Back
इंदौर के राजवाड़ा पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रभक्ति का उफान
RMRoshan Mishra
Nov 07, 2025 18:16:38
Noida, Uttar Pradesh
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इंदौर के राजवाड़ा चौराहे पर भव्य आयोजन इंदौर में ऐतिहासिक राजवाड़ा चौराहे पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दरअसल इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्य मित्र भार्गव, इंदौर के कई विधायकगण और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रकवि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा का प्रतीक है जिसने अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर आज तक वंदे मातरम् के सम्मान की परंपरा को याद दिलाया और कहा कि यह उद्घोष हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की भावना जगाता है। एक मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय जब हमारे वीर क्रांतिकारी अंग्रेजों के सामने डटकर खड़े होते थे, तब उनके मुख से वंदे मातरम् का उद्घोष गूंजता था। उन्होंने कहा कि यह उद्घोष उस समय देशभक्ति का प्रतीक था और आज भी यह हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमें अपने अभिवादन में वंदे मातरम् को भी स्थान देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि अब हम जब भी किसी से मिलें, तो नमस्ते के साथ वंदे मातरम् भी कहें, ताकि यह भावना जन-जन तक पहुंचे। वही कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। राजवाड़ा क्षेत्र में तिरंगा और सजावट की रोशनी से देशभक्ति का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता और युवाओं ने इसमें भाग लिया। वहीं इस अवसर पर मंच से वक्ताओं ने वंदे मातरम् को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया और इसके 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को गर्व के साथ याद किया।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
4
Report
1
Report
3
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 19:01:302
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 19:01:122
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 19:00:154
Report
4
Report
3
Report
4
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 18:48:294
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 07, 2025 18:48:041
Report
4
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 07, 2025 18:45:581
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 07, 2025 18:45:44Delhi, Delhi:दिल्ली के रिठाला इलाके के झुग्गियों में आग लगी; आग लगभग 11 बजे; दमकल की 10 गाड़ियाँ मौके पर; आग बुझाने का काम जारी।
2
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 18:45:321
Report