Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के छेड़छाड़ मामले में आरोपी को 15 दिन न्यायिक हिरासत

KNKuldeep Nageshwar Pawar
Oct 27, 2025 11:48:07
Noida, Uttar Pradesh
छेड़छाड़ के आरोपी की मिली 15 दिनों को न्यायिक हिरासत क्रिकेट का मैच खेलने आई 2 खिलाड़ियों से हुई थी छेड़छाड़ शिकायत के बाद चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार अपनी होटल से कैफे जाते समय हुई थी छेड़छाड़ की घटना एंकर - इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अकील शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है और उसे जिला जेल, आजाद नगर में स्थानांतरित कर दिया गया है。 वी ओ - दरअसल इस मामले में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल में कमी को लेकर भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स के अपने सिक्योरिटी प्रोटोकॉल होते हैं और इस संबंध में एक जॉइंट मीटिंग भी आयोजित की गई थी, जिसमें सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तय किए गए थे। अब यह देखा जा रहा है कि कहां कमी रह गई। सीनियर स्तर पर अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं。 इसके अतिरिक्त, खिलाड़ी के बिना सूचना के बाहर जाने की बात पर भी पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित पहलुओं को सीनियर लेवल पर एग्जामिन किया जा रहा है कि निर्धारित सिक्योरिटी प्रोटोकॉल में कहां चूक हुई है। बाइट - राजेश दंडोतिया -- एडिशनल डीसीपी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVinay Pant
Oct 27, 2025 14:38:52
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंकर– हाल ही में आई आईपीएस तबादला सूची में आईजी राहुल प्रकाश को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में यह पद पहली बार क्रिएट किया गया है और संगठित अपराध पर लगाम लगाने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष टास्क दिया गया है। ऐसी गैंग्स जो दूसरे राज्यों से आकर राजधानी जयपुर में अपने पैर पसार रही है या दूसरे राज्यों से आकर राजधानी जयपुर में वारदात को अंजाम दे रही है उन पर नकेल कसना एक बड़ा टास्क रहेगा। नए सिरे से होगा स्पेशल टीमों का गठन स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस राहुल प्रकाश ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह काफी गंभीरता से ले रहे हैं। संगठित अपराध में लिप्त बदमाशों पर नकेल कसने के लिए कमिश्नरेट में नए सिरे से स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा। कमिश्नरेट स्पेशल टीम में पहले से ही अलग-अलग तरीके के अपराधों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई सेल बनी हुई है लेकिन अब नए सिरे से काबिल अधिकारियों के साथ पूरी टीम को शामिल किया जाएगा। विदेश में बैठे गैंगस्टर्स पर भी नकेल कसने की तैयारी स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस राहुल प्रकाश ने बताया कि विदेश से गैंग ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर्स पर भी जल्द ही नई रणनीति के साथ प्रहार करते हुए नकेल कसी जाएगी। हालांकि ऐसे बदमाशों पर एजीटीएफ द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन एजीटीएफ के पास संसाधन सीमित है। अब जयपुर पुलिस नए तरीके से और नए संसाधनों के सहयोग से ऐसे गैंगस्टर्स पर नकेल कसेगी। चलाए जाएंगे कई तरह की विशेष अभियान स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस राहुल प्रकाश ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर, हथियार तस्कर सहित विभिन्न तरह के माफियाओं और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए अब जयपुर कमिश्नरेट में अलग-अलग तरीके के कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे। बदमाशों के पैटर्न को समझकर अलग-अलग तरीके के ऑपरेशन प्लान किए जाएंगे और उसी के आधार पर बदमाशों पर चौतरफा प्रहार किया जाएगा। किस तरह से काम करेंगे स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस इसे लेकर जी मीडिया संवाददाता विनय पंत ने की स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस राहुल प्रकाश से खास बातचीत।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 27, 2025 14:38:29
Noida, Uttar Pradesh:अलवर में छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार शाम सागर जलाशय सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों महिला–पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में जलाशयों पर पहुंचे। पूरा वातावरण “छठ मइया के जयकारों” से गूंज उठा। अलवर के सागर जलाशय पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा–अर्चना कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पूर्वांचल—खासकर बिहार और झारखंड—से संबंध रखने वाले लोगों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया। इससे एक दिन पूर्व खरना का व्रत संपन्न हुआ था, जिसके बाद व्रती महिलाओं और पुरुषों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। यह उपवास मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा。 