201301
पठानकोट में लैंडस्लाइड: लोग पैदल यात्रा करने को मजबूर!
Noida, Uttar Pradesh:मंडी स्टोरी: पठानकोट-नैशनल हाईवे मैगल के समीप लैंडस्लाइड से सड़क बंद। ट्रैफिक में फंसे लोग पैदल यात्रा करने को मजबूर। सड़क बहाली का कार्य जारी है, जल्द ही मार्ग खोला जाएगा।
वीडियो: ADM द्वारा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में अवैध खनन के ट्रैक्टर ने 17 वर्षीय किशोर को कुचला, चालक फरार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । अवैध खनन की मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 17 वर्षीय किशोर को रौंदा .. गंभीर तौर पर घायल किशोर की मौत ,हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार .. किशोर की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा । परिजनों ने ट्रेक्टर चालक पर जानबूझकर किशोर को ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप लगाया । मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस , मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम जांच को भेजा । मामले की जांच में जुटी पुलिस , बहजोई थाना क्षेत्र के पाठक पुर गांव का मामला । CMS बहजोई CHC0
0
Report
रायबरेली: पाइप की वजह से विवाद, महिला की पिटाई; पुलिस मौन
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली घर से जल निकासी के लिए मकान में लगे पाइप को लेकर विवाद दबंगों ने पुलिस के सामने महिला को बेरहमी से पीटा पिटाई के दौरान पुलिस बनी रही मूकदर्शक पीड़ितो ने पुलिस पर विपक्षियों से सांठगांठ कर पिटवाने का लगाया आरोप पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया।पर वायरल ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव का मामला0
0
Report
युवती से छेड़छाड़ का आरोपी, पुलिस कार्रवाई से नाराज; आत्महत्या का प्रयास
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग – मनचले से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के आत्महत्या के प्रयास ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक पिछले दो महीने से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था, छेड़छाड़ कर रहा था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। शिकायत के बावजूद आरोपी पर केवल 151 की कार्रवाई हुई और उसे छोड़ दिया गया。 मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की यह घटना बेहद गंभीर है। परिजनों के मुताबिक गांव का बृजेन्द्र कुमार उर्फ बिरजू उनकी 19 वर्षीय बेटी को पिछले करीब दो महीने से लगातार परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता, शादी के लिए दबाव बनाता और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था。 परिवार का कहना है कि युवती की शादी पहले से तय हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। लगातार उत्पीड़न से युवती मानसिक तनाव में रहने लगी थी और कई बार परेशान होकर अपनी जान देने की बात भी कह चुकी थी。 परिजनों के अनुसार 14 जून को मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। आरोप है कि policía ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय आरोपी के खिलाफ केवल शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की और बाद में उसे छोड़ दिया। परिवार का दावा है कि इसके बाद आरोपी के हौसले और बढ़ गए。 आरोप है कि 16 जून की सुबह जब युवती खेत पर मूंग काटने जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। घटना से आहत युवती खेत में बनी झोपड़ी पर पहुंची और फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और फंदा काटकर उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है。 वहीं थाना प्रभारी महेश दुबे का कहना है कि पूर्व में मारपीट की शिकायत पर 151 की कार्रवाई की गई थी। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर शुरुआती शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई होती, तो क्या यह स्थिति पैदा होती बाइट – पीड़ित मां0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम पर्व को लेकर जरवा थाने में पीस कमेटी बैठक, SP विकास कुमार ने शांति-सौहार्द बनाए रखने की दी
Maharaj Ganj, Uttar Pradesh:आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना को0 जरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, ताजियादार, ग्राम प्रधान, डीजे संचालक, मौलवी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी को शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं। किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक गतिविधि न की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। SP विकास कुमार के निर्देश पर जनपद में शांति व सुरक्षा हेतु पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। अफवाह फैलाने व शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिय्0
0
Report
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत सात लोग घायल
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।थाना क्षेत्र के बेनीपुर बहुता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में शनिवार की देर शाम हुई मारपीट में दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्यारह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रथम पक्ष के उदयराज पुत्र धोखे ने तहरीर में आरोप लगाया कि चंद्रिका प्रसाद, रवि व उनके परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर 13 जून की देर शाम गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा, सरिया, कुल्हाड़ी आदि धारदार हथियार लेकर मेरे घर पर चढ़ आए और प्रेमा पत्नी राम उजागर, धोखे, रेखा पत्नी लवकुश व पिता धोखे आदि लोगों को मारने पीटने लगे।सभी घायलों का इलाज गोंडा जिला अस्पताल में चल रहा है।वहीं दूसरे पक्ष ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने सरिता देवी पत्नी चंद्रिका व सविता को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में इटियाथोक कोतवाली पुलिस का कहना है,कि दोनों पक्षों से ग्यारह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।वहीं प्रथम पक्ष की तरफ से मारपीट के अलावा एससी/एसटी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।0
0
Report
पलामू में प्रेस कॉन्फ्रेंस: दास ने मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं
Babhandih, Jharkhand:केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पलामू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, हर घर जल और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के बजाय सेवा, सुशासन और विकास आधारित सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर में पहली बार जापानी मियाज़ाकी आम की पैदावार, किसान ने बड़ी उम्मीद जताई
