Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कर्नाटक में छात्रों के लिए जिम्मेदार उपयोग नीति: daily एक घंटे स्क्रीन समय सीमा प्रस्तावित

OBOrin Basu
Mar 23, 2026 15:17:42
Noida, Uttar Pradesh
Bangalore: Karnataka is working on a draft Policy for Responsible Digital Use Among Students, proposing a one-hour daily cap on recreational screen time amid growing concerns over technology addiction and its impact on mental health. Education minister Madhu Bangarappa addressed the assembly session. He said they are concerned about students. Among other measures, the draft suggests developing age-appropriate devices and operating systems that evolve with the child's age. It also proposes a 'child plan' for mobile phones, including audio-only options and automatic data shutdown by 7pm to limit late-evening screen exposure. The policy, prepared by the Department of Health and Family Welfare in collaboration with Karnataka State Mental Health Authority (KSMHA), National Institute of Mental Health and Neurosciences (NIMHANS), and the Department of Education, targets students from Classes 9 to 12, along with teachers and parents.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDAVESH KUMAR
Mar 23, 2026 16:15:09
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 23, 2026 16:05:09
Jaipur, Rajasthan:डीजीपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सख्ती के दिए निर्देश राजस्थान पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी रेंज आईजी और जिला एसपी जुड़े।बैठक में कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने हार्डकोर अपराधियों, साइबर ठगों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एएनटीएफ की कार्रवाई तेज करने और फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया।डीजीपी ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, पुलिस गश्त बढ़ाने और अधिकारियों को मैदान में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही थानों के नियमित निरीक्षण, जांच की गुणवत्ता सुधारने और पुलिस कर्मियों के कल्याण पर भी फोकस करने को कहा।साइबर अपराध रोकने के लिए पोर्टल की रोजाना समीक्षा, सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी और अपराधियों के महिमामंडन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निजी सीसीटीवी कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ने और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान तेज करने और ब्रेथ एनालाइजर के नियमित उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
478
comment0
Report
Mar 23, 2026 16:05:08
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट थाना क्षेत्र के मरहला चौकी अंतर्गत सहजनी चौराहे पर सोमवार शाम लगभग 8 बजे एक बेकाबू ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। हादसे में एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के साले रितेश जायसवाल के अनुसार, बड़ा चौराहा निवासी सुभाष जैसवाल अपनी पत्नी रत्ना जायसवाल के साथ कानपुर से दवा लेकर उन्नाव लौट रहे थे। रास्ते में सहजनी चौराहे पर वह सामान खरीदने के लिए रुके थे, तभी उन्नाव की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष जैसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सदमे में मौके पर ही बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को संभाला, चेहरे पर पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया और उनके मोबाइल का लॉक खुलवाकर उनकी बेटी रितिका को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद भी ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ते हुए बाबा खेड़ा निवासी चंद्रभान को टक्कर मार दी, जो अपने दोस्तों के साथ चौराहे पर खड़े थे। इसके बाद भी ट्रक अनियंत्रित रहा और लक्कड़ बाबा मंदिर के पास पहुंचकर विनीता और संजय को भी टक्कर मारने से बाल-बाल बच गए। बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास लगे तीन लोहे के पोल भी तोड़ डाले और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को लक्कड़ बाबा मंदिर के पास कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
458
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 23, 2026 16:04:46
