Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

BPCL ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर देकर की मौत, ग्रामीणों ने रोड जाम

JPJai Prakash
Mar 27, 2026 11:08:03
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में तेज रफ्तार BPCL ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। गांव वालों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया। 65 वर्षीया हरदम देवी गांव प्याला की निवासी थीं और आज सुबह अपने घर से सड़क पार कर रहे थे कि ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज स्पीड में थी। गाँव के सरपंच ने कंपनी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेज स्पीड की शिकायत कई बार की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। सीकरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र फोगाट ने बताया कि चालक और ट्रक को कस्टडी में ले लिया गया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Mar 27, 2026 12:24:06
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां आपसी पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खास बात यह रही कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रहने वाले फिरोज अंसारी की उसके पुराने दोस्त अरबाज ने हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई सालों से पैसों का लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों की मुलाकात इलाके में हुई,जहां पहले दोनों ने शराब पी गई और फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अरबाज ने धारदार हथियार से फिरोज अंसारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फिरोज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 27, 2026 12:23:15
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 27, 2026 12:21:55
Patna, Bihar:पटना में गैस और पेट्रोल की शिकायतों को दूर करने के लिए पटना DM द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम कई बार शिकायत के समय फोन नहीं उठाते जिस कारण पेट्रोल पम्प द्वारा पानी के बोतलों में पेट्रोल बेचने की शिकायत पर कारवाई नहीं हो पाती. आज Zee Media की टीम ने राजापुर पुल के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर पानी के बोतल में पेट्रोल बेचने की शिकायत को DM कंट्रोल रूम ने नहीं लिया तो Zee की टीम कंट्रोल रूम पहुंची और कंट्रोल रूम का जायजा लिया और यहाँ के कामकाज को देखा. DM कंट्रोल में बैठे लोगों ने बताया की कई बार फोन की घंटी नहीं बजती. कंट्रोल रूम में रखे पांच फोन को देखिए जिन पर तैनात कर्मी शिकायत सुनकर दर्ज कर रहे हैं. Zee ने कंट्रोल रूम के अधिकारी को फोन नंबर बतया तो तैनात अधिकारी ने कहा की यह कंट्रोल का ही नंबर है. पानी के बोतल में पेट्रोल बेचने को लेकर जब कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी से पूछा गया तो उनका जवाब था कि इसे अब नोट कर लिया गया है और सारे अधिकारी आज लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी पर है, उनके आने के बाद कारवाई की जायेगी. जब पम्प से पेट्रोल खत़म होने के बारे में पूछा गया तो DM कंट्रोल के अधिकारी का कहना है पेट्रोल को लेकर शिकायत नहीं मिली है जबकि गैस को लेकर अधिक शिकायते आ रही है. Zee Media ने कंट्रोल रूम के अधिकारियों को पूरे घंटा क्रम बताने के बाद भी कारवाई को लेकर संतोषजनक उत्तर कंट्रोल रूम से नहीं मिला.
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 27, 2026 12:19:48
Kanpur, Uttar Pradesh:फर्जी मार्कशीट-डिग्री रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन - 1030 में से 400 से अधिक दस्तावेज फर्जी - 12.50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा,अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार - बेंगलुरु कनेक्शन पर नजर, खरीदारों पर भी होगी कार्रवाई कानपुर में फर्जी मार्कशीट और डिग्री रैकेट के भंडाफोड़ के बाद पुलिस अब बड़े एक्शन मोड में है। जांच में अब तक बड़ा खुलासा हुआ है। बरामद 1030 दस्तावेजों में से 400 से ज्यादा फर्जी पाए गए हैं। इनमें कई विश्वविद्यालयों की मार्कशीट और डिग्रियां शामिल हैं। पुलिस सरगना के बैंक खातों की भी जांच कर रही है, जिसमें करीब 12.50 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। एसआईटी अब इस रैकेट से जुड़े अन्य राज्यों के लिंक खंगाल रही है। बेंगलुरु में छिपे गिरोह के एक सदस्य पर नजर रखी जा रही है, वहीं फर्जी दस्तावेज खरीदने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और इसमें शामिल हर आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा। किदवई नगर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए मामले में सरगना सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। बाद में मामले में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। वही sit की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 27, 2026 12:19:24
Haldwani, Uttarakhand:पिछले दिनों मौसम बदलाव की वजह से आए आंधी तूफान और बारिश के चलते अधिकतर इलाकों में रबी की फसल खराब हो गई है, गेहूं की फसल खेतोँ मे चादर की तरह बिछ गयी है, हल्द्वानी के गौलापार, लामाचौड़ और अन्य ग्रामीण इलाकों मे फसल बर्बादी की कगार पर है, अभी भी मौसम बदलाव की तरफ है जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है, पश्चिमी विक्षोभ के अचानक सक्रिय होने की वजह से मौसम मे तेजी से बदलाव के आसार है, फसलों को क्षति के बाद DM नैनीताल ने सर्वे करने के निर्देश दिए हैं, डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को खराब फसलों की सड़के आकलन की रिपोर्ट जल्द से जल्द सबमिट करने के लिए कहा है जिससे प्रभावित लोगों को तुरंत मुआवजा मिल सके या उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके, उधर नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि सरकार किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देगी, उन्होंने कहा कि सरकार की हर स्थिति पर नजर है और जो भी संभव होगा वह किसानों के लिए बेहतर तरीके से किया जाएगा
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 12:19:02
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर निर्माण को लेकर बनी विवाद की स्थिति ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर काम का किया विरोध सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची निर्माण कार्य सभी आवश्यक अनुमति के साथ किया जा रहा था मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने भी इसकी दी थी मंजूरी इसके बावजूद बिना अनुमति धरना प्रदर्शन की कोशिश को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हुई पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देने का किया प्रयास AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान और कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से हुई तीखी बहस कार्यकर्ताओं ने काम बंद रखने का बनाया दबाव धरना देने की चेतावनी दी। मोहसिन अली खान ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की हिफाजत करना उनका फर्ज
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top