Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में DDR डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 10:25:21
Noida, Uttar Pradesh
1803ZUP_DOON_MEDICAL_R देहरादून से बड़ी खबर: दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन सफलतापूर्वक स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब और अधिक सटीक एवं तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी。 इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को जाता है, जिनके विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से यह मशीन संस्थान को प्राप्त हो पाई है। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है。 नई DDR मशीन की विशेषता यह है कि यह पारंपरिक एक्स-रे की तुलना में अधिक उन्नत है और शरीर के अंगों की गतिशील (dynamic) इमेजिंग करने में सक्षम है। इससे फेफड़ों, हृदय और मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम से जुड़ी बीमारियों की पहचान अधिक सटीकता से की जा सकेगी。 कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस मशीन के स्थापित होने से न केवल मरीजों को बेहतर और त्वरित निदान सुविधा मिलेगी, बल्कि मेडिकल छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 18, 2026 11:45:20
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। बुधवार को नगर क्षेत्र के दवा विक्रेताओं संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी समस्याएं उठाईं। बैठक में दवा विक्रेताओं ने कहा कि नगर में दूसरी बार कूड़े के ढेर पर मिली प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट सिरप की खाली बोतलें अब वैध मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। उनका कहना था कि पहले भी पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में ऐसी बोतलें मिलने पर प्रशासन ने नगर के सभी मेडिकल स्टोरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया था, लेकिन किसी भी दुकान से कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई थी। इसके बावजूद वैध दवा विक्रेताओं को भारी परेशानी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। बैठक में सिकंदराराऊ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित माहेश्वरी ने कहा कि यदि नगर में कोई व्यक्ति या गिरोह इस तरह का अवैध कार्य कर रहा है तो प्रशासन को उसी पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर का कोई भी लाइसेंसधारी दवा विक्रेता प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री नहीं कर रहा है, इसलिए बेवजह मेडिकल स्टोर संचालकों को परेशान न किया जाए। दवा विक्रेताओं ने कहा कि सभी दुकानदार अपने लाइसेंस, खरीद-बिक्री के बिल और जरूरी दस्तावेज पूरे रखते हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा शेड्यूल-1 दवाओं का रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके लिए एमबीबीएस डॉक्टरों की आवश्यकता पड़ती है, जबकि नगर में ऐसे डॉक्टर बहुत कम हैं। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों को दिक्कत हो रही है। बैठक में मुकेश पंडित, शिवम महेश्वरी, आयुष वार्ष्णेय, निशांत सहाय सहित कई दवा विक्रेता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 18, 2026 11:45:11
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 11:41:53
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 18, 2026 11:39:17
Sri Ganganagar, Rajasthan:ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। बुधवार को उपखंड कार्यालय में अधिकारियों और ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई। यह विवाद नगर पालिका द्वारा इंदिरा सर्किल स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय को सीज किए जाने के बाद गहरा गया था। सोमवार को ट्रक ऑपरेटरों ने उपखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यूनियन कार्यालय का ताला खोलने की मांग की थी। इस दौरान यूनियन ने पुलिस-प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे सभी ट्रकों को उपखंड कार्यालय के सामने खड़ा कर चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे। इस चेतावनी के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ。 