Back
ओबरा में जमीन कब्जे का विवाद गहराया; पुलिस ने दर्जनों लोगों के खिलाफ चालान किया
ADArvind Dubey
Feb 01, 2026 08:33:35
Obra, Uttar Pradesh
जनपद सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर तनाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुद्धी के बाद अब ओबरा क्षेत्र में भी अवैध कब्जे को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में शांति भंग की स्थिति पैदा हो गई। डीह बाबा मंदिर के पास जमीन पर कब्जे के आरोप से शुरू हुआ विवाद देखते-ही-देखते तूल पकड़ गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो मामला बड़े टकराव में बदल सकता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
मामला सोनभद्र जनपद के ओबरा कोतवाली क्षेत्र का है जहां ओबरा नगर पंचायत भलुआ टोला, पानी टंकी के पास स्थित डीह बाबा मंदिर के समीप यहां जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने का विरोध स्थानीय आदिवासियों ने किया। आदिवासी समुदाय का कहना है कि यह भूमि डीह बाबा की परंपरागत पूजा स्थल की है, जहां वे वर्षों से पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। उनका दावा है कि इस जमीन पर उन्हें वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा भी आवंटित किया गया है, बावजूद इसके कब्जे का प्रयास किया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। वहीं दूसरे पक्ष, समुदाय विशेष का कहना है कि उनकी बेटी निर्धन है, जिसकी शादी ओबरा में हुई थी और उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था। उसी स्वीकृति के आधार पर मकान निर्माण कराया जा रहा था, जिसे आदिवासियों के विरोध के चलते रुकवा दिया गया। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची ओबरा करमा चौकी इंचार्ज विष्णु प्रभा सिंह ने पुलिस बल के साथ हालात को संभाला और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग और बलवा की धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों का चालान किया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी ओबरा कोतवाली पहुंच गए, जिससे माहौल और संवेदनशील हो गया। राजस्व विभाग का कहना है कि विवादित भूमि आबादी के नाम पर दर्ज है, फिलहाल वहां किसी का वैध कब्जा नहीं है और जांच के बाद ही विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना जांच किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। दुद्धी के बाद ओबरा में सामने आया यह मामला एक बार फिर जनपद में जमीन विवाद और अवैध कब्जों को लेकर बढ़ते तनाव की ओर इशारा कर रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 01, 2026 09:50:050
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 09:49:380
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 01, 2026 09:48:490
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 01, 2026 09:48:360
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 01, 2026 09:48:220
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 09:48:020
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 01, 2026 09:47:450
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 01, 2026 09:47:310
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 01, 2026 09:47:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 09:46:290
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 09:46:180
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 01, 2026 09:46:020
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 01, 2026 09:45:360
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 01, 2026 09:35:300
Report