Alwar, Rajasthan:अलवर में ग्राम विकास अधिकारियों का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी तेज राजस्थान के अलवर जिले में ग्राम विकास अधिकारियों (ग्राम सेवकों) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को प्रमुखालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की。 ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 2500 सहायक विकास अधिकारी, 250 अतिरिक्त विकास अधिकारी और 200 विकास अधिकारी के पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर नियमित भर्ती या पदोन्नति करने के बजाय सरकार अतिरिक्त प्रभार देकर काम चला रही है, जिससे ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं。 उन्होंने बताया कि संघ की कुल 11 प्रमुख मांगें हैं, जिनमें कैडर स्ट्रेंथन, वेतन विसंगति दूर करना और पारदर्शी तबादला नीति लागू करना शामिल है। इन मांगों पर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 8 अप्रैल को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 9 अप्रैल से सिविल लाइंस क्षेत्र में महापड़ाव शुरू किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण निचले स्तर के अधिकारियों में गहरा रोष है और अब वे अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
564
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 23, 2026 16:02:23
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली में ग्लबE नेटवर्क की अहम बैठक शुरू हुई... भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक रणनीति पर मंथन। नई दिल्ली में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाले नेटवर्क GlobE Network की 12वीं स्टीयरिंग कमेटी बैठक की शुरुआत हुई। तीन दिन (23 से 25 मार्च) चलने वाली इस बैठक में भारत समेत 15 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस अहम बैठक में Central Bureau of Investigation (CBI) और Directorate of Enforcement (ED) के शीर्ष अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े United Nations Office on Drugs and Crime (UNODC) के प्रतिनिधि और कई देशों के डेलिगेट मौजूद हैं। यहां भ्रष्टाचार से निपटने के नए तरीके, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नेटवर्क की आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। GlobE नेटवर्क एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया भर की जांच एजेंसियां सीधे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करती हैं। यह नेटवर्क United Nations Convention Against Corruption (UNCAC) के तहत काम करता है और अभी इसमें 135 देश शामिल हैं। बैठक में ED के निदेशक ने कहा कि आज के दौर में सिर्फ जांच ही नहीं, बल्कि अवैध संपत्ति को वापस लाना सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि ED अब तक करीब 5.6 अरब डॉलर की संपत्ति वापस दिला चुका है। वहीं CBI के निदेशक ने कहा कि आज भ्रष्टाचार अंतरराष्ट्रीय और तकनीकी रूप से ज्यादा जटिल हो गया है, इसलिए देशों के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी देशों से मिलकर काम करने और जानकारी साझा करने की अपील की। भारत 2022 में इस नेटवर्क से जुड़ा था और अब इसकी स्टीयरिंग कमेटी का हिस्सा है। नई दिल्ली में इस बैठक की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक साख को दिखाती है।
503
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 23, 2026 16:02:02
Motihari, Bihar:सिटी हॉस्पिटल सील, अवैध इलाज और अल्ट्रासाउंड मामले में डॉक्टर समेत कई गिरफ्तार मोतिहारी के चकिया में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम और अनुमंडल अस्पताल प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में चकिया सिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं है। यहाँ पर नवजात शिशुओं के जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। बच्चे के ICU में बच्चे को भेंटीलेटर पर तो रखा गया था पर पैडीएट्रिक डॉक्टर के बजाए नन मैट्रिक नर्स के हवाले बच्चे के ICU था। हद तो यह भी थी कि वेंटिलेटर पर कोई पावर बैकअप भी नही था। चकिया एसडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान ही लाइन कट गया और नवजात बिना पावर बैकअप के अँधेर घर मे था। जाँच में यह भी पाया गया कि चकिया सिटी हॉस्पिटल में बिना उचित योग्यता और नियमों के इलाज किया जा रहा था। विशे्श रूप से डॉक्टर सादिक हुसैन, जो यूनानी डिग्रीधारी हैं उनके द्वारा सर्जरी और नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया। इसके अलावा अस्पताल में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड संचालित होने का भी मामला सामने आया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दो आशा कार्यकर्ता बाहर से मरीज लाकर अवैध तरीके से जांच करवा रही थीं, जिससे मरीजों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे। प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए चकिया सिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया। साथ ही, दो आशा कार्यकर्ताओं, अस्पताल की एक महिला असिस्टेंट और डॉक्टर सादिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
589
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 23, 2026 16:01:32