बुधवार को हुई बैठक में एसडीएम आईएएस भरत जयप्रकाश मीणा, तहसीलदार विनोद कड़वासरा, डीएसपी प्रतीक मील, सिटी थानाधिकारी दिनेश सारण और परिवहन विभाग के निरीक्षक देवेंद्र सिंह उपस्थित थे। यूनियन की ओर से प्रधान जयवीर सिंह राठौड़, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, पूर्व पार्षद मदन ओझा और कई ट्रक ड्राइवर शामिल हुए。 बैठक में यूनियन प्रधान जयवीर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि नगर पालिका ने उन्हें पक्ष रखने के लिए तीन दिन का नोटिस दिया था। हालांकि, शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल सका। इसके बावजूद रविवार को ही पुलिस बल के साथ कार्यालय को सीज कर दिया गया, जिसे उन्होंने एकतरफा कार्रवाई बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन के पास भूमि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं。 पूर्व विधायक राजेंद्र भादू और अन्य वरिष्ठ ट्रक चालकों ने यूनियन के 40-50 वर्षों से उसी स्थान पर संचालित होने का हवाला देते हुए कहा कि यह किसी नियम के खिलाफ नहीं है। इस पर एसडीएम ने मामले के समाधान के लिए 2-3 दिन का समय मांगा और एक कमेटी गठित कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। यूनियन प्रधान जयवीर सिंह ने कहा कि वार्ता में प्रशासन ने एकबारगी अन्य स्थान से कार्य संचालित करने की सलाह दी। फिलहाल यूनियन ने भी अपने आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया है. बाईट_ 1 भरत प्रकाश मीना, एसडीएम बाईट_ 2 जयवीर सिंह, ट्रक यूनियन अध्यक्ष
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 18, 2026 11:37:56
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के एक ही परिवार के कुल 8 लोगों की इंदौर में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार अहले सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा से किशनगंज में मातम छा गया है। घटना में किशनगंज जिले के एक ही परिवार के कुल 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में घटित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण किया और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश से घर में रखे गैस सिलेंडरों में सिलसिलेवार धमाके शुरू हो गए जिससे मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड निवासी एक ही परिवार के कुल आठ लोगों की जलकर मौत हो गयी जिसमें विजय सेठिया, मनोज पुगलिया, सुमन सेठिया, सिमरन, राशि जैन, तनय जैन, कार्तिक जैन और रुचिका जैन की मौत हो गई। गृहस्वामी मृतक विजय सेठिया की बहू प्रियंका सेठिया ने बताया कि उनके ससुर और सास करीब 20 दिन पूर्व इंदौर कैंसर के इलाज के लिए गये थे। जहां कोकिला बेन अस्पताल में उनके ससुर का माउथ कैंसर का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से उनके ससुर और सास इंदौर स्थित उनकी छोटी बुआ सुनीता पुगलिया के घर रह रहा था। कैंसर के ऑपरेशन के बाद उनके ससुर का रेडिएशन का इलाज चल रहा था। मंगलवार को भी उनके ससुर का तीसरा रेडिएशन अस्पताल में दिया गया था। वहीं 3 दिन पूर्व उनकी छोटी ननद अपने दो बच्चों और भतीजा के साथ अपने पिता को देखने किशनगंज से इंदौर ट्रेन से गया था और चारों मंगलवार की सुबह इंदौर पहुंचा था की आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बहू प्रियंका सेठिया ने बताया बुधवार की सुबह नींद से उठने के बाद कोलकाता से उनके रिश्तेदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही विजय सेठिया के पुत्र विकास सेठिया और कई रिश्तेदार किशनगंज से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे की खबर जैसे किशनगंज पहुँची पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि विजय सेठिया किशनगंज में करीब 20 वर्षों से धर्मशाला रोड स्थित किराए के मकान में रहकर किशनगंज में कॉस्मेटिक का कारोबार करता था वही विजय सेठिया महावीर मार्ग में अपना नया मकान बना रहा था but इसी बीच उनका माउथ कैंसर होने पर इलाज के लिए इंदौर में रह रहा था। उनकी 3 दिन पूर्व किशनगंज से इंदौर गई छोटी बेटी रुचिका की बेटी राशि जैन क्लास 5 व बेटा तनय क्लास 1 में किशनगंज के बालमंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 18, 2026 11:37:24
