Back
2011 हंगामे के 16 आरोपी आजन्म कारावास; तुष्टीकरण के आरोप और न्यायालय का फैसला
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 07:31:48
Noida, Uttar Pradesh
मैनाठेर मुरादाबाद में 6 जुलाई 2011 को मुरादाबाद के डीआईजी/ एसएसपी पर समाजवादी पार्टी के मुसलमानों ने योजनाबद्ध तरीके से हंगामा खड़ा कर दिया। जब डीआईजी/ एसएसपी मुरादाबाद अशोक कुमार सिंह,जिलाधिकारी राजशेखर के साथ पहुंचे तो भीड़ ने उनके और एसआई रविकुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। डीएम वायरless पर डीआईजी मिसिंग की सूचना देते रहे और डीआईजी अशोक कुमार सिंह की एस्कोर्ट को भी नहीं छोड़ा। मैं उस दिन मेरठ में कैंप कर रहा था। मैं तुरंत मुरादाबाद पहुँचा और स्थिति को संभाला नहीं तो सांप्रदायिक दंगा रोका नहीं जा सकता था। भीड़ ने डीआईजी और एसआई रवि कुमार को मर समझ कर छोड़ दिया था। इस हमले के मुकदमे में चार्जशीट लगाई गई जिसे मुख्यमंत्री बनते ही अखिलेश यादव ने वापस लिया जिसे न्यायालय ने नहीं माना। अखिलेश यादव जी ने पुलिस की गाड़ियों में आगजनी, चौकी में हथियारों की लूट, पुलिस पीएसी पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ के 5 और मुकदमों में अपने चहेते अधिकारियों से समाप्त करवा दिया। एस्कॉर्ट और गनर पर कायरता के आरोप में विभागीय कार्यवाई करके बर्खास्त कर दिया गया था जिन्हें अखिलेश यादव जी ने सेवा में बहाल करके नोएडा, गाजियाबाद में मनचाही पोस्टिंग दे दी। डीएम राजशेखर को राजधानी लखनऊ का जिलाधिकारी बना दिया। आज 27 मार्च 2026 को मुरादाबाद की अदालत ने 16 आरोपियों को आजन्म कारावास की सजा दे दी। तुष्टिकरण की राजनीति में अखिलेश जी को एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के जीवन की कोई कीमत नहीं। अखिलेश जी को 2013 में आतंकवादियों के 14 चार्जशीट वापस लेनें में भी कोई संकोच नहीं किया था। अदालत के दख़ल के बाद आतंकियों को फाँसी और आजन्म कारावास की सजाएँ हुई। तुष्टिकरण की राजनीति का मैं भी शिकार हुआ था, जब 19-5-2013 को आतंकी खालिद मुजाहिद की अयोध्या कोर्ट से लखनऊ आते समय “लू” लगने से मौत के मामले में मेरे ऊपर बाराबंकी कोतवाली में हत्या का मुकदमा कायम करवाया था। मेरे अलावा सेवानिवृत डीजीपी श्री विक्रम सिंह, 2 एसपी, डीएसपी सहित 38 पुलिसजनों पर हत्या के फर्जी मुकदमे कायम हुए थे। आज सीनियर आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह पर जानलेवा हमला में 16 समाजवादियों को सजा हो गई जिन्हें आप ने बचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा था, अखिलेश जी।आप को नैतिकता के नाते पुलिसजनों और प्रदेशवासियों से माफ़ी मागनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowMar 29, 2026 08:36:100
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 29, 2026 08:35:550
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 29, 2026 08:35:410
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 08:35:310
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 29, 2026 08:35:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 08:35:010
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 29, 2026 08:34:490
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 29, 2026 08:34:420
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 29, 2026 08:34:320
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 08:33:20Noida, Uttar Pradesh:KATHMANDU KP SHARMA OLI KATHMANDU (NEPAL): FORMER PM OF NEPAL KP SHARMA OLI & HOME MINISTER RAMESH LEKHAK PRODUCED IN COURT OVER ALLEGED ATROCITIES DURING GEN-Z PROTEST / VISUALS
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 08:32:390
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 08:31:480
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 29, 2026 08:31:330
Report
SNSANTOS NAYAK
FollowMar 29, 2026 08:31:140
Report