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर. गर्मी की शुरुआत होते ही राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर के लखोली वार्ड में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर देखने मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटके लेकर प्रदर्शन करने पहुंचीं और मटके फोड़कर अपना आक्रोश जाहिर किया। निवासियों ने नगर निगम के महापौर विधान सभा अध्यक्ष मुख्य मंत्री और जिले के सांसद की तस्वीरें लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों का कहना है कि उनके घरों तक नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नलों में पानी या तो बहुत कम आता है या कई दिनों तक बिल्कुल नहीं आता। ऐसे में उन्हें निगम के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, लेकिन टैंकरों से मिलने वाला पानी भी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा के कामकाज और बच्चों की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
467
comment0
Report
Mar 23, 2026 16:01:20
Farrukhabad, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में ऑयल इंडिया प्रोजेक्ट कंपनी जो कि केंद्र सरकार के अधीन है उसके माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थ की खोजबीन की जा रही है जनवरी से यह काम चल रहा है अभी तक तहसील क्षेत्र के एक दर्जन स्थान पर 120 से 180 फीट तक बोरिंग करके ब्लास्ट के माध्यम से कंपन कराकर सैंपल कलेक्ट किए गए हैं जिनको जांच हेतु देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। यह खोजबीन गंगा के बेसिन क्षेत्र में हो रही है बलिया जनपद में कच्चे तेल मिलाने की संभावना के बाद एक खोजबीन शुरू की गई इसमें 44 जिलों को सम्मिलित किया गया है फर्रुखाबाद कन्नौज सहित आसपास के कई जनपद शामिल हैं। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में गंगा राम गंगा के किनारे यह खोजबीन का काम चल रहा है। सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गहरवार में बृजकांत दीक्षित के खेत में बोरिंग की जा रही है।यह बोरिंग लगभग 120 फीट की हो रही है जिसके बाद ब्लास्ट के माध्यम से कंपन कराया जाएगा और बार युक्त कैमरे को डालकर जांच की जाएगी व सैंपल को कलेक्ट किया जाएगा। ऑयल इंडिया प्रोजेक्ट के प्रो विक्रम दिवाकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ की खोजबीन के लिए यह जांच चल रही है। यहां से सैंपल को कलेक्ट कर देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजा जाता है। अभी तक अमृतपुर में एक दर्जन स्थान पर जांच की जा चुकी है। सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनका रिजल्ट अभी आना बाकी है।
544
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Mar 23, 2026 16:01:18
Shopian, :23 साल बाद, कश्मीरी पंडितों ने नादिमार्ग नरसंहार के पीड़ितों को उसी जगह पर श्रद्धांजलि दी जहाँ यह दुखद घटना हुई थी। इन प्रार्थनाओं में स्थानीय मुसलमानों का शामिल होना भाईचारे का एक मज़बूत संदेश देता है। दो दशकों से ज़्यादा समय में पहली बार श्रद्धांजलि देने की जगह बदलकर, दर्जनों विस्थापित पंडित नादिमार्ग गाँव लौटे। उन्होंने उसी जगह पर यादगारी प्रार्थनाएँ कीं जहाँ यह दुखद घटना हुई थी; इन प्रार्थनाओं में स्थानीय मुसलमान भी शामिल हुए。 जम्मू से आईं भावना भट्ट ने कहा, "नादिमार्ग को हर वह व्यक्ति जानता है जो क Kashmir के बारे में जानता है। यहाँ आकर हमें बहुत दुख होता है, जब हम याद करते हैं कि कैसे हमारे भाइयों और बहनों का नरसंहार किया गया था। अगर हालात ऐसे होते, तो शायद यह घटना कभी नहीं होती। मैं उन अंकल (मुसलमान) का शुक्रिया अदा करती हूँ जो यहाँ हमारे साथ शामिल होने आए।" एक और कश्मीरी पंडित, भूषण लाल ने कहा, "यह हमारे लिए एक काला दिन है। हम हमेशा उन 24 लोगों की शहादत को याद करते हैं जिन्होंने यहाँ अपनी जान कुर्बान कर दी थी। हम अपनी आखिरी साँस तक उन्हें याद रखेंगे और जिन्होंने यह किया, उन्हें हम कभी नहीं भूलेंगे। हम चाहते हैं कि कश्मीर के लोग इस दिशा में कदम उठाएँ। सरकार अपने कार्यक्रम बनाती है, लेकिन सबसे अहम भूमिका बहुसंख्यक समुदाय की होती है कि वे क्या सोचते हैं। कश्मीर में पंडित एक बहुत छोटा समुदाय है, इसलिए बहुसंख्यक समुदाय को अपनी भूमिका निभानी होगी।" स्थानीय मुस्लिम निवासी, लौटे हुए पंडितों के साथ शामिल हुए और सांप्रदायिक सद्भाव का एक ज़बरदस्त नज़ारा पेश किया। दोनों समुदायों के लोग "कंधे से कंधा मिलाकर" खड़े दिखे; प्रार्थनाओं के दौरान वे एक-दूसरे के साथ अपने आँसू बाँट रहे थे और एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। हिंदू समुदाय ने पीड़ितों की याद में पारंपरिक हवन और पूजा-अर्चना की। स्थानीय मुस्लिम निवासी, शाइक अहमद ने कहा, "जिस रात वह नरसंहार हुआ था, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। वह हमारे माथे पर एक काला धब्बा है। हम इस पर जितना भी अफ़सोस करें, वह कम ही होगा।" पूर्व विधायक एजाज़ अहमद मीर ने कहा, "आज उन 24 