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में पहली बार जापानी प्रजाति के मियाज़ाकी आम का सफल उत्पादन हुआ है, जगदलपुर निवासी तथा पर्यावरण प्रेमी संपत झا ने केशलूर में 4 वर्ष पहले मियाज़ाकी आम के तीन पौधे लगाए थे, पारंपरिक तरीके से ही उन्होंने मियाज़ाकी आम के पौधों का संरक्षण किया, संपत झा के अनुसार उन्होंने 5-5 हजार रुपए कीमत के तीन पौधे खरीदे थे, बस्तर की जलवायु एवं मिट्टी में पहली बार विदेशी नस्ल के आम की पैदावार ने बस्तर के किसानों को नई उम्मीद दी है, मियाज़ाकी आम दुनिया के सबसे महंगे आम की प्रजाति में शुमार है, जापान के मियाज़ाकी क्षेत्र में इसकी पैदावार होने के कारण इसको दुनियाभर में मियाज़ाकी आम के रूप में जाना जाता है, मियाज़ाकी का एक आम 350 ग्राम से लेकर 900 ग्राम वजनी होता है और इसकी कीमत ढाई लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए तक बाजार में होती है.0
0
Report
हमीरपुर में पत्नी के पार्लर जाने पर परिवार पर भारी पड़ा; पुलिस जांच जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर में पत्नी के पार्लर जाने पर परिवार पर भारी पड़ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है; पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बीकानेर में आंधी के साथ भारी बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर मौसम का बदला मिजाज, आंधी के साथ आई बारिश, जमकर बरसे बदरा, खाजूवाला, छतरगढ़ व पूगल क्षेत्र में तूफानी बारिश, पेड़ टूटने से सड़के अवरुद्ध, कई स्थानों पर टूटे विद्युत पोल, शहर में भी जमकर हुई बारिश, अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, खरीफ फसलों की बुवाई में होगा लाभ, लोगो की गर्मी से मिली निजात।0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी पावर हाउस में युवक करंट से गंभीर, अस्पताल रिफर
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। डिंडोरी के विद्युत मंडल कार्यालय स्थित पावर हाउस में कार्य के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल कर्मचारी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है संतराम यादव नामक व्यक्ति पावर हाउस के अंदर बिजली सुधारने का काम कर रहा था जो बिजली विभाग में किसी पद पर तैनात नही था।अब हादसे के बाद बिजली विभाग के अफसर गोलमोल जबाब देते हुए घायल युवक को पहचानने से इंकार कर रहे हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल कर्मचारी का उपचार जारी है। वहीं, घटना के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
शिवनंदनपुर नगर पंचायत: कांग्रेस के 8 पार्षद शपथ से अलग, भाजपा 7 सदस्य निर्वाचित
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बड़ी सियासी सरगर्मी,, कांग्रेस के पार्षदों ने लिया बड़ा फैसला,, शिवनंदनपुर नगर पंचायत के सभी 8 कांग्रेस पार्षद शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल,, कांग्रेस के 8 पार्षदों ने मुख्य समारोह से अलग हटकर 17 जून को अलग से शपथ ग्रहण करने की की है मांग,, कल 16 जून को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिवनंदनपुर पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,, नवनिर्वाचित पार्षदों ने SDM सूरजपुर और नगर पंचायत के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,, पहली बार हुए नगर पंचायत शिवनंदनपुर चुनाव में कुल 15 पार्षदों में से 8 कांग्रेस के और 7 भाजपा के पार्षद हुए हैं निर्वाचित,0
0
Report
नए सत्र के पहले दिन महाराजपुर डी प्राथमिक शाला बंद—शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:नए शिक्षा सत्र की शुरुआत, लेकिन महाराजपुर डी प्राथमिक शाला पहले दिन ही बंद मिली नोट: प्रदेशभर में सोमवार 16 जून से नए शिक्षण सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रवेश उत्सव मनाकर बच्चों का विद्यालयों में स्वागत किया जा रहा है, वहीं कबीरधाम जिले से शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर करने वाली तस्वीर सामने आई है。 जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर जामुनपानी ग्राम पंचायत स्थित महाराजपुर डी प्राथमिक शाला नए सत्र के पहले ही दिन बंद मिली। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था। मौके पर न तो कोई शिक्षक उपस्थित था और न ही विद्यालय परिसर में बच्चों की कोई गतिविधि दिखाई दी。 प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में नए शिक्षण सत्र के पहले दिन ही विद्यालय का बंद मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि पहले दिन ही विद्यालय नहीं खुल पाया, तो शिक्षा व्यवस्था की निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए सत्र की शुरुआत को लेकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह था, लेकिन विद्यालय बंद मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी। अब सवाल यह है कि विद्यालय बंद रहने के लिए जिम्मेदार कौन है और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。 सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पूरे प्रदेश में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा था, तब महाराजपुर डी प्राथमिक शाला के मुख्य द्वार पर पहले ही दिन ताला क्यों लटका मिला?0
0
Report
Advertisement
नीट पर रोक: टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक, छात्रों के साथ बातचीत
Lucknow, Uttar Pradesh:री-नीट एग्जाम से पहले सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाई है...इस पर वॉकथ्रू और छात्रों के साथ बातचीत, नीट की तैयारी कर रहे छात्रों की बाइट...0
0
Report
गोली लगने से सलमान घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Bahraich, Uttar Pradesh:गोली लगने से सलमान घायल हो गए, उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. फिलहाल सलमान का इलाज चल रहा है.0
0
Report
यूपी पुलिस के साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप में 850 प्रतिभागी चयन, 10 हजार आवेदन
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए अमरोहा में यूपी पुलिस का "राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटीज इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026" अमरोहा के श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। देशभर से चुने गए 850 प्रतिभागियों को विशेषज्ञ आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में 11 से 22 जून तक आयोजित निशुल्क "राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटीज इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026" में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 10 हजार आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 850 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रसिद्ध साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे समेत कई विशेषज्ञ प्रतिभागियों को डिजिटल जांच, थ्रेट इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने इसे युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान देने की महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम संयोजक एवं सीओ अंजली कटारिया ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सफल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से प्रमाण पत्र और तीन क्रेडिट प्रदान किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