मान्यता है कि अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने का अर्थ है कठिन समय में धैर्य और समर्पण दिखाना, जबकि उगते सूर्य को अर्घ्य देना नई ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने फल–फूल, दीप, नारियल, गुड़, ठेकुआ आदि पारंपरिक सामग्री से सजी टोकरियों के साथ जल में उतरकर पूजा की। महिलाएं सजे हुए सूप लेकर आईं, वहीं कई श्रद्धालु बैंड–बाजे और गीतों के साथ नाचते–गाते हुए पहुंचे। दीपों की जगमगाहट और श्रद्धा–भाव से पूरा सागर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया。 पंडित लक्ष्मेश सिंह ने बताया कि, “छठ महापर्व अब केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश–विदेश में इसकी आस्था फैली है। जो भी श्रद्धा से व्रत रखता है और छठ मइया से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।” बाइट महिला श्रद्धालु संगीता सैनी ने कहा, “पहले मेरी सास यह व्रत रखती थीं, अब मैंने यह संकल्प लिया है। आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दूंगी और कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करूंगी。” बाइट वहीं डॉ. महत्त्री मिश्रा ने बताया, “हमने पूरे परिवार सहित पूजा की तैयारी की है। सूर्यास्त के समय दीपक और अगरबत्ती से पूजन किया गया है। कल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा。” पूरे सागर परिसर में दीपों की लौ और श्रद्धालुओं के जयकारों से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अलवर छठमय हो उठा हो।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Oct 27, 2025 14:38:17
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:एंकर—भदोही में आस्था और विश्वास का पर्व छठ पूजा सोमवार को पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया जिले के विभिन्न सरोवरों, तालाबों और गंगा घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ,पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की。 वीओ1— घाटों सरोवरों, तालाबो पर छठ गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने गन्ना, ठेकुआ, नारियल और फल-सामग्री से सजे बांस के सूप में अर्घ्य अर्पित किया शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ घाटों पर दीपों की जगमगाहट और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला साथ ही साथ सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया था , डीएम एसपी ने घाटों और तालाब सरोवरों का निरीक्षण किया,घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था भी उत्कृष्ट रही मंगलवार की भोर में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी, जिसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 27, 2025 14:37:28
Paradeep, Odisha:Anchor - ଵାତ୍ୟା ମୁକାବିଲା ସହ ସଜାଗ ଜାଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ। ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ‘ମନ୍ଥା’ ପରିସ୍ଥିତି ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି। ପାଣିପାଗ ବିଭାଗ ନୁ ଯାୟୀ ଦକ୍ଷିଣ ପୂର୍ବ ବଙ୍ଗୋପସାଗର ରେ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିବା ଅବପାତ ବାତ୍ୟା ରୂପ ନେବାର ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି, ଏହାର ପ୍ରଭାବ ପାରାଦୀପ ରେ ଦେଖିବା କୁ ମିଳିଛି। ପାରାଦୀପ ରେ ସମୁଦ୍ର ଅଶାନ୍ତ ହୋଇ ପଡିଥିବା ବେଳେ ବର୍ଷା ସାଙ୍ଗକୁ ପବନର ବେଗ ଧିରे ଧିରେ ବୃଦ୍ଧି ପାଇବାରେ ଲାଗିଛି। ଏହାକୁ ମୁକାବିଲା କରିବା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଥିବା ବେଳେ ସମୁଦ୍ର କୁ ଯାଇଥିବା ସମସ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନେ କୂଳକୁ ଫେରି ଆସିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ପାରାଦୀପ ସମୁଦ୍ର ତଟବର୍ତ୍ତୀ ଅଞ୍ଚଳରେ ରହୁଥିବା ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ , ଡଙ୍ଗା ଓ ବୋଟ୍ ମାଲିକଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର ଭିତରକୁ ନଯିବା ପାଇଁ ଡାକବାଜୀ ଯନ୍ତ୍ର ଦ୍ବାରା ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି। ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ର ସ୍ଥିତି କୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଆବଶ୍ୟକୀୟ ଜରୁରୀ ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ ତଦାରଖ କରିବା ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳୀ ଗୁଡିକୁ ଖୋଲା ରଖାଯାଇଛି। ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା କୁ ନେଇ ୨୭ ଓ ୨୮ ତାରିଖ ଦୁଇ ଦିନ ଧରି ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ହେବାର ସମ୍ଭାବନା ଥିବା ବେଳେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପାଇଁ ୟେଲୋ ଓ୍ବାର୍ନିଂ ରହିଛି। ତେବେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ରେ ୨ନଂ ସଂକେତ ଦିଆ ଯାଇ ଯାଇଥିବା ବେଳେ ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ର ପରିସ୍ଥିତି କୁ ମୁକାବିଲା କରିବା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ବୋଲି ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ -୧- ନିରଞ୍ଜନ ବେହେରା। ( ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପାରାଦୀପ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 14:36:49
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। छठ पर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने बिसुही नदी के घाट पर पहुंच कर अर्घ्य दिया। इसके बाद मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले छठ पूजा के चार दिनों के अनुष्ठान में रविवार को व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर छत्तीस घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। घरों में खीर, पुड़ी, रसिया आदि महाप्रसाद बनाकर भगवान भास्कर और छठी मइया को भोग लगाया गया।बिसुही घाट पर मौजूद ब्रती महिलाओं ने बताया कि मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय, नायब तहसीलदार चंदन जैसवाल आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Oct 27, 2025 14:36:46