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह-organised किया गया, जो 23 मार्च को शहीद हो गए थे—वे निर्दोष लोग थे, जिनकी कोई गलती नहीं थी। वह दुखद घटना क Kashmir और इस क्षेत्र के इतिहास पर एक काला धब्बा बनी हुई है—एक ऐसा ज़ख्म, जो आज तक नहीं भरा है। मेरा मानना है कि मुस्लिम समुदाय हमेशा पंडितों के साथ एकजुटता से खड़ा रहा है; सच तो यह है कि आज आप अपने आस-पास देखें और देखें कि यहाँ कितने लोग मौजूद हैं। मेरा हमेशा से यह पक्का विश्वास रहा है कि पंडितों के बिना क Kashmir अधूरा है; आज भी, मेरी दिली इच्छा है कि वे लौटकर अपने ही घरों में बसें। इस बड़े पैमाने पर हुए पलायन का Kashmir में भाईचारे की भावना पर गहरा और विनाशकारी असर पड़ा; फिर भी, उस समय कोई भी इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सका, क्योंकि दोनों तरफ से बंदूकें तनी हुई थीं।" दोनों समुदायों के प्रतिभागियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनके भाईचारे के बंधन आज भी अटूट हैं। स्थानीय मुसलमानों ने अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि वे सम्मान और शांति का संदेश देने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह संयुक्त श्रद्धांजलि समारोह दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले के नादिमार्ग गाँव में उन 24 कश्मीरी पंडितों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्हें आतंकवादियों ने मार डाला था। 23 साल पहले, 23 मार्च 2003 की उस मनहूस रात को, कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों ने नादिमार्ग के शांत गाँव पर धावा बोल दिया था; यह वह गाँव था जहाँ कश्मीरी पंडित और स्थानीय मुसलमान पीढ़ियों से आपस में मिल-जुलकर और सौहार्द के साथ रहते आए थे। देर रात, आतंकवादियों ने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को उनके घरों से बाहर घसीटा, उन्हें एक लाइन में खड़ा किया और बेरहमी से गोली मार दी। मारे गए लोगों में 11 पुरुष, 11 महिलाएँ और दो बच्चे शामिल थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। ज़िला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस समारोह में शामिल होकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और यह सुनिश्चित किया कि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो। इस 23वीं बरसी का आयोजन कई पंडितों के लिए अपनी जड़ों से भावनात्मक रूप से फिर से जुड़ने का एक अवसर साबित हुआ; वे अपने उन घरों के सामने खड़े थे, जिन्हें वे छोड़ गए थे, और उनके पुराने मुस्लिम पड़ोसी उनका वापस आने पर गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे।
572
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 23, 2026 16:00:46
Ujjain, Madhya Pradesh:UJJAIN आगर रोड स्थित सोफा कारखाने में लगी आग, उज्जैन के आगर रोड स्थित खिलचीपुर पुलिया के पास एक सोफा कारखाने में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि कारखाने में रखा ज्वलनशील सामान आग फैलने का कारण बना, जिससे लपटें तेजी से बढ़ीं। घटना में फिलहाल किसी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि कारखाने में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
572
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 23, 2026 16:00:36
572
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 23, 2026 16:00:24
New Delhi, Delhi:ईद पर खूनी विवाद! पैसे नहीं देने पर पति ने मोबाइल से पत्नी का सिर फोड़ा खजूरी खास में सनसनी—पांच बच्चों की मां पर हमला कर फरार हुआ आरोपी पति, पत्नी ने की पुलिस को शिकायत । राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ईद जैसे त्योहार पर खुशियों का माहौल घरेलू हिंसा में बदल गया। खजूरी खास इलाके में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने किसी हथियार का नहीं, बल्कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पत्नी के सिर और कान पर ताबड़तोड़ वार किए। पीड़िता, जिसका नाम तराना खातून बताया जा रहा है, पांच बच्चों की मां है। आरोप है कि उसके पति जुबैर खान ने पैसे मांगे, लेकिन मना करने पर गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल महिला को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसने यह भी बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है, जबकि आरोपी की यह चौथी शादी है। आरोप है कि जुबैर द्वारका में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है और बीच-बीच में आकर विवाद करता था। महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपी अंधविश्वास से जुड़ी अजीब हरकतें करता था—कभी घर में चावल फेंकता तो कभी संदिग्ध गतिविधियां करता, जिससे उसे काला जादू का शक होता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस को पीड़िता की और से शिकायत की गई है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक घरेलू विवाद इस तरह हिंसक रूप लेते रहेंगे?