Srinagar, :श्रीनगर में महफ़िल-ए-नात ग्रैंड नात कॉम्पिटिशन का आयोजन है. इस इवेंट में अलग-अलग कॉलेजों और स्कूलों के स्टूडेंट्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया. महफ़िल को फहीम-उल-इस्लाम ने बड़ी खूबसूरत और जुनून के साथ कंडक्ट किया. ऑर्गनाइज़िंग बॉडी के प्रेसिडेंट, डॉ. तारिक अहमद शेरा ने स्पेशल गेस्ट का स्वागत किया. इस इवेंट में ख्वाजा फारूक रेंजो शाह और मौलवी आदिल नूरानी जैसे जाने-mाने लोग स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद थे. इस मौके पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर एडवोकेट साइका, वाहिद पंजाबी (MD स्लाइस फॉर पिज़्ज़ा लवर्स), उमर फारूक बट (सबसे कम उम्र के हिस्टोरियन) और अयान सज्जाद शामिल थे. कॉम्पिटिशन को जजों के एक पैनल ने जज किया, जिसमें माननीय जज राहल कश्मीरी, आमिर नूरानी और समीर अहमद शाह शामिल थे, जिन्होंने पार्टिसिपेंट्स की परफॉर्मेंस को देखा. प्रोग्राम के आखिर में, खास जगह पाने वाले स्टूडेंट्स, पार्टिसिपेंट्स, स्पेशल गेस्ट्स, स्पेशल गेस्ट्स और स्पॉन्सर्स को उनकी सर्विस और पार्टिसिपेशन के लिए अवॉर्ड्स, गिफ्ट्स और यादगार शील्ड्स दिए गए. इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. तारिक अहमद शेरा ने कहा कि ऐसे कल्चरल और स्पिरिचुअल इवेंट्स आगे भी ऑर्गनाइज़ किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा हमेशा टैलेंटेड युवाओं को बढ़ावा देने और उनकी स्किल्स को डेवलप करने की कोशिश करेगा और प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सभी गेस्ट्स और पार्टिसिपेंट्स को धन्यवाद दिया.
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 18, 2026 11:35:45
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिमी एशिया में महासंग्राम से दिल्ली में 5000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित - CTI चेयरमैन बृजेश गोयल होटल,रेस्टोरेंट,बैंक्वेट, ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर सिलिंडर संकट की मार - CTI दिल्ली के बाजारों और सप्लाई चेन पर पड़ रहा युद्ध का प्रतिकूल असर - सीटीआई dवाों से लेकर ड्राई फ्रूट्स और ऑटो पार्ट्स तक हुए 30 -40 % महंगे पश्चिमी एशिया में महासंग्राम से दिल्ली के व्यापार एवं उद्योग जगत की चिंताएं बढ़ गई हैं, UAE के प्रमुख शहर दुबई से होते हुए पश्चिमी एशिया के साथ यूरोप के countries को भारतीय उत्पादों का निर्यात होता है, इसके चलते चांदनी चौक, खारी बावली, भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, सदर बाजार आदि बाजारों में चिंता है, दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष organisasi CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बयान जारी करके बताया कि अगर युद्ध आगे भी जारी रहता है तो दिल्ली के व्यापार और उद्योग जगत में 5000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हो सकता है, सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि ईरान समेत पश्चिम एशिया में शेरवानी के साथ अन्य भारतीय परिधान लोकप्रिय हैं, ईरान के पिस्ता, आलू बुखारा, किशमिश, अंजीर, खजूर, मामरा जैसे सूखे मेवों के दाम 30 -40% तक बढ़ चुके हैं , सीटीआई वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग और उपाध्यक्ष राहुल अदलखा ने बताया कि बहुत सारे जरूरी कच्चे माल, केमिकल कंपोनेंट, प्लास्टिक और एलुमिनियम की कीमतों में तेजी आई है जिसका असर दवा कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है क्योंकि टैबलेट और सिरप के निर्माण के साथ साथ उनकी पैकेजिंग में भी प्लास्टिक और एलुमिनियम का बड़ा उपयोग होता है, पिछले कुछ दिनों में आम इस्तेमाल की दवाओं में शामिल पेरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी करीब 47% तक बढ़ गई है, दर्द निवारक डाइक्लोफेनेक में 54% , डाइक्लोफेनेक पोटेशियम में 33% , अमॉक्सिसिलिन ट्राईहाइड्रेट में 45% और सिप्रोफ्लाक्सासिन की कीमत में करीब 60% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, सीटीआई महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि सिलिंडर की किल्लत के कारण दिल्ली में होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट, ढाबों, स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है और सैकड़ों लोग एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से या तो अपना काम बंद कर चुके हैं या फिर दुकानें खोल-बंद कर रहे हैं, CTI के अनुसार दिल्ली में लगभग 50 हजार स्ट्रीट फूड वेंडर्स है और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण 20- 30% इनकी दुकानें बंद होने की स्थिति में है
