Back
बूंदी में फाग के संग मंगला आरती और चंग-गुलाल की धूम
SPSanjay Prakash
Feb 25, 2026 09:30:39
Noida, Uttar Pradesh
मंगला आरती के साथ गूंजे फाग के गीत, चंग की थाप पर झूमे श्रद्धालु
बून्दी
बूंदी, 25 फरवरी। छोटी काशी में होली महोत्सव पूरे रंग में नजर आने लगा है। तिलक चौक स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में फाल्गुन मास के अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालु ‘फूलों और गुलाल की होली’ खेलने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
श्री चारभुजा विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे पंडित गणेश शर्मा द्वारा ठाकुरजी की विशेष मंगला आरती की जा रही है। आरती के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठता है। इसके बाद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर ठाकुरजी पर सुगंधित पुष्पों और रंग-बिरंगी गुलाल की वर्षा करते हैं।
महोत्सव के दौरान बूंदी के प्रसिद्ध चंग वादक मंगल सिंह ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। चंग, ढोलक और मंजीरों की थाप पर जब फाग के भजन गूंजे तो श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करने लगे। मंदिर के गर्भगृह सहित पूरे परिसर को आकर्षक पुष्पमालाओं से सजाया गया है, जिससे भव्यता और बढ़ गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OBOrin Basu
FollowFeb 25, 2026 11:02:560
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 25, 2026 11:02:370
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 25, 2026 11:01:560
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 25, 2026 11:01:340
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 25, 2026 11:01:180
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 25, 2026 11:00:100
Report
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:ब्लॉक नवाबगंज के बाबागंज रुपईडीहा इलाके के गांव में किसने की मकई की फसल सूख रही है नर बंद होने से दिक्कतें हो रही हैं
0
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 25, 2026 10:52:360
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:52:19Noida, Uttar Pradesh:एडवेंचर, खूबसूरती का अद्भुत संगम
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:52:09Noida, Uttar Pradesh:स्टंटबाजी कर रहे शख्स को भारी नुकसान
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 25, 2026 10:52:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 10:51:47Noida, Uttar Pradesh:स्कूटी सवार ने तोड़ा रिकॉर्ड!
0
Report