Back
आसींद में अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका का बड़ा अभियान
AMAsheesh Maheshwari
Feb 19, 2026 16:48:57
Noida, Uttar Pradesh
जिला भीलवाड़ा विधानसभा आसींद
खबर की लोकेशन आसींद
स्थानीय संवाददाता सावर मल शर्मा
आसींद में अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का पीला पंजा, विरोध के बीच हटाए अवैध कब्जे
आसींद। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका प्रशासन ने गुरुवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। उपखंड प्रशासन और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में पुराने बस स्टैंड से लेकर पीडब्ल्यूडी चौराहा और नेगडिया क्षेत्र तक सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से टीन-शेड, अस्थायी ढांचे और सड़क पर फैला सामान हटाया गया। प्रशासन की सख्ती के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
अभियान के दौरान परमजीत सिंह (उपखंड अधिकारी), विकास कुमावत (अधिशाशीस अधिकारी, नगरपालिका), प्रवीण कुमार (एईएन) सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
पुराने बस स्टैंड से पीडब्ल्यूडी चौराहा तक चला अभियान
अभियान की शुरुआत पुराने बस स्टैंड से की गयी, जहां दुकानदारों द्वारा सड़क पर बढ़ाए गए टीन-शेड और अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद टीम पीडब्ल्यूडी चौराहा और नेगडिया रोड पहुंची। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आमजन को परेशानी होती है।
व्यापारियों में रोष, प्रशासन सख्त
कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया। अधिकारियों ने समझाइश देते हुए कहा कि पूर्व में नोटिस दिए जा चुके थे, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
नगरपालिका प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 18:15:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 18:15:250
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:15:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 18:01:460
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 19, 2026 18:01:300
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 19, 2026 18:00:410
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 19, 2026 18:00:260
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 19, 2026 17:46:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 17:45:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 17:45:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 17:31:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 17:31:150
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 19, 2026 17:30:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 17:30:280
Report