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 18, 2026 11:35:20
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अवैध कटाई और वन संपदा की चोरी में लिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चण्डीमंदिर क्षेत्र के आसरेवाली सुरक्षित वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और तस्करी के इस गंभीर मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया, जिसकी कमान एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज को सौंपी गई, जिसमें टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वन विभाग कर्मचारी समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। मामले की शुरुआत 02 मार्च 2026 को हुई, जब वन खंड अधिकारी रघुविन्द्र सिंह द्वारा थाना चण्डीमंदिर में शिकायत दर्ज करवाई गई कि आसरेवाली सुरक्षित वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर चोरी की गई है। वन विभाग द्वारा 25 फरवरी को की गई जांच में लगभग 400 से 500 पेड़ों की अवैध कटाई सामने आई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 10 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर मामलें की जांच शुरु की। इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर 12 मार्च को मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मान्ना को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही हबीब खान, शकिल, सराफत, यासिन, समीम को भी उसी दिन गिरफ्तार कर 13 मार्च को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया, जिसके दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों नानक और तकी खान सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दिलबहादुर वासी जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश चोरी की गई खैर की लकड़ी को खरीदकर आगे बेचता था, जबकि अली मोहम्मद उर्फ रोशन इस अवैध नेटवर्क में ट्रांसपोर्टर की भूमिका निभा रहा था। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे संगठित तरीके से जंगल में खैर के पेड़ों की कटाई कर them को अवैध रूप से बाजार में बेचते थे। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता स्वयं वन दरोगा रघुविन्द्र सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी इमरान इस एवज में वन अधिकारी को हर महीने घूस देता था। इसके बाद पुलिस ने 15 मार्च को उसे गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की। 16 मार्च को आरोपी इमरान, दिलबहादुर और रघुविन्द्र सिंह को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: इस पूरे मामले की भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), वन अधिनियम की धारा 32, 33, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 10 क्विंटल 50 किलोग्राम खैर की लकड़ी, अवैध कमाई की नकदी, पेड़ काटने के औजार तथा दो पिकअप वाहन बरामद किए हैं। अब तक गिरफ्तार 11 आरोपियों में 8 कटाई करने वाले, एक खरीददार, एक ट्रांसपोर्टर और एक वन अधिकारी शामिल है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज का सख्त बयान: वन संपदा हमारी राष्ट्रीय धरोहर है और इसकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। यह महज पेड़ों की चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित पर्यावरणीय अपराध था। हमारे एसआईटी के अथक प्रयासों से हमने न केवल गिरोह के मुख्य सरगना और ट्रांसपोर्टर को पकड़ा है, बल्कि विभाग के भीतर मौजूद अधिकारी को भी बेनकाब किया है जो रक्षक होकर भक्षक की भूमिका निभा रहा था। हमने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हमारी टीमें अभी भी उन सभी ठिकानों पर रेड कर रही हैं जहाँ इस लकड़ी को खपाया जाता था। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सिंडिकेट की जड़ें जहाँ तक भी फैली हैं, उन्हें पूरी तरह उखाड़ फेंका जाए।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Mar 18, 2026 11:35:04
