Back
आसींद में विराट हिंदू सम्मेलन की शोभायात्रा से नगर भक्तिमय हुआ
AMAsheesh Maheshwari
Feb 01, 2026 07:15:47
Noida, Uttar Pradesh
आसींद में चार बस्तियों से निकली विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय. विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में आसींद नगर में श्रीराम, देवनारायण, प्रताप एवं नरसिंह बस्तियों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शस्त्र संचालन, कदमताल एवं अनुशासित प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं ने अपने शौर्य और संस्कारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे नगर का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया. निजी स्कूल के विद्यार्थियों एवं युवाओं के बैंड दल ने लयबद्ध धुनों के साथ शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। वहीं विभिन्न झांकियों का पूर्वाभ्यास कर उन्हें आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया. नरसिंह बस्ती से निकली शोभायात्रा में वाहन रैली, घुड़सवार दल, राजपूत समाज की महिलाओं द्वारा हाथों में तलवार लेकर सहभागिता, विभिन्न बैंड, डीजे एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा श्रीमाल वाटिका से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड, सेन बस्ती, नगर पालिका, शिव मंदिर, गांधी चौक, बड़े मंदिर होते हुए पुनः श्रीमाल वाटिका पहुंची, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ. शोभायात्रा में बालक-बालिकाओं सहित छोटे बच्चों ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई. इसके पश्चात विराट हिंदू सम्मेलन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में मातृशक्ति की विशेष एवं उल्लेखनीय भागीदारी रही। सम्मेलन में पूज्य संत प्रवरों, साध्वी जी एवं ओजस्वी वक्ताओं ने प्रेरक उद्बोधनों के माध्यम से समाज को एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम नगर के जनप्रतिनिधियों, जैन संतों एवं गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों नगरवासी सहभागी बने। सम्मेलन की सफलता पर नगरवासियों एवं समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों को साधुवाद एवं बधाई दी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:170
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 18:16:430
Report