Delhi, Delhi:जनकपुरी विधानसभा मे कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने 31 छठ घाटों पर छठी वृतियों के दर्शन किये आशीर्वाद लिऐ और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया दिल्ली राजधानी में छठ महापर्व मनाया जा रहा है छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है श्रद्धालु और व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया इसके लिए प्रशासन की ओर से उचित इंतजाम किए गए हैं घाटों की सफाई से लेकर कृत्रिम तालाब भी बनाए गए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने 31 छठ घाटों पर छठी वृतियों के दर्शन किए आशीर्वाद लिऐ और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया बिहार जिले गाँव के नाम लेकर बड़े खुश नजर आये जो बिहार नहीं जा सकते किन्हीं कारणों से दिल्ली सरकार उनकी दिल्ली में ही छठ पर्व को मनवाया है सुख सुविधा के साथ
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Oct 27, 2025 14:36:01
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 27, 2025 14:35:47
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के गणगौर घाट पर आज छठ महापर्व का विहंगम नजारा देखने को मिला। बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने भी छठ पूजा में हिस्सा लिया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने हजारों व्रती महिलाएं और श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े परिवारों ने पारंपरिक रीति से छठ पूजा की। इस पूजा में जनप्रतिनिधि और अफसर भी पहुंचे। खंडवा का गणगौर घाट जहाँ हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व की भव्यता देखने लायक रही। सूर्य उपासना के इस पर्व में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की। खंडवा में पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश और बिहार से आए परिवार इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं। स्थानीय नगर निगम द्वारा घाट पर की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली। छठ पूजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजन के लिए सामग्री बिहार के मुजफ्फरपुर और सोनपुर से मंगाई गई है। सोमवार को शाम गंगा जल से अर्घ्य दिया गया, वहीं मंगलवार की सुबह गाय के दूध से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। व्रती महिलाओं ने कहा कि हम हर साल यहां पूजा करने आते हैं। बिहार की तरह ही माहौल है। भगवान सूर्य से अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की है। नौकरी पैसा और व्यापार के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के जो लोग खंडवा में आकर बसे उन्होंने ही 8 साल पहले इस घाट पर छठ पूजा प्रारंभ की थी जो आज भव्य रूप में देखने को मिल रही है।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Oct 27, 2025 14:35:26
Jind, Haryana:भाजपा सांसद व अभिनेत्री व कंगना रनौत अचानक पहुंची जींद लोक निर्माण विश्राम गृह मे ब्रेक फास्ट करने के बाद हुई रवाना जींद गुलशन चावला मंडी हिमाचल से भाजपा की सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली से पंजाब की तरफ जाते समय अचानक से जींद के विश्राम गृह पहुंची। कंगना कुछ समय तक विश्राम गृह में ठहरी और अपने स्टाफ के साथ ब्रेकफास्ट किया और अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाड़ी से पंजाब के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से विश्रामगृह कर्मियों के साथ कंगना ने फोटो भी खिंचावए। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के विश्राम गृह पहुंचने की सूचना फैलने पर काफी संख्या में युवा उनसे मिलने व देखने के लिए विश्राम गृह की तरफ दौड़ पड़े लेकिन जब तक कंगना रनौत वहा से जा चुकी थी। युवा मायूस होकर वापिस चले गए। गौरतलब है कि कंगना रनौत जानी मानी वालीवुड अभिनेत्री है। जिन्हें तन्नु वेड्स मन्नु और क्वीन जैसी फिल्मों से पहचान मिली। संसद में अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में हैं। सोमवार सुबह कंगना रनौत चार वीआईपी गाडिय़ों के काफिले के साथलोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पहुंची। एक गाड़ी से बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एवं मंडी हिमाचल से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने सुरक्षाकर्मियो के साथ उतरी। विश्राम गृह की लाबी मे बैठे कर्मी कंगना रनौत को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कंगना के लिए वीआईपी सूट खोला दिया। कंगना रनौत ने अपने साथ लाए बे्रक फास्ट को अपने स्टाफ के साथ किया। विश्राम गृह रूकने के बाद वाया फतेहबाद के रास्ते पंजाब के बठिंडा की तरफ निकल गई। कंगना रनौत के आने की सूचना पर खुफिया एजेंसीज भी विश्राम गृह पहुंच गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कंगना रनौत नाश्ता करने के बाद वंहा पर डयूटीरत कर्मियों से भी मिली और फ़ोटो करवाई
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top