहिरा किया, वो एस आई आर के फार्म भरने में मुसलमानो से पीछे रह गए। अगर एस आई आर की मतदाता सूची देखी जाएं तो आज की तारीख में मुसलमान आगो और हिन्दू पीछे नजर आएंगे。
मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि इसकी वजह ये है गत वर्षों सीए और एन आर सी का जब कानून बना तो सियासी लोगों ने और खास कर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुसलमानो को डरा दिया था, कि इस कानून के जरिए हुकूमत मुसलमानो की नागरिकता छीनने का प्लान बना रही है। ये डर और खौफ मुसलमानो के दिलों दिमाग में बैठा हुआ था, जिसकी वजह से मुसलमानो ने एस आई आर में बहुत अच्छी भूमिका निभाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 03, 2026 18:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:470
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 03, 2026 18:00:300
Report