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल के गढ़ी बीरबल पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा राज्यसभा चुनाव में हमारे पांच ऐसे विधायक हैं जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है. उनके नाम और सारी रिपोर्ट ऊपर जा चुकी है.दीपेंद्र हुड्डा ने कहा धीरे-धीरे एक-एक करके सबके नाम सामने आ जाएंगे. उन्होंने कहा भाजपा ने सारे हथकंडे अपनाए गए एक गरीब परिवार से आने वाले हमारे उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के लिए,.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर के इस्तीफा लगाने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह गुड्डा ने कहा, उन्होंने जो इस्तीफा दिया है क्योंकि जो एक क्रॉस वोट शैली चौधरी जो कांग्रेस की विधायक नारायणगढ़ से हैं एक क्रॉस वोट उनका है. उन्होंने पार्टी की कार्रवाई से पहले ही इस्तीफा दिया, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा यह इस्तीफा तो और सभी विधायकों को भी देना चाहिए अपनी अपनी विधानसभा की सदस्यता से, आपने जितनी गद्दारी की है. यह दम भी दिखाओ और इस्तीफा दो दीपेंद्र हुड्डा ने कहा शाम दंड दंड भेद का प्रयोग किया गया, उन्होंने कहा कोई विधायक नहीं बचा होगा जिसके पास इस तरह के फोन कॉल आए हो, प्रदेश और देश के बड़े-बड़े नेता विधायकों के पास फोन कर रहे थे. विधायकों को हर तरह का ऑफर दे रहे थे. उन्होंने कहा खरीद विरोध की भाजपा की एक बड़ी मंडी का एक बड़ा रूप दे दिया गया लोकतंत्र को, और उसके बाद जो खरीद स्रोत से काबू नहीं आया उसे धमिकया दे रहे हैं. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा आज हरियाणा ने लोकतंत्र की लाज बचाई है. उन्होंने कहा जो विधायक डटे रहे मैं उन विधायकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा मेरा मानना है इन विधायकों का सम्मान भी देशवासियों और प्रदेशवासियों में बढ़ना चाहिए. दीपेंद्र ने कहा जिन विधायकों ने गद्दारी की है उनके खिलाफ पार्टी तो कार्रवाई करेगी ,लेकिन जनता भी उन्हें कभी बक्शे न, उन्होंने कहा लेकिन मैं जनता से कहना चाहता हूं जो विधायक ईमानदारी से खड़े रहे हैं उनके प्रति भी जनता में सम्मान का भाव बढ़ाना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर के इस्तीफा देने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह गुड्डा ने कहा, उन्होंने जो इस्तीफा दिया है क्योंकि जो एक क्रॉस वोट शैली चौधरी जो कांग्रेस की विधायक नारायणगढ़ से हैं एक क्रॉस वोट उनका है. उन्होंने पार्टी की कार्रवाई से पहले ही इस्तीफा दिया, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा यह इस्तीफा तो और सभी विधायकों को भी देना चाहिए अपनी अपनी विधानसभा की सदस्यता से, आपने जितनी गद्दारी की है. यह दम भी दिखाओ और इस्तीफा दो। इनेलो पर भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा , इनेलो को एक सप्ताह पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था अगर आप बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ हो तो प्रेस कांफ्रेंस करके बोल दो आप वोट नहीं डालेंगे, इनेलो ने बोला हम कल करेंगे, फिर इन्होंने मीटिंग बुलाई उसमें इन्होंने कहा अगर बचाना है तो बोल दो हम वोट नहीं डालेंगे। भाजपा को मत देना, फिर भी इनेलो ने कोई फैसला नहीं किया, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा फिर इन्होंने बोला हम तीन दिन बाद करेंगे फिर उसके बाद कहा वोटिंग वाले दिन प्रेस वार्ता करेंगे फिर इन्होंने 3:00 बजे का समय दे दिया, जब 12:00 बजे तो तब पता चला कांग्रेस के अभी सारे वोट नहीं डाले, फिर इन्होंने बोला 3:00 बजे, दीपेंद्र ने कहा जब 3:00 बजे यह क्लियर हो गया कांग्रेस के सारे वोट डाल चुके हैं, और जो यह क्रॉस वोट करना चाहते थे 8 वोट उसमें असफल हो गए भारतीय जनता पार्टी, तभी इनेलो मैदान से भाग गई। तभी नहीं पता चल गया कि कांग्रेस के उम्मीदवार जीतेगा, उन्होंने कहा इनेलो ने साढे तीन बजे प्रेस वार्ता की जबकि 4:00 बजे तक वोटिंग का समय था। जबकि इनेलो को एक सप्ताह पहले बोला था कि अगर आप बीजेपी के खिलाफ हो तो बोल दो वोट नहीं डालने जाएंगे। बाइट-1- दीपेंद्र सिंह गुड्डा कांग्रेस सांसद।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top