391
comment0
Report
NarendrkumardixitNarendrkumardixit
Mar 23, 2026 16:00:20
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -आग बुझाते वक्त ट्रेक्टर चढ़ने से एक युवक की मौत एक घायल आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम टी आई श्रद्धा शुक्ला ने खुलवाया वाहन के वगैर परिजन स्ट्रेचर से ले गए शव एंकर-बड़ामलहरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सेंधपा अंतर्गत पाटन हार में खेत में लगी आग को बुझाते वक्त दो युवकों पर ट्रेक्टर चढ़ गया जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया है उक्त घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने शव को स्ट्रेचर पर रख कर अस्पताल तिगड्डा पर जाम लगा दिया जिसे टी आई श्रद्धा शुक्ला ने चंद मिनटों में समझाइस देकर खुलवा दिया सी एच सी शव वाहन ना होने से मृतक को परिजन मरचुरी हॉउस तक स्ट्रेचर से ले गए जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया गया मृतक के भाई सूखा लोधी निवासी लिधोरा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसका मंजला भाई भागीरथ लोधी तीस वर्षीय निवासी लुहरया खेरा लिधोरा गांव के धर्मेंद्र सिंह बुंदेला के साथ ट्रेक्टर से खेती के काम हेतु पाटन हार गया था जहाँ खेतों में अचानक आग लग गई जिसे बुझाते वक्त कोड़न निवासी आजाद यादव ने लापरवाही पूर्वक बेक करते वक्त ट्रेक्टर भागीरथ लोधी और मुन्ना अहिरवार पर चढ़ा दिया जिससे भागीरथ की मौत हो गई और मुन्ना का पैर टूट गया घटना से आक्रोषित मृतक के परिजनों ने अस्पताल तिगड्डा पर शव रखकर जाम लगा दिया जिसे थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने समझाइस देकर खुलवा दिया हालांकि पुलिस ने मर्ग क़ायम कर ट्रेक्टर व चालक के विरुद्ध दुर्घटना का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है बाइट-मृतक का पिता टुंडा लोधी बाइट -श्रद्धा शुक्ला टी आई
469
comment0
Report
Mar 23, 2026 15:59:32
Farrukhabad, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच फर्रुखाबाद के सपा नेता मनोज मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। पार्टी ने पीडीए अभियान के साथ सवर्ण वर्ग, विशेषकर ब्राह्मण चेहरों पर दांव लगाना शुरू कर दिया है। मनोज मिश्रा शमशाबाद के ग्राम बेला सराय गजा क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह फर्रुखाबाद जनपद से हाल फिलहाल के पहले ब्राह्मण सपा नेता हैं जिन्हें श्याम लाल पाल ने अपनी प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। मनोज मिश्रा 2027 के विधानसभा चुनाव में अमृतपुर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार हैं। हाल ही में कांशीराम जयंती पर आयोजित सपा के पीडीए दिवस कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी रही थी। इस अवसर पर उन्होंने मंच से कहा था कि उन्होंने प्रधान बनने के बाद गांव में एक ही सोफे पर ब्राह्मणों और दलितों को बिठाकर जातीय भेदभाव को खत्म करने का काम किया।
1016
comment0
Report
Advertisement
Back to top